17/04/2026
RAS टॉपर,रंगेहाथ गिरफ्तार..
ये SDM काजल मीणा है.राजस्थान प्रशासनिक सेवा की ऐसी अफसर,जिसकी कामयाबी की मिसाल दी जाती थी.मैडम ने IIT जैसे संस्थान से पढ़ाई की और अपनी कैटेगीर में प्रदेश में टॉप किया.अब मैडम के ऊपर करौली के नादाैती उपखंड में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 हजार ₹ लेते रंगेहाथ पकड़ा है..इनके रिश्वत मांगने में सहयोगी रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को भी पकड़ा गया है.पूरी कार्रवाई में रिश्वत की रकम के अलावा करीब ₹4 लाख नकद और भी ऑफिस से बरामद किया है. दरअसल परिवादी ने ACB को शिकायत में बताया था कि उसकी भूमि की तकसीम की फाइनल डिक्री जारी करने के लिए उससे पैसे मांगे जा रहें है.पहले 1 लाख रूपये की मांग की गई थी,लेकिन बाद में राशि घटाकर 60 हजार ₹ कर दी गई.मैडम ने 50 हजार अपने व रीडर के लिए 10 हजार मांगे। 16 अप्रैल को परिवादी को नादौती कार्यालय बुलाया गया,जहां पहले से टीम पूरी तैयारी के साथ मौजूद थी.जैसे ही परिवादी ने तय राशि सौपी,रीडर दिनेश सैनी ने पैसे लेकर उन्हें वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ को दे दिया.एंटी करप्शन टीम ने धाकड़ को धरा। तलाशी के दौरान 4 लाख ₹ अलग से मिला हैं.इस रकम के बारे में मौके पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहां था।इस राशि को लेकर इसके स्रोत की तलाश जारी है.काजल जैसी होनहार RAS टॉपर का यह हाल देख आने वाले परीक्षार्थी के भविष्य पर क्या असर पढ़ेगा!