26/04/2026
*बिहार नवोदय परिवार* की ओर से *एस एन इमेजिंग और डायग्नोस्टिक सेंटर* की नयी शाखा के लिए जेएनवी दरभंगा की एलूमनी गॉयनॉकॉलोजिस्ट और समाजसेवी डॉ आशा ठाकुर एवं डॉ मनिशंकर को ढ़ेरों बधाई। सभी नवोदयन के लिए खुशी की बात यह है कि अभी बिहार नवोदय परिवार और एस एन इमेजिंग एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ अनुबंध हो रहा जिसके तहत सभी नवोदयन एवं उनके निकटवर्ती परिजन को *बिहार नवोदय परिवार के डिस्ट्रिक रिप्रेजेंटेटिव के रिकमेंडेशन पर* यहां उपलब्ध सभी प्रकार की जांच में शुल्क पर अधिकतम 50% तक की छूट मिलेगी।
डॉ आशा ठाकुर को विशेष धन्यवाद कि उन्होंने *बिहार नवोदय परिवार* के इस प्रस्ताव को स्वीकार्य कर नवोदयन हित में सहर्ष स्वीकार कर लिया।
💐💐💐
20/04/2026
रणधीर भैया (जेएनवी पटना) के पिताजी के श्राद्धकर्म में बिहार नवोदय परिवार के दर्जनों साथी सम्मिलित हुए। महादेव अंकल को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
🙏🙏🙏
20/04/2026
जेएनवी पटना के एलूमनी ब्रह्मप्रकाश भैया सामाजिक जीवन में काफी सक्रिय हैं। मनेर पटना में इनके द्वारा स्थापित किया गया विद्यालय काफी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करती है। इस बार इनके विद्यालय से पांच बच्चे विक्रम नवोदय में सेलेक्ट हुए हैं। कल इनके स्नेहिल आमंत्रण पर विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बिहार नवोदय परिवार से गगन गौरव भैया, पारसनाथ भैया और जेपी भैया पहुंचे थे। वहां बच्चों की प्रस्तुती और ग्रामीणों का उत्साह दोनों ही शानदार था। ब्रह्मप्रकाश भैया को इस उपलब्धि के लिए ढ़ेरों बधाई।💐💐💐
20/04/2026
Congratulations Dr. Pankaj kumar Chaudhary for this initiative.
क्या आप या आपके परिवार में कोई अनियमित पीरियड्स या सफ़ेद पानी की समस्या से परेशान है? 🤔
डॉ. पंकज चौधरी के साथ इस लाइव चर्चा में जुड़ें और जानें:
✅ सही जानकारी और ज़रूरी सलाह
✅ कारण, लक्षण और इलाज
✅ समस्याओं से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई
🗓️ 26 अप्रैल (रविवार), सुबह 10:00 बजे
👉 अपने सवाल अभी कमेंट्स में पूछें या लाइव के दौरान हमारे साथ जुड़ें! आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 6207249942 पर भी अपना सवाल भेज सकते हैं।
19/04/2026
बिहार के राज्यपाल महामहिम लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) आदरणीय श्री सैयद अता हसनैन जी ने आज माँ ब्लड सेंटर, पटना में आयोजित थैलीसिमिया पीड़ीत बच्चों के एच एलए कैंप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से मानवता का मान बढ़ाए हैं। इस अवसर पर बिहार नवोदय परिवार की ओर से गगन गौरव, पारसनाथ भैया, नीतेश भैया और कौशल भैया इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
16/04/2026
Big shout out to my newest top fans! 💎 Rao Vipin Yaduvanshi, Arvind Kumar, Mukesh Raj, Md Khursheed Alam, Amrita Kumari, Durga Prasad Singh, Akhilesh Kumar, ताशी पैकर्स मूवर्स इंदौर, Vinod Barnwal, Rajesh Chauhan, Saket Singh, Rajeev Kumar Sinha, Mrityunjay Kumar Jay, Manoj Goswami, Alok Ranjan, Priyanshu Kumar, मोनु महाराज, Ranju Verma, Jhasketan Bhoi, Prabhu Kumar, Ravi Kumar, Santosh Raj, Aniket Kumar, Raju Kumar, Susheel Kumar Yadav, Rajendra Verma, Subhash Kumar, Manish Kumar
Drop a comment to welcome them to our community,
13/04/2026
बिहार नवोदय परिवार गेस्ट हाउस में *नवोदय स्थापना दिवस* की तस्वीरें।