Success Centre PATNA

Success Centre PATNA हौसलें जिनके चट्टान हुआ करते हैं
रास्?

10/01/2024
from this song I use to know Gajendra verma , and then back to back mind-blowing songs
08/11/2023

from this song I use to know Gajendra verma , and then back to back mind-blowing songs

कोचिंग के बाहर ऐसे दृश्य आपको अक्सर देखने को मिल जायेंगे । इसके लिए बच्चे , अभिभावकों और कोचिंग संस्थानों से कम दोषी हैं...
08/11/2023

कोचिंग के बाहर ऐसे दृश्य आपको अक्सर देखने को मिल जायेंगे । इसके लिए बच्चे , अभिभावकों और कोचिंग संस्थानों से कम दोषी हैं , अर्थात् मुख्य रूप से कोचिंग वाले और अभिभावक दोषी हैं । अभिभावक न तो अपने बच्चे की क्षमता का आकलन करते हैं न ही चीजों का सही से पड़ताल करते हैं । वे बस कहीं से पैसा जुगाड कर किसी आकर्षक कोचिंग में अपने बच्चे का दाखिला करवा देते हैं । कोचिंग वाले बाजारवाद के सारे हथकंडों को अपनाकर येन केन प्रकारेण बच्चों का दाखिला ले ही लेते हैं । उन्हें न तो बच्चे न ही उनके अभिभावकों से कोई सहानुभूति है । उन्हें बस पैसों से मतलब है वह जैसे आए , जिससे आए कोई फर्क नहीं पड़ता ।
हमारी नजर में यह खेल सर्वथा अनुचित है ।इसपर लगाम लगाने की जरूरत है । लंबी बहस की जरूरत है । एक छोटे पोस्ट में इस बहस को नहीं समेटा जा सकता है ।

15/09/2023

पूरी लाइफ एक ही चीज पर टिकी है कि जो होगा देखा जाएगा

28/03/2022

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणाम आज सोमवार, 28 मार्च 2022 को जारी किए जा रहे हैं bihar-board-maitric-results

आपके आस - पास ज्यादातर लोग नकारात्मक बातें ही करते हैं। उनकी सोच की परवाह मत कीजिए। एक दिन उन्हें खुद पता चलेगा कि उगता ...
11/02/2022

आपके आस - पास ज्यादातर लोग नकारात्मक बातें ही करते हैं। उनकी सोच की परवाह मत कीजिए। एक दिन उन्हें खुद पता चलेगा कि उगता हुआ सूरज किसी से इजाजत नहीं माँगता, उसका काम है जग को प्रकाशित करना और वो करता रहता है।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1177211259761784&id=353594962123422
06/02/2022

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1177211259761784&id=353594962123422

लता जी का शरीर पूरा हो गया। कल सरस्वती पूजा थी, आज माँ विदा हो रही हैं। लगता है जैसे माँ सरस्वती इस बार अपनी सबसे प्रिय पुत्री को ले जाने ही स्वयं आयी थीं।
मृत्यु सदैव शोक का विषय नहीं होती। मृत्यु जीवन की पूर्णता है। लता जी का जीवन जितना सुन्दर रहा है, उनकी मृत्यु भी उतनी ही सुन्दर हुई है।
93 वर्ष का इतना सुन्दर और धार्मिक जीवन विरलों को ही प्राप्त होता है। लगभग पाँच पीढ़ियों ने उन्हें मंत्रमुग्ध हो कर सुना है, और हृदय से सम्मान दिया है।
उनके पिता ने जब अपने अंतिम समय में घर की बागडोर उनके हाथों में थमाई थी, तब उस तेरह वर्ष की नन्ही जान के कंधे पर छोटे छोटे चार बहन-भाइयों के पालन की जिम्मेवारी थी। लता जी ने अपना समस्त जीवन उन चारों को ही समर्पित कर दिया। और आज जब वे गयी हैं तो उनका परिवार भारत के सबसे सम्मानित प्रतिष्ठित परिवारों में से एक है। किसी भी व्यक्ति का जीवन इससे अधिक सफल क्या होगा?
भारत पिछले अस्सी वर्षों से लता जी के गीतों के साथ जी रहा है। हर्ष में, विषाद में,ईश्वर भक्ति में, राष्ट्र भक्ति में, प्रेम में, परिहास में... हर भाव में लता जी का स्वर हमारा स्वर बना है।
लता जी गाना गाते समय चप्पल नहीं पहनती थीं। गाना उनके लिए ईश्वर की पूजा करने जैसा ही था। कोई उनके घर जाता तो उसे अपने माता-पिता की तस्वीर और घर में बना अपने आराध्य का मन्दिर दिखातीं थीं। बस इन्ही तीन चीजों को विश्व को दिखाने लायक समझा था उन्होंने। सोच कर देखिये, कैसा दार्शनिक भाव है यह... इन तीन के अतिरिक्त सचमुच और कुछ महत्वपूर्ण नहीं होता संसार में। सब आते-जाते रहने वाली चीजें हैं।
कितना अद्भुत संयोग है कि अपने लगभग सत्तर वर्ष के गायन कैरियर में लगभग 36भाषाओं में हर रस/भाव के 50 हजार से भीअधिक गीत गाने वाली लता जी ने अपना पहले और अंतिम हिन्दी फिल्मी गीत के रूप में भगवान भजन ही गाया है। 'ज्योति कलश छलके' से 'दाता सुन ले' तक कि यात्रा का सौंदर्य यही है कि लताजी न कभी अपने कर्तव्य से डिगीं न अपने धर्म से! इस महान यात्रा के पूर्ण होने पर हमारा रोम रोम आपको प्रणाम करता है लता जी।
🙏🙏 दीदी

What a comeback, what a champion!
31/01/2022

What a comeback, what a champion!

नीचे जो व्यक्ति दिख रहे हैं उनका नाम पराग  है ... इन्हें ट्विटर का सीईओ बनाया गया ..  जन्म और परवरिश भारत में और पढ़ाई आ...
30/11/2021

नीचे जो व्यक्ति दिख रहे हैं उनका नाम पराग है ... इन्हें ट्विटर का सीईओ बनाया गया .. जन्म और परवरिश भारत में और पढ़ाई आईआईटी, बॉम्बे से.. मतलब "काबिल" बनो भारत में और काम करो अमेरिका के लिए... मेरा मानना है कि आईआईटी-आईआईएम जैसे संस्थान में पढ़ाई करने वाले छात्रों से पहले ही लिखा लेना चाहिए कि आप पढ़ाई करने पूरी करने के बाद कम से कम 20 साल देश के लिए काम करेंगे...

Address

Patna
800020

Telephone

+919523393939

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Success Centre PATNA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Success Centre PATNA:

Shortcuts

Share

Category