IDEAL Concept

IDEAL Concept join us and Feel the Better Environment for Education Try, try, and try again. But if you take them in your stride,
Then life will be a joy ridle....

No matter if your effect go in vain,
Life isn't always a straight lane, And is full of lots of pain.

08/09/2024

अपने शब्दों के बारे में बेहद सावधान रहें। कुछ भी बोलने से पहले सोचें, अगर वो एकबार बोल दिए गए तो माफ किए तो जा सकते हैं पर भुलाए नहीं जा सकते।

08/09/2024

#एक पति ने अपने गुस्सैल पत्नी से तंग आकर उसे कीलों से भरा एक थैला देते हुए कहा ,"तुम्हें जितनी बार क्रोध आए तुम थैले से एक कील निकाल कर बाड़े में ठोंक देना !"

पत्नी को अगले दिन जैसे ही क्रोध आया उसने एक कील बाड़े की दीवार पर ठोंक दी। यह प्रक्रिया वह लगातार करती रही।

धीरे धीरे उसकी समझ में आने लगा कि कील ठोंकने की व्यर्थ मेहनत करने से अच्छा तो अपने क्रोध पर नियंत्रण करना है और क्रमशः कील ठोंकने की उसकी संख्या कम होती गई।

एक दिन ऐसा भी आया कि पत्नी ने दिन में एक भी कील नहीं ठोंकी।

उसने खुशी खुशी यह बात अपने पति को बताई। वे बहुत प्रसन्न हुए और कहा, "जिस दिन तुम्हें लगे कि तुम एक बार भी क्रोधित नहीं हुई, ठोंकी हुई कीलों में से एक कील निकाल लेना।"

पत्नी ऐसा ही करने लगी। एक दिन ऐसा भी आया कि बाड़े में एक भी कील नहीं बची। उसने खुशी खुशी यह बात अपने पति को बताई।

पति उस पत्नी को बाड़े में लेकर गए और कीलों के छेद दिखाते हुए पूछा, "क्या तुम ये छेद भर सकती हो?"

पत्नी ने कहा, "नहीं जी"

पति ने उसके कन्धे पर हाथ रखते हुए कहा,"अब समझी, क्रोध में तुम्हारे द्वारा कहे गए कठोर शब्द, दूसरे के दिल में ऐसे छेद कर देते हैं, जिनकी भरपाई भविष्य में तुम कभी नहीं कर सकते !"

सन्देश : जब भी आपको क्रोध आये तो सोचिएगा कि कहीं आप भी किसी के दिल में कील ठोंकने तो नहीं जा रहे 😀😀

आजकल लोग ऐसी बात बोल देते हैं दूसरों को बुरा लग जाता है अगला को पता नही चलता, इसलिए कुछ भी बोलने से पहले से सोचा करें
पता नही लोग क्या क्या बोले चले जाते हैं फिर बाद में पता चलता है उसको बुरा लगा है, तब सोचते हैं मैंने ये क्या बोल दिया है
गुस्सा कम करो, अगर गुस्सा आ भी जाये तो कोई ऐसा काम ना करें बाद में दिक्कत हो या शर्मिंदा होना पड़े

दोस्तों,,, पोस्ट अच्छी लगी हो तो फॉलो, लाइक, कॉमेंट, शेयर ज़रूर करें 🙏🙏

✍️✍️

join us and Feel the Better Environment for Education

रोहित शर्मा एक ही विश्वकप संस्करण में 10 मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए  हैं      #रोहितशर्मा
17/11/2023

रोहित शर्मा एक ही विश्वकप संस्करण में 10 मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं

#रोहितशर्मा

17/11/2023
शिक्षा और अनुभव उस शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगाऔरफिर एक दिन हम Problems के लिए नहीं बल्कि Solutions के लिए जाने...
10/09/2021

शिक्षा और अनुभव उस शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा
और
फिर एक दिन हम Problems के लिए नहीं बल्कि Solutions के लिए जाने जायेंगे....
---------------------------------
मित्रों हम जब जब भी जिस चीज के पीछे भागेंगे, वह चीज हमारे हाथ नहीं आएगी :-
1) हम जितना Problems से भागेंगे, Problems उतना ही हमारा पीछा करेगी.
सार :- कई बार हमारे सामने कोई समस्या आती है तो हम ये कहते है की भगवन ये problem आपने हमें क्योँ दी. यहाँ सोचने वाली बात ये है कि वो problem किसी न किसी के सामने तो आएगी ही आएगी. धन्यवाद दें उस ईश्वर का कि ये problem हमारे सामने आई और हम अपनों के लिए ढाल बनकर खड़े हो गए. भागना नहीं है हमें अपनी problems से, उसका सामना करना है और हमारे पास इसके अलावा चारा भी क्या है और अब जब उस problem का सामना ही करना है तोPositive नजरिये (Attitude) के साथ किया जाये, जिससे एक दिन ऐसा हो कि लोग हमें Problems के लिए नहीं बल्कि Solutions के लिए जाने. (This is called GOODWILL).
2) हम पैसे के पीछे भागेंगे, तो पैसा हमारे हाथ नहीं आएगा।
सार :- हम काम के पीछे भाग कर अपना Knowledge और Experience बढ़ाएंगे, तो पैसा झक मार कर हमारे पीछे भागेगा। पैसे के अभाव में सिर्फ 1% लोग दूखी है, पर समझ के अभाव में 99% लोग दूखी है।
3) हम किसी से प्यार मांगेंगे, तो वहां से यकीन मानिये हमें प्यार नहीं मिलेगा।
सार :- हम हर किसी का ख्याल रखेंगे तो लोग अपने आप हमसे प्यार करेंगे।
4) हम पढ़ाई और ट्रेनिंग को मुश्किल समझेंगे तो पढ़ाई हमारा जिंदगी भर पीछा नहीं छोड़ेगी।
सार :- इस चीज को सोचिये कि पढ़ाई हमको difficult क्योँ लगती है. मैं आपको अपना experience बताता हूँ :- जब मैं Professional Course कर रहा था तो Maths में मुझे बहुत Problem आ रही थी. Reason साफ़ था कि स्कूल से ही Maths में मेरे Basics बहुत weak थे. मैंने Professional Course करते हुए स्कूल के टीचर (Important है कि स्कूल टीचर से Basics strong की, न की Professional Teacher से ) से सबसे पहले अपने Maths के Basics strong किये और तब अपना Professional course बहुत अच्छी तरह सेComplete किया। मित्रों हमें जिंदगी भर अपने रास्ते अपने हिसाब से Design करने हैं न की अपने पड़ोसी या अपने दोस्त या अपने रिस्तेदार के Experience के हिसाब से. दूसरों का Experience सुनना पूरा है पर उसके बाद दिमाग अपना चलाना है. दूसरे की "Trap of Thinking" में नहीं फंसना।
मित्रों हम इस बात पर जिंदगी में बिलकुल ध्यान न दे की दुनिया हमारे बारे में क्या सोच, समझ रही है. रास्ते पर कंकड़ ही कंकड़ हो तो भी एक अच्छा जूता पहनकर उस पर चला जा सकता है, लेकिन यदि अच्छे जूते के अंदर एक भी कंकड़ हो तो एक अच्छी सड़क पर भी कुछ कदम चलना मुश्किल है ।
यानी -
"बाहर की चुनोतियों से नहीं हम अपनी अंदर की कमजोरियों से हारते हैं "
सार :- मित्रों आज के समय में हम सबको पता होता है की हम किस वजह से दूसरों से पीछे हैं पर बस हम आलस्य और कारण पता होने के बावजूद उन चीजों को नहीं करते और Blame game में पड़ जाते हैं. मित्रों जैसे ही हम अपने Failure का ठिकरा दूसरों पर फोड़ते है तो समझ जाइये हमने अपनी Progress के रास्ते में रुकावट डालना शुरू कर दिया है. "Don't Blame Others for your failure."
सोच के देखिये कौन जिम्मेदार है हमारी failure का, थोड़ा ध्यान करते हैं :-
जितना बडा प्लाट होता है उतना बडा बंगला नही होता,
जितना बडा बंगला होता है उतना बडा दरवाजा नही होता,
जितना बडा दरवाजा होता है उतना बडा ताला नही होता,
जितना बडा ताला होता है उतनी बडी चाबी नही होती,
परन्तु चाबी पर पुरे बंगले का आधार होता है।
इसी तरह हमारे जीवन में बंधन और मुक्ति का आधार "हमारे अपने मन" की चाबी पर ही निर्भर होता है।
हम सबकुछ करें पर किसी को परेशान न करें, हम सबके बारे में हमेशा अच्छा सोचें, इसी में हमारी जीत है.
किसी ज्ञानी ने बिलकुल सही कहा है :-
अशिक्षा और अज्ञानता हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है,
पर
शिक्षा (Education) और अनुभव (Experience) उस शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा।

नोट-अगर आप आगे भी ऐसी Ideal & Important पोस्ट पढ़ना चाहते है तो हमारा ये पेज ''IDEAL Concept'' अवश्य लाइक करें।
अपने दोस्तों को भी पढ़वाएं pls Share in all Groups and Suggest your all Friends.....

*** अगर इतना पढ़ने के बाद भी शेयर नही करोगे तो बेकार होगी मेहनत *****

https://youtu.be/KC9p53NqRls
13/09/2020

https://youtu.be/KC9p53NqRls

Digestive system पाचन तंत्र ,रटने से मुक्ति ,class 1 aapko koi doubt h to aap hmare telegram group par bhej skte h Agr aapko notes Ka p...

18/05/2020

* शरीर में जीभ और स्वर नली होने के बाद भी जिराफ गूंगा होता है।

* छछूंदर में देखने और सुनने की क्षमता नहीं होती है।

* मनुष्य की सुनने की क्षमता से कुत्ते की सुनने की क्षमता 9 गुना अधिक होती है।

* कुत्ते को पसीना नहीं आता है।

* सारे जानवरों में हाथी ऐसा प्राणी है, जो कूद नहीं सकता।

* मच्छर के उड़ने की अधिकतम गति 3 मील प्रति घंटा होती है।

* मच्छर को मनुष्य का शरीर लाल अंगारे के समान दिखाई देता है।

* घोड़े खड़े-खड़े ही अपनी नींद पूरी करते हैं।

* शेर भले ही जंगल का राजा हो, लेकिन वह कभी भी हाथी और गेंडे से लड़ाई करना पसंद नहीं करता।

List  of Total 542 new MP's
29/05/2019

List of Total 542 new MP's

Address

CHRISTIAN COLONY, LODIPUR, PATNA/1
Patna
800001

Telephone

+918271587921

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IDEAL Concept posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to IDEAL Concept:

Shortcuts

Share

Category