02/05/2026
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसका विषय- "बेटी बोझ नहीं भविष्य है ” रहा | प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया और कन्या भ्रूण हत्या के प्रति अपने दृष्टिकोण और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम ने आरम्भ में इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. बचन सिंह ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज पर भार नहीं, बल्कि उज्जवल भविष्य और आत्मनिर्भरता का आधार हैं | समाज को बालक एवं बालिका में भेद नहीं करना चाहिए | इस प्रतियोगिता में मूल्यांकनकर्ता के रूप में डॉ. छाया सिंह, डॉ. भुवन मेलकानी, डॉ. अजय कुमार एवं परिणाम संकलन डॉ. विवेक रावत द्वारा बहुमूल्य योगदान दिया गया | इसमें बी०ए० द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अनीता एवं स्नेहा ने प्रथम, बी०ए० षष्ठम् सेमेस्टर की छात्रा मोनिका ने द्वितीय एवं बी०एससी० द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अमीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र चन्द्र सिंह के निर्देशन में हुआ |