All Bihar Chess Association

All Bihar Chess Association

Share

All India Chess Federation। Department of Sports, Govt. of Bihar | Bihar State Sports Authority

Photos from All Bihar Chess Association's post 30/05/2026

#बिहार_राज्य_अंडर_13_शतरंज_प्रतियोगिता
दूसरे दिन दिनांक 29-05-26 की खबरें आज की अखबारों में

अखिल बिहार शतरंज संघ

Photos from All Bihar Chess Association's post 29/05/2026

जविन जायसवाल शीर्ष पर, बालिकाओं में मोहिनी, अनिका, नव्या एवं आराध्या आगे
************************************************
#बिहार_राज्य_अंडर_13_शतरंज_प्रतियोगिता
************************************************
अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में कटिहार जिला शतरंज संघ के द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंडर -13 शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिकाओं के वर्ग में तीन चक्रों की समाप्ति के पश्चात चार खिलाड़ी संयुक्त रूप से आगे चल रही हैं। आज खेले गए तीसरे चक्र के मुकाबले में शीर्ष बोर्ड पर छपरा की मोहिनी पंडित (रेटिंग 1557) ने काले मोहरों से खेलते हुए पटना की सान्वी सिंह (रेटिंग 1416) को मात देकर तीन अंक अर्जित किये। दो नम्बर बोर्ड पर सहरसा की अनिका यादव (रेटिंग 1536) ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन जारी रखते हुए सफेद मोहरों से पटना की राज श्री (रेटिंग 1430) को पराजित कर पूरे अंक हासिल किए। तीसरे बोर्ड पर मुजफ्फरपुर की अग्रिमा राज ने एक शानदार उलटफेर करते हुए काले मोहरों से पटना की रेटेड खिलाड़ी आराध्या प्रकाश (रेटिंग 1476) को शिकस्त देकर शीर्ष पर आ गई। चौथे बोर्ड पर पूर्णिया की नव्या आकृति ने सफेद मोहरों का फायदा उठाते हुए बेगूसराय की आर्या कर्ण को मात देकर तीन अंक अर्जित कर लिये।
वहीं बालक वर्ग में चार चक्रों की समाप्ति के उपरांत चार अंक लेकर पटना के जविन जायसवाल अकेले शीर्ष पर चल रहे हैं। जबकि साढ़े तीन अंकों के साथ पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। 19 रेटेड खिलाड़ियों की उपस्थिति ने प्रतियोगिता को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया है। शीर्ष दो स्थानों पर आकर राज्य का प्रतिनिधित्व करने की अर्हता पाने की प्रतिस्पर्धा निसंदेह बेहद रोमांचक है। इसका ज्वलंत उदाहरण है कि शीर्ष छह बोर्ड में सिर्फ एक बोर्ड पर परिणाम देखने को मिला जबकि बाकी सभी मुकाबले ड्रा पर समाप्त हुए । आज प्रतियोगिता के चौथे चक्र में दो नम्बर बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए पटना के जविन जायसवाल ने पूर्णिया के आर्यन कुमार को पराजित कर चार अंकों के साथ अकेले शीर्ष पर आ गए। हालांकि अभी प्रतियोगिता में तीन और चक्र खेले जाने है और साढ़े तीन अंकों के साथ पटना के देवांश केशरी, दरभंगा के हर्षवर्द्धन सिंह, पश्चिम चंपारण के शिवांश बर्नवाल ,लखीसराय के वैभव आनंद एवं किशनगंज के सुरोनोय दास संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

अखिल बिहार शतरंज संघ

Photos from All Bihar Chess Association's post 29/05/2026

#बिहार_राज्य_अंडर_13_शतरंज_प्रतियोगिता
प्रतियोगिता के दूसरे दिन की तस्वीरें

अखिल बिहार शतरंज संघ

श्रेयसी सिंह All India Chess Federation Bihar State Sports Authority - BSSA All Bihar Chess Association DGBssa Dharmendra Kumar ChessBase India fans

Photos from All Bihar Chess Association's post 29/05/2026

#बिहार_राज्य_अंडर_13_शतरंज_प्रतियोगिता
उद्घाटन एवं प्रथम दिन की खबरें आज की अखबारों में

अखिल बिहार शतरंज संघ

28/05/2026

#बिहार_राज्य_अंडर_13_शतरंज_प्रतियोगिता

अखिल बिहार शतरंज संघ

Photos from All Bihar Chess Association's post 28/05/2026

#कटिहार_में_राज्य_अंडर_13_शतरंज_प्रतियोगिता_आरंभ
**************************************************
वरीय खिलाड़ियों ने जीते मुकाबले
**************************************************
अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में कटिहार जिला शतरंज संघ द्वारा आज से कटिहार के मॉफरगंज स्थित अग्रसेन भवन में बिहार राज्य अंडर 13 शतरंज प्रतियोगिता आरंभ हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि , श्रीमती उषा देवी अग्रवाल, महापौर, कटिहार ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संजीव सुरेखा, कटिहार जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष डॉ शंभू नाथ एवं गीत अविनाश, आयोजन सचिव प्रत्यूष कुमार एवं प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नंदकिशोर उपस्थित थे। प्रतियोगिता में राज्य भर से तकरीबन 100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 19 रेटेड खिलाड़ियों समेत कल 69 खिलाड़ी जबकि बालिका वर्ग में सात रेटेड खिलाड़ियों समेत कुल 30 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कुल 6 जबकि बालक वर्ग में कुल सात चक्र खेले जाने हैं। आज संपन्न हुए प्रथम चक्र के बाजी के उपरांत तकरीबन सभी वरीय खिलाड़ियों ने अपनी अपनी बाजियां जीत ली।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी देवांश केशरी समेत सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपनी अपनी बाजियां जीत ली। वहीं बालिकाओं के वर्ग में धान्वी कर्मकार, मोहिनी पंडित , अनिका यादव, आराध्या प्रकाश , राज श्री, सान्वी जैसे रेटेड खिलाड़ियों ने अपनी अपनी बाजियां जीत ली। वहीं प्रतियोगिता में एक उलटफेर देखने को मिला जब चौथी वरीयता प्राप्त रेटेड खिलाड़ी दरभंगा की मनीषा यादव को पूर्णिया की नव्या आकृति ने सफेद मोहरों से पराजित कर दिया।

अखिल बिहार शतरंज संघ

श्रेयसी सिंह All India Chess Federation Bihar State Sports Authority - BSSA All Bihar Chess Association DGBssa Dharmendra Kumar ChessBase India

Photos from All Bihar Chess Association's post 27/05/2026

बेगूसराय शतरंज अकादमी द्वारा समर कैंप शतरंज प्रतियोगिता
***************************************************
आज दिनांक 27 मई को बेगूसराय शतरंज अकादमी के द्वारा समर कैंप शतरंज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन आर. के. सी. एकेडमी विद्यालय पोखरिया के प्रांगण में किया गया। यह प्रतियोगिता निःशुल्क प्रवेश के तहत किया गया था। शतरंज खेलों में बेगूसराय के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी गर्मी की छुट्टी के तहत शतरंज खेलों में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

आज इस निःशुल्क समर कैंप शतरंज प्रतियोगिता 2026 के समापन पुरस्कार वितरण में बेगूसराय के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष श्री प्रेम पासवान ने संयुक्त रूप से चैंपियन आर्या कर्ण व स्नेहिल राज को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । साथ ही इस कार्यक्रम के लिए अकादमी के सलाहकार संजीव कुमार व आर. के. सी. एकेडमी के डायरेक्टर ओम सत्यम जी को बधाई दी।

वहीं द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से चिराग मनोहर (3), शशांक (3) व प्रथा (3) को लोजपा विधानसभा के अध्यक्ष श्री उमेश पासवान ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं तृतीय स्थान पर चित्रांशी (2), पुलकित (2) व श्रेयांश (2) अंक पर रहे जिन्हें विद्यालय के डायरेक्टर ओम सत्यम जी ने पुरस्कृत किया। वहीं भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोजपा नेता सबोध जी सहित कई गणमान् लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय शतरंज अकादमी

26/05/2026

साकेत को मिला रेटिंग कैटेगरी का प्रथम पुरस्कार
ें_जीते_एक_लाख_की_नगद_राशि
************************************************
पूना में विगत 24 मई से चल रहे LBHM शतरंज फेस्टिवल के अंतिम दिन आज साकेत कुमार ने साढ़े सात अंक बनाकर प्रतियोगिता के 1500 रेटिंग वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आज अंतिम चक्र में सफेद मोहरों से खेल रहे साकेत ने पुनीत नीली को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की।
प्रथम पुरस्कार के रूप में इन्हें एक लाख रुपये की नगद इनामी राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
साकेत को उनके इस उपलब्धि पर अखिल बिहार शतरंज संघ एवं समस्त बिहार शतरंज परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाई !!

अखिल बिहार शतरंज संघ

Photos from All Bihar Chess Association's post 26/05/2026

#कॉमनवेल्थ_शतरंज_में_देश_के_लिए_मरियम_ने_जोड़े
#तीन_कांस्य_पदक
************************************************
श्रीलंका के कालुतरा स्थित होटल साइट्रस में कल सम्पन्न हुई कॉमनवेल्थ महिला शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 20 आयु वर्ग में बिहार की महिला फीडे मास्टर मरियम फातिमा ने प्रतियोगिता के तीनों प्रतिस्पर्धाओं क्लासिकल, रैपिड एवं ब्लिट्ज में कांस्य पदक जीत कर देश एवं राज्य का मान बढ़ाया है।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष बिहार के बोधगया में इन्होंने राष्ट्रीय महिला एमेच्योर का खिताब भी जीता था। यूरोपियन चेस सर्किट में भी मरियम ने शानदार प्रदर्शन किया था।
इनके उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं सफलताओं से राज्य शतरंज को आशा है कि जल्द ही ये अंतर्राष्ट्रीय महिला मास्टर का खिताब प्राप्त करेंगी।
अखिल बिहार शतरंज संघ एवं संपूर्ण शतरंज परिवार की ओर से मरियम फातिमा को बहुत बहुत बधाई एवं इनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं।

अखिल बिहार शतरंज संघ

श्रेयसी सिंह All India Chess Federation Bihar State Sports Authority - BSSA All Bihar Chess Association DGBssa Dharmendra Kumar ChessBase India

Want your school to be the top-listed School/college in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Patna

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm