AISF SONG ❤️
AISF - Patna university
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AISF - Patna university, College & University, Patna.
18/07/2025
पटना साइंस कॉलेज की छात्र समस्याओं को लेकर एआईएसएफ ने प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन
पटना साइंस कॉलेज परिसर में लंबे समय से छात्र-छात्राएं विभिन्न बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज की प्राचार्या महोदया से भेंट कर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें उठाई गईं:
छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
छात्राओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्याप्त शौचालयों की समुचित व्यवस्था की जाए।
सभी छात्रों को समय पर छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा वर्तमान छात्रावास की दशा में सुधार किया जाए।
बारिश के मौसम में जलजमाव की गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान कर प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था की जाए।
सभी कक्षाओं में पंखों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
छात्रों के लिए स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
प्राचार्या महोदया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि छात्रों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं पर शीघ्रताशीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस प्रतिनिधिमंडल में एआईएसएफ पटना जिला सचिव मीर सैफ अली, जिला अध्यक्ष तौसिक आलम, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष कुमार, पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के पूर्व महासचिव प्रत्याशी प्रिंस राज शामिल थें।
17/07/2025
पटना विश्वविद्यालय के पटना साइंस काॅलेज में AISF का सदस्यता अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी.... 🇧🇭
#इंकलाब_जिन्दाबाद
ा_विश्वविद्यालय
16/07/2025
आज लगातार दुसरे दिन पटना विश्वविद्यालय के पटना साइंस काॅलेज में AISF का सदस्यता अभियान जारी.... ✊
#पढाई_लडाई_जिंदाबाद
#इंकलाब_जिन्दाबाद
🇧🇭✊
25/05/2025
11/02/2025
Patna University Calendar 2025
JNU छात्रसंघ के संयुक्त सचिव सह एआईएसएफ नेता मो. साजिद को मिल रही जान से मारने की धमकी के खिलाफ आज AISF पटना जिला के द्वारा पटना विश्वविद्यालय गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
#इंकलाब_जिन्दाबाद ✊🇧🇭
12/08/2024
आज AISF पटना जिला के साथियों के द्वारा बी. एन. कालेज पहूँच कर शहीद दीनानाथ पांडेय के स्मारक पर माल्यापर्ण किया गया।
#इंकलाब_जिन्दाबाद
#पढाई_लडाई_जिंदाबाद
🇧🇭✊
11/08/2024
AISF पटना जिला परिषद् के बैनर तले सात शहीदों की मूर्ति पर पहूँच कर माल्यापर्ण किया गया।
इन सात शहीदों में अधिकांश एआईएसएफ से जुड़े छात्र थें।
एआईएसएफ का शहादत का इतिहास जिंदाबाद ✊
#इंकलाब_जिन्दाबाद
#पढाई_लडाई_जिंदाबाद
🇧🇭
03/08/2024
अखिल भारतीय शांति व एकजुटता संगठन ( AIPSO) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ( AISF) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आह्वान के तहत आयोजित फिलीस्तीन के पक्ष में पटना में एकजुटता मार्च ( पटना के जी.पी.ओ गोलंबर से बुद्धा स्मृति पार्क तक ) निकाल गया।
#इंकलाब_जिन्दाबाद 🇧🇭✊
31/05/2024
कल पटना विश्वविद्यालय के छात्र हर्ष राज के हत्या पर AISF कि ओर से विभिन्न मांगों को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए।
प्रेस विज्ञप्ति
हर्ष राज के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी हो, परिजनों को मुआवजा प्रदान किया जाए
पटना, 30 मई 2024
27 मई को पटना विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज परिसर में बी.एन कॉलेज के फंक्शनल इंग्लिश के अंतिम वर्ष के छात्र हर्षराज की निर्मम हत्या असामाजिक तत्वों द्वारा पीट-पीट बर्बरतापूर्वक कर दी गई। ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ( एआईएसएफ ) की पटना जिला कमिटी की ओर इस चिंताजनक मशले पर प्रेस वार्ता का आयोजन जनशक्ति परिसर में रखा गया।
प्रेस वार्ता को ए.आई. एस.एफ की ओर से पटना लॉ कॉलेज के छात्र बिट्टू भारद्वाज और अभिषेक विद्रोही ने संबोधित किया। इन दोनों ने इस घटना की निंदा करते हुए बताया हर्षराज की हत्या पटना विश्विद्यालय में निरंतर बिगड़ते जा रहे अकादमिक माहौल का स्वाभाविक नतीजा है। कैंपस में मारपीट के हिंसक घटनाएं लगातार होते रहती है परंतु विश्विद्यालय प्रशासन ने इन घटनाओं को हल्के में लिया। इसको लेकर कोई ठोस करवाई कभी नहीं की। इसे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता चला गया। असामाजिक तत्वों ने हर्ष राज की हत्या की। ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ( ए.आई.इस.एफ) सबसे पहले सभी हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करता है। उन सबों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए ताकि आगे से ऐसा हिंसक तत्वों को सबका सिखाया जा सके। इसके साथ ही हमारा संगठन विश्विद्यालय का आकादमिक माहौल को बेहतर करने की मांग विश्विद्यालय प्रशासन से करता है।
बिट्टू भारद्वाज और अभिषेक विद्रोही ने यह भी कहा "चूंकि यह घटना लोकसभा चुनावों के दरम्यान हुई है लिहाजा कुछ राजनीतिक दल इसका बेवजह इस्तेमाल कर रहे हैं जो बिल्कुल गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना का हवाला देकर जातिवादी भावनाओं को भड़काने की कोशिश भी कुछ लोग में कर रहे हैं "
ए.आई. एस.एफ मांग करता है कि राजनीतिक नेताओं को अपनी इन हरकतों से बाज आना चाहिए। ए.आई.इस.एफ निम्लिखित मांगों को विश्विद्यालय प्रशासन और सरकार के समक्ष रखता है जिसपर अविलंब ध्यान देना चाहिए।
प्रेस वार्ता में प्रशांत सुमन, सवीना खातून, किशलय उपस्थित थे ।
1. दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और अनपर कठोर कानूनी कार्रवाई हो ।
2. हर्षराज के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा राशि अविलंब दे ।
3. परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी ।
4. पटना लॉ कॉलेज के प्राचार्य को तत्काल बर्खास्त किया जाए ।
5. विश्वविद्यालय के डीन और प्रॉक्टर की बर्खास्तगी हो ।
6. कुलपति की स्थाई नियुक्ति ।
7. कैंपस को अपराध एवं भय मुक्त किया जाए और छात्रों की सुरक्षा की गारंटी दी जाए ।
8. छात्रावास के वार्डन स्थाई रूप से वार्डन हाउस में रहें और हॉस्टलों की नियमित जांच हो ।
बिट्टू भारद्वाज
एआईएसएफ, सह सचिव
पटना जिला कमिटी
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Patna