20/03/2020
(Issue)
अगर आपने अपनी SSC CGL 2018 डिस्क्रिप्टिव कॉपी में कुछ भी ऐसा लिखा है जो कि प्रश्न पत्र में नहीं दिया गया है, तो आपको गलत तरीको का इस्तेमाल (UFM) के तहत 0 अंक दिया जाएगा, और आप CGL की रेस से बाहर हो जाएंगे । आपकी सालों की मेहनत एक शब्द से decide होगा ।
अगर आपने पत्र लेखन में, किसी का भी नाम, छोटी, बडी, अनुज, अग्रज, xyz, abc, कोई भी ऐसा शब्द जो सवाल में नहीं था, तो भले ही आपके 590/600 क्यों न हो आपको fail कर दिया जाएगा ।
हालांकि प्रश्न में पूरा एड्रेस एसएससी ने खुद नहीं दिया था, अधूरा एड्रेस देकर ऐसा ट्रैप बनाया गया है कि बच्चें बिल्कुल फसेंगे, कोई भी कुशाग्र बुद्धि वाला छात्र आधा एड्रेस लिखकर तो नहीं आएगा ।
एसएससी ने कह दिया है वो कुछ नहीं कर सकते, आपको नियमो का पालन करना है, जिसके अनुसार आप कुछ भी रियल या इमेजिनरी पर्सनल detail नहीं लिख सकते हैं ।
अब एड्रेस में दिया xyz पर्सनल detail कैसे है ये एसएससी ही जाने, बस बिन बात छात्रों को तंग करने का जरिया है ये..!!
एसएससी को समझना चाहिए कि ये IAS की छमता रखने वाले छात्र हैं, खामोश नही रहेंगे, SSC को काम सही से करना ही पड़ेगा...