Strategy B4 bpsc

Strategy B4 bpsc

Share

RAJ IAS FOUNDATION is today undoubtedly one of the Best Coaching institute for Bpsc aspirant in Patna

#BPSC #BPSCPT #BPSCGS #BPSC GS MAINS #BPSCGSMAINS #BPSCINTERVIEW #BPSCMOCKINTERVIEW #BPSSCSI#BIHARDAROGA #BIHARSI#BPSCESSAYWRITING#BPSCMAINS#BEST COACHING!
#BPSCPT
#BPSCGSMAINS
#BPSCFOUNDATION
#ESSAYWRITIGPROGRAM
#BPSCMOCK INTERVIEW
#Test Series #BPSCINTERVIEW
#ANSWERWRITINGPROGRAM
#DAILYANSWERWRITING PROGRAM
#BPSCMAINSTESTSERIES
#BPSCMOCKInterview
#SubjectwiseTests
#UPSCPT
#IAS#BIHARDAROGA#BIHARSI#BIHAR SI

10/01/2026

बिहार में बाढ़ प्रबंधन की चुनौतियां और समाधान क्या हैं?

all-9555508870

सर,
निम्लिखित चुनौतियाँ हैं-
चुनौतियां:
1.नेपाल से आने वाली नदियां (कोसी, गंडक) – अंतरराष्ट्रीय समन्वय कम।
2.तटबंधों का खराब रखरखाव।
3.जलवायु परिवर्तन से अनियमित वर्षा।
4.जनसंख्या दबाव।

समाधान: -
कोसी बैराज और हाई डैम।
2.इंटीग्रेटेड फ्लड मैनेजमेंट (बाढ़ पूर्वानुमान, GIS)।
3.वनरोपण और तटबंध मजबूती।
4.बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और बीमा।
5.बिहार में बाढ़ प्रबंधन में केंद्र-राज्य-नेपाल सहयोग जरूरी।

08/01/2026

भारत छोड़ो आंदोलन की सफलता थी या असफलता?
/call-9555508870

"सर/मैम,
भारत छोड़ो आंदोलन तात्कालिक रूप से असफल – दबा दिया गया, 10 लाख से ज्यादा गिरफ्तारियां, हजारों मारे गए।

दीर्घकालिक रूप से सफल – ब्रिटिशों को पता चला कि भारत अब शासित नहीं रहा जा सकता।
युद्ध के बाद लेबर पार्टी सरकार ने स्वतंत्रता प्रक्रिया तेज की।
जनता में राजनीतिक चेतना और आत्मविश्वास बढ़ा।
यह स्वतंत्रता का अंतिम बड़ा जनआंदोलन साबित हुआ।

08/01/2026

इतिहास से हम वर्तमान की समस्याओं का समाधान कैसे सीख सकते हैं?
-9555508870

sir, इतिहास दोहराता नहीं, लेकिन शिक्षाएं देता है। उदाहरण:

1. हड़प्पा का पतन → पर्यावरण संरक्षण की जरूरत,
2. 1857 की असफलता → एकता की कमी → आज जाति-क्षेत्रवाद से बचना,
3. गांधीजी का चंपारण → शांतिपूर्ण आंदोलन से किसान मुद्दों का समाधान,
3. फ्रेंच क्रांति → असमानता से क्रांति का खतरा → समावेशी विकास जरूरी।
4. इतिहास का अध्ययन नीति-निर्माण को संतुलित बनाता है और हमें गलतियां दोहराने से रोकता है। एक प्रशासक के रूप में मैं इतिहास की इन शिक्षाओं को बिहार के विकास में लागू करना चाहूंगा।

30/12/2025

ग्रेजुएशन के बाद आपने तुरंत जॉब या आगे की पढ़ाई क्यों नहीं की?


आंसर 1 (सबसे सुरक्षित – तैयारी पर फोकस):

"सर/मैम,
ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद मेरे सामने दो रास्ते थे – या तो तुरंत प्राइवेट जॉब या पोस्ट-ग्रेजुएशन करके एक निश्चित करियर चुन लूं, या अपना असली लक्ष्य – सिविल सेवा – पर पूरा फोकस करूं। मैं शुरू से ही बिहार/राजस्थान की समस्याओं जैसे गरीबी, शिक्षा की कमी, बाढ़, बेरोजगारी को प्रशासनिक स्तर से सुलझाने का सपना देखता था। प्राइवेट जॉब या सामान्य पोस्ट-ग्रेजुएशन मुझे व्यक्तिगत सफलता तो देता, लेकिन समाज पर इतना बड़ा प्रभाव नहीं डाल पाता। इसलिए मैंने तय किया कि इस कीमती समय को सिविल सेवा की मजबूत तैयारी में लगाऊंगा। इस दौरान मैंने घर पर ही अनुशासन के साथ सेल्फ-स्टडी शुरू की:NCERT की किताबें दोबारा पढ़ीं, रोज द हिंदू/प्रभात खबर/दैनिक जागरण पढ़ता और नोट्स बनाता, ऑनलाइन लेक्चर्स और पिछले साल के पेपर्स सॉल्व करता, साथ ही अपनी कम्युनिकेशन और एनालिटिकल स्किल्स सुधारने के लिए किताबें (जैसे भारत का संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था) गहराई से पढ़ीं।

मुझे लगता है कि यह समय व्यर्थ नहीं गया, बल्कि इसने मुझे ज्यादा परिपक्व, फोकस्ड और समाज की वास्तविकताओं को समझने वाला बनाया – जो एक अच्छे प्रशासक के लिए सबसे जरूरी है।"

आंसर 2 (अगर पार्ट-टाइम काम या सोशल एक्टिविटी की):

"सर,
ग्रेजुएशन के बाद मैंने सोचा कि अगर तुरंत जॉब या आगे की पढ़ाई करूंगा तो वह मुझे सिविल सेवा के लक्ष्य से दूर ले जाएगा। इसलिए मैंने इसे प्राथमिकता दी। हालांकि, समय का पूरा उपयोग करने के लिए मैंने:कुछ महीनों तक लोकल कोचिंग में बच्चों को पढ़ाया, जिससे मेरी खुद की पढ़ाई का रिवीजन होता रहा और कम्युनिकेशन स्किल बेहतर हुई,
गांव/मोहल्ले में स्वच्छता अभियान या बच्चों को फ्री ट्यूशन जैसे छोटे सोशल वर्क में हिस्सा लिया,
बाकी समय पूरी तरह सेल्फ-स्टडी पर लगाया – स्टैंडर्ड बुक्स, मॉक टेस्ट और करंट अफेयर्स।

यह अनुभव मुझे किताबी ज्ञान से ज्यादा व्यावहारिक समझ दे रहा है, जो आगे प्रशासन में बहुत काम आएगा।"

आंसर 3 (अगर फैमिली या आर्थिक कारण थे – सावधानी से):

"सर,
ग्रेजुएशन के बाद घर की कुछ जिम्मेदारियां थीं, इसलिए फुल-टाइम जॉब या बाहर जाकर आगे की पढ़ाई तुरंत संभव नहीं थी। लेकिन मैंने इस समय को व्यर्थ नहीं जाने दिया। मैं घर पर ही रहकर सिविल सेवा की तैयारी पर फोकस किया – रोज 8-10 घंटे पढ़ाई, न्यूजपेपर, मैगजीन्स और ऑनलाइन रिसोर्सेज का इस्तेमाल। साथ ही घर की मदद करते हुए लोकल स्तर पर लोगों की समस्याएं (जैसे सरकारी योजनाओं की जानकारी न होना) करीब से देखीं और समझीं। यह अनुभव मुझे ग्राउंड रियलिटी की गहरी समझ दे रहा है, जो एक प्रशासक के लिए किताबों से ज्यादा मूल्यवान है।"

27/12/2025

अगर इस बार भी सेलेक्शन नहीं होता तो क्या करेंगे?


Answer-1 (अगर यह आपका पहला/दूसरा अटेम्प्ट है)
"सर/मैम, सिविल सेवा मेरा सपना है और मैं इसे अपनी जिंदगी का मिशन मानता हूं। अगर इस बार सेलेक्शन नहीं होता, तो मैं निराश नहीं होंगा, बल्कि अपनी कमियों का विश्लेषण करूंगा – जैसे मेन्स की आंसर राइटिंग, इंटरव्यू की बॉडी लैंग्वेज या करंट अफेयर्स की गहराई। मैं फिर से पूरी तैयारी के साथ अगले अटेम्प्ट में बैठूंगा। साथ ही, तैयारी के paralel में कोई वैकल्पिक करियर ऑप्शन जैसे शिक्षण, सोशल वर्क या स्टेट PSC की अन्य परीक्षाएं भी देख सकता हूं, ताकि समय का सदुपयोग हो। लेकिन मेरा मुख्य फोकस सिविल सेवा पर ही रहेगा, क्योंकि मुझे विश्वास है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से सफलता जरूर मिलेगी।"

Answer-2 (अगर कई अटेम्प्ट दे चुके हैं):
"सर,
यह मेरा ...वां अटेम्प्ट है और हर बार मैंने खुद में सुधार देखा है। अगर इस बार भी नहीं होता, तो मैं इसे अंत नहीं मानूंगा। मैं अपनी गलतियों (जैसे टाइम मैनेजमेंट या स्पेसिफिक सब्जेक्ट) का गहराई से विश्लेषण करूंगा, मॉक इंटरव्यू और आंसर राइटिंग प्रैक्टिस बढ़ाऊंगा। मैं फिर कोशिश करता रहूंगा, क्योंकि सिविल सेवा सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम है। बैकअप के तौर पर मैं शिक्षण या NGO से जुड़ सकता हूं, जहां मैं समाज के लिए योगदान दे सकूं, लेकिन सिविल सेवा को कभी नहीं छोड़ूंगा। कई सफल अधिकारी जैसे ... (कोई उदाहरण, जैसे रोमन सैनी या टीना डाबी जो कई अटेम्प्ट बाद सफल हुए) ने भी कई कोशिशें कीं।"

Answer-3 (अगर बैकअप प्लान मजबूत है):
"सर,
सिविल सेवा मेरी पहली पसंद है क्योंकि मैं बिहार की समस्याओं (जैसे शिक्षा, गरीबी, बाढ़) को प्रशासनिक स्तर से सुलझाना चाहता हूं। अगर नहीं होता, तो मैं असफलता को सीख मानकर आगे बढ़ूंगा। मैं अपनी ग्रेजुएशन/स्किल्स का उपयोग करके शिक्षण (कोचिंग/स्कूल) या सोशल सेक्टर में काम कर सकता हूं, जहां भी समाज सेवा कर सकूं। लेकिन मैं नियमित रूप से BPSC/UPSC की तैयारी जारी रखूंगा, क्योंकि यह मेरा पैशन है।"

27/12/2025

प्रशासक के रूप में हरियाली अभियान या ट्री प्लांटेशन ड्राइव कैसे चलाएंगे?

27/12/2025
26/12/2025

क्या आप न्यूज़पेपर नियमित पढ़ते हैं? बिहार की कौन सी खबर हाल में प्रभावित की?


सर/मैडम,

बिहार की हाल की खबरों में से जो मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वो है BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़ी अपडेट्स। 16 दिसंबर 2025 को मेन्स रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 5,401 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई किए। अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का प्रोग्राम 29 दिसंबर 2025 से 17 जनवरी 2026 तक चल रहा है (1 जनवरी को छोड़कर)। ये खबर इसलिए प्रभावित करती है क्योंकि ये हजारों युवाओं की मेहनत, सपनों और करियर का सवाल है—बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए ये बहुत बड़ा मील का पत्थर है।

21/12/2025

आप इतने साल से BPSC की तैयारी कर रहे हैं, फिर भी सफलता क्यों नहीं मिली?

BPSC MOCK INTERVIEW
सही तरीके से जवाब देने की स्ट्रैटजी:-

1.ईमानदारी दिखाएं – फेलियर को स्वीकार करें।
2,लर्निंग हाइलाइट करें – हर अटेम्प्ट से क्या सीखा।
3,इंप्रूवमेंट दिखाएं – कैसे स्ट्रैटजी बदली, कमजोरियां दूर कीं।
4,पॉजिटिव नोट पर खत्म करें – दृढ़ता और मोटिवेशन दिखाएं।
5, पर्सनालिटी ट्रेट जोड़ें – जैसे धैर्य, लगन, जो एक अच्छे अधिकारी के लिए जरूरी हैं।

सर/मैम, मैंने BPSC की तैयारी पिछले 4-5 साल से लगातार की है और कई अटेम्प्ट्स दिए हैं, लेकिन अभी तक फाइनल सिलेक्शन नहीं हो पाया। इसका मतलब यह नहीं कि मैंने मेहनत नहीं की, बल्कि यह प्रोसेस बहुत कॉम्पिटिटिव है और हर बार कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।

शुरुआती अटेम्प्ट्स में मैं प्रीलिम्स या मेन्स में कुछ मार्क्स से चूक जाता था। बाद में मैंने अपनी गलतियों का एनालिसिस किया – जैसे आंसर राइटिंग में स्ट्रक्चर की कमी, करंट अफेयर्स में गहराई नहीं, या टाइम मैनेजमेंट की समस्या। हर फेलियर के बाद मैंने अपनी स्ट्रैटजी बदली: ज्यादा मॉक टेस्ट दिए, प्रीवियस ईयर पेपर्स सॉल्व किए, और कमजोर सब्जेक्ट्स (जैसे GS या ऑप्शनल) पर फोकस बढ़ाया।

इन सालों में मुझे धैर्य, दृढ़ता और लगातार सुधार करने की आदत पड़ी है। मुझे लगता है कि ये गुण एक प्रशासक के लिए बहुत जरूरी हैं, क्योंकि सर्विस में भी चुनौतियां आती हैं और उन्हें हैंडल करने के लिए यही माइंडसेट चाहिए। अब मैं पहले से कहीं ज्यादा तैयार और कॉन्फिडेंट हूं, और मुझे विश्वास है कि यह अनुभव मुझे एक बेहतर अधिकारी बनाएगा।"

29/11/2025

अनुभवी मेंटर्स या कोचिंग संस्थानों से ही अपने उत्तरों का मूल्यांकन करवाएँ।उम्मीदवारों से अपने उत्तरों का मूल्यांकन ना करवाएँ।

21/11/2025

जब आप Essay लिखते हैं तो formating का ध्यान रखें! बिना formating के essayभटके हुए आत्मा की तरह प्रतीत होता है!
RAJ IAS FOUNDATION

18/11/2025

बिहार दारोगा का प्रीलिम्स 18 जनवरी को होने की संभावना हैं

Want your school to be the top-listed School/college in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


SAGAR MARKET, 3RD FLOOR, ABOVE SBI ATM, ASHOKRAJPATH. OPPOSITE DARBHANGA HOUSE
Patna
800004