19/01/2025
माननीय विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल महोदय से आज संघ के वरिष्ठ सदस्य ने मुलाकात कर संघ के वरिय सदस्यों द्वारा आभार प्रकट किया गया। माननीय विधायक महोदय से निवेदन किया गया कि एक बार अपर मुख्य सचिव महोदय से हम सभी के उपस्थिति में एक मुलाकात निर्धारित की जाए। उस मुलाकात में हम सभी अपने सारे दस्तावेजों के साथ माननीय अपर मुख्य सचिव महोदय के सामने उपस्थित रहेंगे। माननीय विधायक महोदय ने हमारे निवेदन को स्वीकार करते हुए बहुत जल्द अपर मुख्य सचिव महोदय से मुलाकात के लिए समय लेने की बात कही। इस पुनीत कार्य के लिए हम विधायक महोदय का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने हमारी लड़ाई में धार देने का काम किया है। इसके लिए संघ आपको कोटि-कोटि नमन करता है और आपका आभार प्रकट करता है ।
धन्यवाद