Prominent Classes Patna-14

Prominent Classes Patna-14 सबको पढ़ाएंगे, एक शिक्षित समाज बनाएंगे🙏

आज रक्षाबंधन के दिन बड़ी बहन मेरे साथ थीं, तो मैंने उनसे राखी बंधवा ली। लेकिन छोटी बहन आज हमारे साथ नहीं थी। राखी बंधवात...
28/08/2026

आज रक्षाबंधन के दिन बड़ी बहन मेरे साथ थीं, तो मैंने उनसे राखी बंधवा ली। लेकिन छोटी बहन आज हमारे साथ नहीं थी। राखी बंधवाते समय हम दोनों को छोटी बहन की बहुत याद आने लगी। उसे याद करते-करते बड़ी बहन की आँखें आँसुओं से भर गईं, क्योंकि जिंदगी में यह पहली बार था जब रक्षाबंधन के मौके पर हमारी छोटी बहन हमसे इतनी दूर थी। 🥹❤️

तभी मन में ख्याल आया कि आज छोटी बहन के ससुराल जाकर ही उससे राखी बंधवाऊँगा।

जब मैं अचानक उसके ससुराल पहुँचा और छोटी बहन ने मुझे देखा, तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उसकी आँखों में खुशी थी और चेहरे पर ऐसी मुस्कान, जिसे देखकर मेरा दिल भी भर आया। 🥹❤️

फिर छोटी बहन ने अपने हाथों से मुझे राखी बाँधी… और उस पल लगा कि रक्षाबंधन सच में पूरा हो गया। ❤️

आज मेरी दोनों बहनों ने मुझे राखी बाँधी और दोनों के चेहरे पर खुशी देखकर मन को जो सुकून मिला, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

बहनें शादी के बाद अपने-अपने घर चली जाती हैं, लेकिन भाई के दिल में उनका घर हमेशा बना रहता है। रिश्तों में दूरी आ सकती है, लेकिन प्यार में कभी दूरी नहीं आती। ❤️

ईश्वर से बस यही प्रार्थना है कि मेरी दोनों बहनों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ बना रहे। भगवान दोनों को हमेशा खुश रखें, उनके जीवन में कभी कोई दुख न आए और हमारा यह भाई-बहन का रिश्ता यूँ ही जिंदगी भर प्यार से जुड़ा रहे। 🙏❤️

आज मेरी कलाई पर बंधी ये दो राखियाँ सिर्फ धागे नहीं हैं…
इनमें मेरी दोनों बहनों का प्यार, उनकी दुआएँ और हमारी पूरी जिंदगी की यादें बंधी हैं। ❤️🥹

मेरी दोनों प्यारी बहनों को रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएँ।
आप दोनों हमेशा खुश रहो… यही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है। ❤️🙏

“राखी सिर्फ एक धागा नहीं,बल्कि प्यार, विश्वास और सुरक्षा का वचन है।भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में ...
28/08/2026

“राखी सिर्फ एक धागा नहीं,
बल्कि प्यार, विश्वास और सुरक्षा का वचन है।
भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है,
जो हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ निभाने का एहसास देता है।” ❤️🎀

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌸

30% छात्रों के पास किताबें नहींसत्र शुरू हुए पांच महीने बीते, पर 30% छात्रों के पास किताबें नहींजिले के प्राथमिक से उच्च...
27/08/2026

30% छात्रों के पास किताबें नहीं
सत्र शुरू हुए पांच महीने बीते, पर 30% छात्रों के पास किताबें नहीं
जिले के प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक के विद्यार्थियों को हो रही किताबों की कमी

25/08/2026

1. कमरे में रखे फ्रिज का दरवाजा खोल देने पर कमरे के तापमान पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
2. खाद्य पदार्थों को ताज़ा रखने के लिए फ्रिज के अंदर लगभग कितने तापमान की आवश्यकता होती है?
3. 2000°C तक का तापमान मापने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?

25/08/2026

1. कीड़ों को घर से दूर भगाने के लिए किस प्रकार की तरंगों का प्रयोग किया जाता है?
2. टीवी के रिमोट में किन तरंगों का प्रयोग किया जाता है?
3. चंद्रमा पर दो व्यक्ति एक-दूसरे की आवाज क्यों नहीं सुन सकते हैं?

बिहार बोर्ड मैट्रिक- इंटर परीक्षा 2027 का फॉर्म 15 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे!
25/08/2026

बिहार बोर्ड मैट्रिक- इंटर परीक्षा 2027 का फॉर्म 15 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे!

19/08/2026

Address

Patna

Telephone

+919504667814

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prominent Classes Patna-14 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share