RGH BIHAR

RGH BIHAR प्रमोशन के लिए 9241341137

08/08/2026

किसका साथ है

बड़ा खुलासा! चंडीगढ़ से मधुबन तक फैले अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़मधुबन के बंजरिया गांव में पकड़ी गई 500 कार्टन अवैध श...
08/08/2026

बड़ा खुलासा! चंडीगढ़ से मधुबन तक फैले अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़

मधुबन के बंजरिया गांव में पकड़ी गई 500 कार्टन अवैध शराब के मामले में पुलिस ने बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। आरोपियों के मोबाइल चैट और बैंक लेनदेन की जांच से सिंडिकेट के कई कनेक्शन सामने आए हैं।

30 से अधिक शराब धंधेबाज पुलिस के रडार पर
एक आरोपी द्वारा मुख्य आरोपित के खाते में 2.50 लाख रुपये भेजने की बात सामने आई
चंडीगढ़ से शराब की खेप ट्रक के जरिए मधुबन पहुंचाने का नेटवर्क
मोबाइल चैट और कथित ‘सीक्रेट बहीखाते’ से कई अहम सुराग मिले

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। कई होटल संचालक भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं।

🔥 वीडियो में देखें—कैसे चलता था अवैध शराब का यह पूरा नेटवर्क!

सहरसा में कोसी का रौद्र रूप, पानी में डूबे दर्जनों घर!कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर ने सहरसा के कई इलाकों में तबाही मचा दी है...
08/08/2026

सहरसा में कोसी का रौद्र रूप, पानी में डूबे दर्जनों घर!

कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर ने सहरसा के कई इलाकों में तबाही मचा दी है। देखते ही देखते दर्जनों घर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं और लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

बाढ़ की इस भयावह स्थिति के बीच स्थानीय लोगों में प्रशासन और सरकार के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि संकट के बीच उन्हें पर्याप्त मदद और राहत नहीं मिल पा रही है।

भोजपुर में BJP विधायक की ह*त्या की कथित साजिश से हड़कंप!शाहपुर से BJP विधायक राकेश रंजन ओझा को डाक के जरिए एक गुमनाम पत्...
08/08/2026

भोजपुर में BJP विधायक की ह*त्या की कथित साजिश से हड़कंप!

शाहपुर से BJP विधायक राकेश रंजन ओझा को डाक के जरिए एक गुमनाम पत्र मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पत्र में विधायक की हत्या की कथित साजिश का दावा किया गया है।

खत में हथियार और शूटर की व्यवस्था किए जाने का भी दावा किया गया है। साथ ही भागलपुर जेल से साजिश रचे जाने और जेल प्रशासन के एक अधिकारी की कथित भूमिका का आरोप लगाया गया है।

मामले में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब पत्र में लगाए गए आरोपों और साजिश से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि करीब 10 साल पहले विधायक के पिता और भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की भी हत्या हुई थी।

🔎 अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल—क्या वाकई जेल के अंदर से विधायक की हत्या की साजिश रची गई थी?

चकिया गो-लीकांड से मचा हड़*कंप!पूर्वी चंपारण के चकिया में जमीन विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक नीतीश कुमार को कथित तौर पर द...
08/08/2026

चकिया गो-लीकांड से मचा हड़*कंप!

पूर्वी चंपारण के चकिया में जमीन विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक नीतीश कुमार को कथित तौर पर दो गोलियां मा*री गईं। गंभीर हालत में उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के SKMCH रेफर किया गया है।

घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि गोली मारने के बाद हमलावरों ने युवक की कमर में पिस्टल रखकर उसे ही फंसाने की कोशिश की और खुद थाने ले गए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सत्यम उर्फ राजा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कथित देसी पिस्टल भी बरामद की गई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

BREAKING | रक्सौल में प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप के साथ 2 तस्कर गिरफ्ताररक्सौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्र...
08/08/2026

BREAKING | रक्सौल में प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आश्रम रोड से 60 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी ट्रेन से सीतामढ़ी से रक्सौल पहुंचे थे और कफ सिरप की डिलीवरी देने की तैयारी में थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने कफ सिरप के अलावा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीतामढ़ी जिले के पुनौरा निवासी अभय कुमार (43) और रंजीतपुर निवासी मुन्ना कुमार (31) के रूप में हुई है।

पुलिस ने NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

39 साल से फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा!कानपुर में 1984 के तीन नाबालिग लड़कियों के अपहरण और उन्हें बेचने के माम...
08/08/2026

39 साल से फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा!

कानपुर में 1984 के तीन नाबालिग लड़कियों के अपहरण और उन्हें बेचने के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रदीप कुमार को पुलिस ने 39 साल बाद गिरफ्तार कर लिया।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया था, लेकिन हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, पुराने वोटर आईडी रिकॉर्ड की मदद से आरोपी का पता लगाया गया।

गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी की उम्र 72 साल बताई जा रही है। मामले में पुलिस को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट भी दाखिल करनी थी।

झारखंड में छात्रों और सरकार के बीच दूसरी दौर की बातचीत भी बेनतीजा!छात्रों की मांगों को लेकर सरकार और प्रदर्शन कर रहे छात...
08/08/2026

झारखंड में छात्रों और सरकार के बीच दूसरी दौर की बातचीत भी बेनतीजा!

छात्रों की मांगों को लेकर सरकार और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच दूसरी दौर की बातचीत खत्म हो गई, लेकिन किसी ठोस सहमति पर बात नहीं बन सकी।

सरकार की ओर से छात्रों के सुझाव और मांगों को लेकर ई-मेल और फीडबैक के लिए संपर्क नंबर भी जारी किया गया है। अब छात्रों से उनके सुझाव भेजने की अपील की गई है।

📌 बातचीत जारी है, लेकिन छात्रों की मांगों पर अंतिम फैसला अभी बाकी है।

बिहार में DPO के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई!सहरसा में तैनात जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अजीत अमर के खिलाफ आय से ...
08/08/2026

बिहार में DPO के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई!

सहरसा में तैनात जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अजीत अमर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को सहरसा, सीवान और सारण में उनके चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

जांच के दौरान पत्नी के नाम पर सारण के एकमा में करीब 6 बीघा 9 कट्ठा 8 धूर जमीन, करीब 40 लाख रुपये के आभूषण, महंगे वाहन और लाखों रुपये के अन्य संपत्ति संबंधी दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है।

EOU के अनुसार, करीब साढ़े चार साल की सरकारी सेवा में लगभग 38 लाख रुपये वेतन मिला, जबकि संपत्ति ज्ञात आय से करीब 72.35% अधिक पाई गई।

📌 मामले की जांच जारी है और छापेमारी में मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

अधिकारियों की बेरुखी से परेशान किसानों ने खुद संभाली कमान!जमुई में खेतों तक पानी पहुंचाने वाली सिंचाई नहर की बदहाल स्थित...
08/08/2026

अधिकारियों की बेरुखी से परेशान किसानों ने खुद संभाली कमान!

जमुई में खेतों तक पानी पहुंचाने वाली सिंचाई नहर की बदहाल स्थिति से परेशान किसानों ने इंतजार करने के बजाय खुद ही मोर्चा संभाल लिया। कंडीह वितरण नहर में जमा कचरा, झाड़ियां और गाद की वजह से पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा था।

शनिवार को किसानों ने श्रमदान कर नहर की सफाई शुरू कर दी। हाथों में डंडे लेकर नहर में उतरे किसानों ने घंटों मेहनत कर जलमार्ग को साफ किया, ताकि खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंच सके।

👉 जब सिस्टम ने साथ नहीं दिया, तो किसानों ने खुद उठाया फावड़ा और शुरू कर दी नहर की सफाई!

Address

Patna
800001

Telephone

+919241341137

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RGH BIHAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category