हाल ही में भारतीय निर्वाचन आयोग ने गौरी सावंत को निर्वाचन एम्बेसडर नियुक्त किया, वे महाराष्ट्र के 12 चुनाव एम्बेसडर में से एक हैं। ऐसा भारत में पहली बार हुआ है जब किसी ट्रांसजेंडर को चुनाव एम्बेसडर चुना गया है। चुनाव आयोग के अनुसार गौरी की नियुक्ति से तृतीय लिंग श्रेणी के मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। 2004 तथा 2009 में ट्रांसजेंडर लोगों के मतदान के बारे में कोई रिकॉर्ड नहीं था। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद 2014 में ट्रांसजेंडर लोगों को पहली बार मतदान करने का अधिकार मिला। 2014 में तृतीय श्रेणी में 918 मतदाता पंजीकृत थे। पिछले पांच वर्षों में यह आंकड़ा बढ़कर 2,086 हो गया है।
भारतीय चुनाव आयोग
भारतीय चुनाव आयोग एक स्वायत्त व संवैधानिक संस्था है, इसका कार्य देश में विभिन्न स्तर के चुनाव करवाना है। चुनाव आयोग देश में लोक सभा, राज्य सभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति तथा उप-राष्ट्रपति के चुनाव करवाता है। भारतीय चुनाव आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत कार्य करता है। भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को की गयी थी, देश के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे। भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा हैं। चुनाव आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
Pilot : your career navigator
We navigating your career ..
✅ NAFTA क्या है?
NAFTA का full form है – North American Free Trade Agreement
यह समझौता कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका ने किया था.
इस समझौते से इन देशों के बीच व्यापार बाधाएँ (trade barriers) समाप्त अथवा बहुत कम हो गयी है.
इस समझौते के लिए बातचीत क्रम जॉर्ज बुश के राज्यकाल में 1990 में आरम्भ किया गया था और उसे क्लिंटन के समय 1993 में अंतिम रूप दे दिया गया था. यह 1 जनवरी 1994 से प्रभाव में आया.
https://ssc.nic.in/?fbclid=IwAR3hGMwknSW6Mi3upUg84W6kJXgYxvuca9uz1leoelh_xMu08M-OMmZ7cr8
Home | Staff Selection Commission | GoI This is Official Website of Staff Selection Commission.
04/03/2019
नानाजी देशमुख (जन्म : ११ अक्टूबर १९१६, चंडिकादास अमृतराव देशमुख - मृत्यु : २७ फ़रवरी २०१०) एक भारतीयसमाजसेवी थे। वे पूर्व में भारतीय जनसंघ के नेता थे। १९७७ में जब जनता पार्टी की सरकार बनी, तो उन्हें मोरारजी-मन्त्रिमण्डल में शामिल किया गया परन्तु उन्होंने यह कहकर कि ६० वर्ष से अधिक आयु के लोग सरकार से बाहर रहकर समाज सेवा का कार्य करें, मन्त्री-पद ठुकरा दिया। वे जीवन पर्यन्त दीनदयाल शोध संस्थान के अन्तर्गत चलने वाले विविध प्रकल्पों के विस्तार हेतु कार्य करते रहे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया। अटलजी के कार्यकाल में ही भारत सरकार ने उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य व ग्रामीण स्वालम्बन के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिये पद्म विभूषण भी प्रदान किया। देशमुख जी को 2019 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
भूपेन हाजरिका (8 सितंबर, 1926- ५ नवम्बर २०११) भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से एक बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे। इसके अलावा वे असमिया भाषा के कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी रहे थे।
वे भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार थे जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे। उन्हें दक्षिण एशिया के श्रेष्ठतम जीवित सांस्कृतिक दूतों में से एक माना जाता है। उन्होंने कविता लेखन, पत्रकारिता, गायन, फिल्म निर्माण आदि अनेक क्षेत्रों में काम किया।
भूपेन हजारिका के गीतों ने लाखों दिलों को छुआ। हजारिका की असरदार आवाज में जिस किसी ने उनके गीत "दिल हूम हूम करे" और "ओ गंगा तू बहती है क्यों" सुना वह इससे इंकार नहीं कर सकता कि उसके दिल पर भूपेन दा का जादू नहीं चला। अपनी मूल भाषा असमिया के अलावा भूपेन हजारिका हिंदी, बंगला समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में गाना गाते रहे थे। उनहोने फिल्म "गांधी टू हिटलर" में महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन "वैष्णव जन" गाया था। उन्हें पद्मभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। भूपेन को 2019 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
प्रणव कुमार मुखर्जी (जन्म: 11 दिसम्बर 1935, पश्चिम बंगाल) भारत के तेरहवें वें व पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया। सीधे मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिपक्षी प्रत्याशी पी.ए. संगमा को हराया। उन्होंने 25 जुलाई 2012 को भारत के तेरहवें राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रणब मुखर्जी ने किताब 'द कोलिएशन ईयर्स: 1996-2012' लिखा है। 2019 में इन्हें भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Tapown Colony, Rampur Road Patna-06
Patna
800016