07/02/2023
BSEB 10TH BIHAR BOARD EXAMS MATHS IMPORTANTS QUESTIONS||Lec-04||By:-Raj Mehta Sir.....#bseb #bseb
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Tsunami TEST & QUIZ, Patna.
07/02/2023
BSEB 10TH BIHAR BOARD EXAMS MATHS IMPORTANTS QUESTIONS||Lec-04||By:-Raj Mehta Sir.....#bseb #bseb
रासायनिक प्रतिक्रिया और रासायनिक समीकरण | Chemical Reaction and Chemical Equation in Hindi.
दैनिक जीवन में हमारे चारों तरफ बहुत से परिवर्तन होते देखते हैं, जैसे- बर्फ के पिघलने से जल का बनना, जल से भाप का बनना, बल्व एवं मोमबत्ती का जलना, दूध से दही का बनना आदि । इन परिवर्तनों में कभी-कभी कुछ रोचक घटनाएं भी आपने देखी होंगी जैसे खाना खाते समय यदि कपड़ों पर सब्जी का दाग लग जाए तो वह हल्दी का पीला दाग साबुन लगाने पर लाल हो जाता है ।
इसी प्रकार आप खाने के लिए सेब काटते हैं तो वह भी थोड़ी देर में लाल हो जाता है, लोहे की कील पर जंग लग जाती है, ताँबे के पात्र पर बारिश में हरी परत दिखाई देती है और हरी मेंहदी रचने पर लाल रंग देती है इत्यादि ।
ADVERTISEMENTS:
कुछ तमाशबीनों के जादू भी जरूर देखे, कैसे वह छूमंतर के साथ पानी से भरी तश्तरी में आग लगा देता है । आपको बहुत मजा आता होगा और आश्चर्य भी होता होगा कि वह पानी में कैसे आग लगा देता है । जब वह एक गिलास का घोल दूसरे गिलास में डालता है तो कैसे गहरा सफेद धुँआ निकलता है । ऐसी कई घटनाएं, कई परिवर्तन होते हैं जिन्हें हम देखते हैं ।
इनमें से कुछ परिवर्तन तो स्थाई होते हैं और कुछ परिवर्तनों के बाद पदार्थ पुन: पूर्वावस्था में आ जाता है । अर्थात किसी परिवर्तन में केवल भौतिक अवस्था में परिवर्तन भौतिक रासायनिक होता है और किसी परिवर्तन में एकदम नया पदार्थ परिवर्तन परिवर्तन बन जाता है । इस आधार पर परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं ।
वे परिवर्तन जिसमें केवल पदार्थों के भौतिक गुण बदलते हैं, कोई नया पदार्थ नहीं बनता “भौतिक परिवर्तन” (Physical Change) कहलाते हैं । ये परिवर्तन अस्थाई एवं उत्क्रणीय होते हैं अर्थात पदार्थ कुछ समय पश्चात अपनी पूर्वावस्था में आ सकता है । जैसे: बर्फ का पिघलना, पानी से भाप का बनना, बल्व का प्रकाशित होना, पदार्थ का चूर्ण में बदलना, जल में शक्कर, नमक का घुलना ।
वे परिवर्तन जिसमें पदार्थ मूल रूप से एक नए पदार्थ में बदल जाता है, अर्थात पदार्थ का रासायनिक संघटन बदल जाता है रासायनिक परिवर्तन (Chemical Change) कहलाता है । ये परिवर्तन स्थाई व अनुत्क्रमणीय होते हैं, अर्थात परिवर्तन के पश्चात् पदार्थ अपनी पूर्व अवस्था में वापिस नहीं आ सक्ता है । जैसे: दूध का फटना दही का बनना, मोमबत्ती का जलना, भोजन का पचना
10/03/2022
https://chat.whatsapp.com/Bfv8Xynv3Wc58XEbVopCc9
Group for online classes WhatsApp Group Invite
कश्मीर : दी वाजपेयी इयर्स’ नामक किताब लेखक कौन हैं?
संजय जैन
आर एन पी सिंह
वरुण यादव
ए एस दुलत
DCA, ADCA, PGDCA Certificate and typing any type of matter (English or Hindi)
Plz contact 9199959630.
17/11/2020
30/10/2020
⚡ 1. आल्टीमीटर (Altimeter)➖यह ऊंचाई मापक यंत्र है जिसका प्रयोग विमानों में किया जाता है |
⚡ 2. एनीमोमीटर (Anemometer)➖इससे वायु के बल तथा गति को मापा जाता है या वायु की दिशा भी बताता है |
⚡ 3. ऑडियोमीटर (Audiometre)➖यह ध्वनि की तीव्रता को मापता है |
⚡ 4. एयरोमीटर (Aerometer)➖यह वायु और गैसों के घनत्व को मापने वाला यंत्र है |
⚡ 5. एक्टिनोंमीटर (Actinometer)➖विद्युत चुम्बकीय विकिरण की तीव्रता को मापने वाला यंत्र |
⚡ 6. ऐक्युमुलेटर (Accumulator)➖विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करने का द्वितीयक सेल/एक बैटरी |
⚡ 7. एंटी-एयरक्राफ्गन (Anti aircraft gun)➖गोला मारकर हवाई जहाज को गिराने वाला तोप |
⚡8. ऑडियोफोन (Audio phone)➖इसे लोग सुनने में सहायता के लिए कान में लगाते है |
⚡ 9. बैरोग्राफ (Barograph)➖यह वायुमंडल के दाब में होने वाले परिवर्तन को लगातार मापता रहता है और स्वत: ही इसका ग्राफ भी बना देता है |
⚡ 10. बैरोमीटर (Barometer)➖यह उपकरण वायुदाब मापने के काम आता है |
⚡ 11. बाइनोक्यूलर (Binocular)➖यह उपकरण दूर की वस्तु देखने के काम आता है |
⚡ 12. कैलीपर्स (Calipers)➖इसके द्वारा बेलनाकार वस्तुओं के अंदर तथा बाहर के व्यास मापे जाते हैं तथा इससे वस्तुओं की मोटाई भी मापी जाती है |
⚡ 13. कैलोरीमीटर (Calorie metre)➖यह उपकरण तांबे का बना होता है और ऊष्मा की मात्रा ज्ञात करने के काम में आता है |
⚡ 14. सिनेमैटोग्राफ (Cinematograph)➖छोटी-छोटी फिल्मों को बड़ा करके पर्दे पर लगातार क्रम में प्रक्षेपण करने के लिए इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है |
⚡ 15. कंप्यूटेटर (Commmutator)➖इससे किसी परिपथ में विद्युत धारा की दिशा बदली जाती है |
⚡ 16. साइटोट्रॉन (Cytotron)➖क्रत्रिम मौसम उत्पन्न करने के काम आने वाला यंत्र |
⚡ 17. डाइनमोमीटर (Dynamometer)➖विद्युत शक्ति को मापने वाला यंत्र |
⚡ 18. डिक्टाफोन (Dictaphone)➖अपनी बात तथा आदेश दूसरे व्यक्ति को सुनाने के लिए इस संयंत्र द्वारा रिकॉर्ड किया जाता है |
⚡ 19. फैदोमीटर (Fathometer)➖यह यंत्र समुद्र की गहराई नापने के काम आता है |
⚡ 20. गाइग मूलर काउंटर➖उपकरण की सहायता से रेडियोएक्टिव स्त्रोतों के वितरण की गणना की जाती है |
⚡ 21. ग्रेबीमीटर (Gravimeter)➖इस यंत्र के द्वारा पानी की सतह पर तेल की उपस्थिति ज्ञात की जाती है |
⚡ 22. गाइरोस्कोप (Gyroscope)➖इस यंत्र से घूमती हुई वस्तुओं की गति ज्ञात करते हैं
⚡ 23. हाइड्रोमीटर (Hydrometer)➖उपकरण द्वारा द्रवों का आपेक्षिक घनत्व ज्ञात करते हैं |
⚡ 24. हाइड्रोफोन (Hydrophone)➖यह पानी के अंदर ध्वनि तरंगों की गणना करने में काम आने वाला उपकरण है |
⚡ 25. हाइग्रोस्कोप (Hygroscope)➖यह वायुमंडलीय आद्रता में परिवर्तन दिखाने वाला यंत्र है |
⚡ 26. किमोग्राफ (Kymograph)➖यह यंत्र रक्तचाप, हृदय स्पंदन आदि शारीरिक गतियों या कारकों के परिवर्तन का ग्राफ बनाता है |
⚡ 27. लैक्टोमीटर (Lactometer)➖दूध की शुद्धता जांच करने का यंत्र है , यह यंत्र दूध का आपेक्षिक घनत्व मापता है, जिससे उसमें पानी की मात्रा का पता लगाया जा सकता है |
⚡ 28. दाबमापी (Manometer)➖इससे गैसों का दाब ज्ञात किया जाता है |
⚡ 29. मैकमीटर (Machmetre)➖यह यंत्र वायु की गति को ध्वनि की गति के पदों में मापता है |
⚡ 30. माइक्रोफोन (Microphone)➖यह यंत्र ध्वनि तरंगों का विद्युत स्पंदनों में परिवर्तन करता है |
⚡ 31. ओडोमीटर (Odomater)➖इससे मोटर गाड़ी की गति को ज्ञात किया जाता है इसे चक्करमापी भी कहते हैं |
⚡ 32. पेरिस्कोप (Periscope)➖इसके द्वारा जब पनडुब्बी पानी के अंदर होती है तो पानी की सतह का अवलोकन किया जा सकता है और उसमे बैठे लोग बिना किसी के जाने पर तथा बिना किसी बाधा के बाहरी हलचलों को देख सकते हैं दीवार की दूसरी ओर (अपने कमरे में ही बैठे हुए) देखने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है |
⚡ 33. पायरोमीटर (Pyrometer)➖यह उचित तापों को मापने का यंत्र है जैसे सूर्य का ताप |
⚡ 34. पोलीग्राफ (Polygraph)➖इस यंत्र को झूठ का पता लगाने के लिए लाई डिटेक्टर के रूप में प्रयोग किया जाता है यह यंत्र एक साथ ही कई शारीरिक क्रियाओं के परिवर्तनों को रिकॉर्ड करता है जैसे हृदय-स्पंदन रक्तचाप, श्वसन आदि |
⚡ 35. रेडियोमीटर (Radiometer)➖इसे यंत्र द्वारा विकिरण ऊर्जा की तीव्रता को नापा जाता है |
⚡ 36. सिस्मोग्राफ (Seismograph)➖इस यंत्र से पृथ्वी की सतह पर आने वाले भूकंप के झटकों की तीव्रता का ग्राफ स्वयं ही चिन्हित हो जाता है |
⚡ 37. स्पेक्ट्रोमीटर (Spectrometer)➖इस यंत्र के माध्यम से विभिन्न प्रकार के स्पेक्ट्रमों का अध्ययन किया जाता है तथा विभिन्न रंगों के तरंगधैर्य को मापा जाता है |
⚡ 38. स्पीडोमीटर (Speedometer)➖इससे मोटर गाड़ी का स्पीड माप जाता है।