13/01/2026
विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व स्तर पर हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उसके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना हैl
साल 2026 में विश्व हिंदी दिवस की थीम 'हिंदीः पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्मिमत्ता तक' पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य है कि हिंदी पारंपरिक रूप से एक भाषा होने के साथ तकनीक की दुनिया में भी आगे है। इस भाषा को कृत्रिम बुद्धमित्ता के क्षेत्र में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन के साहित्यिक क्लब और समान अवसर क्लब के छात्रों ने 10/1/2026 को कॉलेज परिसर में आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में सुंदर नारे बनाए।
इस प्रतियोगिता में करनजीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सिमरन कौर को द्वितीय स्थान और नवदीप कौर एवं राजबीर कौर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।