Sumit Academy

Sumit Academy

Share

Add: TETARPUR MORE , KHIZERSARAI GAYA
CONTACT:8789776168

24/12/2024

संघर्षों से टकराकर प्राप्त की गई सफलतायें,
स्वाभिमान पैदा करती है अभिमान नहीं.!!

22/12/2024
07/11/2024

*जय छठी मइया!*

ठेकुआ, खीर, पूरी, और कद्दू की महकती हुए खुशबू के बारे में सोचते ही मन लालची हो जाता है। आज का दिन हमारी भारतीय संस्कृति के एक महत्वपूर्ण त्योहार - छठ के लिए माना गया है। इस पर्व में व्रतधारी कठिन तपस्या करते हैं, जल में खड़े होकर सूर्य देव की आराधना करते हैं। छठ का यह पावन पर्व हमें सिखाता है कि जैसे सूर्य का उदय और अस्त जीवन में निरंतरता का प्रतीक है, वैसे ही हमें भी अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। अध्ययन के क्षेत्र में भी आपको इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहना है, चाहे चुनौतियाँ कितनी भी बड़ी क्यों न हों।

Sumit Singh

19/08/2024

भाई-बहन के अगाध स्नेह एवं अटूट विश्वास के प्रतीक, महापर्व रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं!

17/08/2024

17/11/2023

Clerk 2023 Notification OUT for 8773 Posts

05/06/2023

05/06/2023

विश्व पर्यावरण दिवस
●​प्रतिवर्ष 5 जून को पर्यावरण की रक्षा हेतु सम्पूर्ण विश्व में जागरूकता और कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है।
●​वर्तमान में यह प्रदूषण की समस्या पर चर्चा करने के लिए एक वैश्विक मंच बन गया है तथा 100 से अधिक देशों में इसका आयोजन किया जाता है।
●​वर्ष 2023 के लिए पर्यावरण दिवस की थीम " Solutions to Plastic Pollution" है तथा इसका वैश्विक मेज़बान कोत दिव्वार (आईवरी कोस्ट) है।
●​वर्ष 2018 में भारत ने ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ (Beat Plastic Pollution) थीम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेज़बानी की थी।
●​वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 [Air (Prevention and Control of Pollution) Act, 1981] ‘वायु प्रदूषक’ को वातावरण में मौजूद किसी भी ठोस, तरल या गैसीय पदार्थ के रूप में परिभाषित करता है, जो मनुष्य या अन्य जीवित प्राणियों या पौधों या संपत्ति या वातावरण के लिए हानिकारक हो सकता है।
●​वायु प्रदूषण हार्ट अटैक अथवा हृदयघात के कारण होनी वाली मौतों में से एक चौथाई मौतों तथा स्ट्रोक, श्वसन संबंधी बीमारियों, फेफड़ों के कैंसर के कारण होने वाली कुल मौतों में से एक तिहाई के लिए ज़िम्मेदार है।
●​दुनिया भर में लगभग 92 प्रतिशत लोग दूषित हवा में सांस लेने को विवश है। वायु प्रदूषण के कारण हर साल स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर 5 ट्रिलियन डॉलर का बोझ पड़ता है।
●​सतही ओज़ोन प्रदूषण (Ground-level ozone pollution) के कारण वर्ष 2030 तक फसलों की पैदावार लगभग 26 प्रतिशत तक कम होने की आशंका है।
●​भारत ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (National Clean Air Programme-NCAP) का प्रारूप तैयार कर इसे लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क को बढ़ाने के अलावा वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन करना है।
●​वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 में शीर्ष स्तर पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की स्थापना और राज्य स्तर पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (State Pollution Control Boards-SPCB) को वायु गुणवत्ता में सुधार नियंत्रण एवं वायु प्रदूषण के उन्मूलन से संबंधित किसी भी मामले पर सरकार को सलाह देने का प्रावधान किया गया है।
●​CPCB वायु की गुणवत्ता के लिए मानक भी तय करता है तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करता है।


🌳

Want your school to be the top-listed School/college in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Patna