25/04/2025
पहलगाम में आतंकी घटना में देश के सैलानियों की मौत से आहत Bharat Singh Inter College Patti Pratapgarh में दिनांक 25/04/2025 शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें समस्त छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही आतंकियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की, एवं पाकिस्तान का विरोध किया । 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों द्वारा सैलानियों की नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इससे देश का हर नागरिक आहत है । यह इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना है , जिसने फिर से पुलवामा आतंकी हमले को याद दिल दिया ।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री पवन कुमार सिंह जी एवं प्रधानाचार्य श्री शिवम् सिंह जी एवं विद्यालय के अध्यापक श्री मनीष जी , श्री हरिमंगल जी , श्री राम सेवक जी , श्री धर्मराज जी एवं अन्य शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।
#श्रद्धांजलि 🙏🏻🙏🏻🙏🏻