SAME WORK SAME PAY

SAME WORK SAME PAY Same work same pay is a struggle for justice against bihar state government teacher information

11/08/2024

ये संघठन हमेशा शिक्षक कर्मचारी एवं मानवता हित मे काम करती है।

http://cnewsbharat.com/hindi/news/-8425 नियोजित शिक्षकों ने एक तरफ अपनी मांगों को ले मुख्यमंत्री का  पुतला दहन  किया तो ...
03/09/2020

http://cnewsbharat.com/hindi/news/-8425 नियोजित शिक्षकों ने एक तरफ अपनी मांगों को ले मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया तो दूसरी तरफ ई पी एफ फॉर्म भी किया जमा ।

बिहार: दरभंगा बिरौल नियोजित शिक्षकों ने समान काम समान वेतन

*बिरौल में वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े शिक्षकों का फूटा आक्रोश, फूंका सीएम नीतीश का पुतला*
03/09/2020

*बिरौल में वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े शिक्षकों का फूटा आक्रोश, फूंका सीएम नीतीश का पुतला*

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। बीआरसी के मुख्य द्वार पर शिक्षक संघ बिहार के बैनर तले चैनिज सेवाशर्त व वेतन वृद्धि को ले...

06/07/2020
04/05/2020

प्रकाश नार्थ/ प्रसार नार्थ
पटना दिनांक 4 मई 2020
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में राज्य के प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक के शिक्षकों का दिनांक 17 फरवरी 2020 से आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल राज्य के शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री आरके महाजन से वार्ता के उपरांत बिहार सहित देश और दुनिया में वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के द्वारा तत्काल अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की गई.शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ वार्ता में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक श्री बृजनंदन शर्मा एवं बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के मीडिया प्रभारी श्री मनोज कुमार उपस्थित थे. जहां दूरभाष पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्री राम अवतार पांडे, बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समन्वय समिति के कोर कमेटी के सदस्य श्री केशव कुमार, श्री बंशीधर ब्रजवासी, श्री आनंद कौशल सिंह, श्री पूरण कुमार, श्री कृतंज्य चौधरी, श्री शिवेंद्र पाठक श्री प्रदीप कुमार पप्पू, श्री प्रदीप राय, श्री मार्कंडेय पाठक, श्री राजू सिंह ने भी हड़ताल समाप्ति पर अपनी सहमति दी. शिक्षा विभाग की ओर से वार्ता में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री आरके महाजन, माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री गिरवर दयाल सिंह, अपर मुख्य सचिव के ओएसडी श्री विनोदानंदन झा, शिक्षा विभाग के प्रवक्ता श्री अमित कुमार शामिल थे. बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री कृष्ण नंदन वर्मा ने संयोजक बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति से दूरभाष पर बात कर कोरोनावायरस से निबटने में शिक्षकों के मदद की अपील की
उपर्युक्त आशय की सूचना प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक श्री बृजनंदन शर्मा ने दी.
भवदीय
ब्रजनंदन शर्मा
संयोजक
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति एग्जिबिशन रोड पटना

02/09/2019

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान मे 5 सितम्बर 2019 को शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने मिलने वाले राज्यकीय सम्मान को ठुकरा कर राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम मे जब बिहार के चार लाख शिक्षक अपने उस संवैधानिक अधिकार के लिए मुंह पर काली पट्टी बांध कर वेदना प्रकट करेंगे जिस अधिकार का सरकार के द्वारा हनन किया गया है तब सारी दुनिया के सामने सुशासन बाबू के न्याय के साथ विकास की पोल खुल जायेगी ।
अतः सभी शिक्षक साथी से अनुरोध है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने अधिकार के लिए 5 सितम्बर को राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम मे आकर इस निकम्मी सरकार को बता दें कि शिक्षक कभी साधारण नही होता है प्रलय और निर्माण इनकी गोद मे पलता है । इतिहास गवाह है जब कभी किसी शासक के द्वारा शिक्षक पर अत्याचार किया गया है उस शासक का अंत निश्चित हुआ है ।

Address

Patna
BIHAR

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SAME WORK SAME PAY posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category