D.El.Ed एकता मंच बिहार

D.El.Ed  एकता मंच बिहार

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from D.El.Ed एकता मंच बिहार, Tutor/Teacher, Patna.

​हमारा उद्देश्य:

​बिहार के समस्त DIET, PTEC और निजी शिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षुओं को एक सूत्र में पिरोना।

​शिक्षक बहाली, परीक्षा अपडेट्स और शिक्षा विभाग की नवीनतम सूचनाओं को सबसे पहले आप तक पहुँचाना।

​प्रशिक्षुओं के हक की आवाज़ को मजबूती से उठाना।

10/08/2026

*डीएलएड संयुक्त परीक्षा 2026 उत्तीर्ण अभ्यर्थी आज से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। प्रथम चयन सूची 20 अगस्त को जारी होगी, जबकि नामांकन 20 से 24 अगस्त तक होगा।*
https://chat.whatsapp.com/Jpcitzy1MxZ0oiaYPwnIPW?s=cl&p=a&ilr=1

04/08/2026

*डी.एल.एड. (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2024-26 (द्वितीय वर्ष) तथा सत्र 2025-27 (प्रथम वर्ष) के सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा, 2026 में सम्मिलित परीक्षार्थियों की व्यवहृत उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु सरकारी एवं गैर सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत व्याख्याताओं की प्रधान एवं सह परीक्षक के रूप में की गई नियुक्ति के संबंध में आवश्यक सूचना*

Photos from D.El.Ed  एकता मंच बिहार's post 25/07/2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी का लिखित इस्तीफा।

15/07/2026

🚨 CTET सितंबर 2026: जरूरी सूचना 🚨
Image Discrepancy (फोटो में गड़बड़ी) का SMS या E-mail मिलने वाले अभ्यर्थी इसे नजरअंदाज न करें!
तुरंत ये कदम उठाएं:
✅ CTET वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें।
✅ सही साइज व फॉर्मेट में नई फोटो अपलोड करें।
✅ अपने आवेदन की पूरी जानकारी एक बार जांच लें।
⚠️ ध्यान दें: फोटो अपडेट नहीं करने पर Admit Card जारी नहीं होगा और आप परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।
निवेदक: डी.एल.एड एकता मंच बिहार

22/06/2026

📢 बिहार शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक सूचना: स्कूलों की समय-सारिणी में हुआ बड़ा बदलाव!
बिहार सरकार के ताजा आदेश के अनुसार, राज्य के सरकारी विद्यालयों में चल रही ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी (मॉर्निंग शिफ्ट) की अवधि को बढ़ा दिया गया है। पूर्व में यह व्यवस्था 31 मई 2026 तक ही प्रभावी थी, जिसे अब 30 जून 2026 तक विस्तारित कर दिया गया है।
⏰ नया विद्यालय समय:
अब सभी स्कूल सुबह 06:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। सभी शिक्षक साथी इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि हर किसी तक यह अपडेट पहुँच सके।
पल-पल की प्रमाणिक खबरों और शिक्षा जगत के हर बड़े अपडेट के लिए हमारे पेज D.El.Ed एकता मंच बिहार से जुड़े रहें! 🤝

29/05/2026

*बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित डी.एल.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-28 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।*

*● Admit Card डाउनलोड करें: https://bsebdeled.cbrt.co.in/bseb-2026/bseb-landing*

15/05/2026

शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल।

15/05/2026

डिप्लोमा इन एलिमेन्ट्री एजुकेशन (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2025-27 के पंजीकृत प्रशिक्षुओं का (i) मूल पंजीयन कार्ड एवं प्रशिक्षण सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष व सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष के परीक्षा आवेदन पत्र का प्रपत्र संस्थान के प्राचार्य द्वारा डाउनलोड कर विद्यार्थियों को प्राप्त कराने (ii) डी०एल०एड० परीक्षा वर्ष, 2026 के लिए ऑनलाईन परीक्षा आवेदन भरने एवं (iii) उक्त परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क जमा करने के संबंध में आवश्यक सूचना।

विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

https://drive.google.com/file/d/1bHHiKb7G3qdJbfKN9v4-s4N63gnO-6Qy/view?usp=sharing

15/05/2026

BPSC TRE-3 के माध्यम से नियुक्त सभी शिक्षक साथियों को सेवा का **1 वर्ष सफलतपूर्वक पूर्ण होने पर** बहुत-बहुत बधाई!
सेवा का एक वर्ष बेमिसाल – शिक्षा जगत में नई मिसाल!** 🎓💐
आज का दिन हम सभी BPSC TRE-3 शिक्षकों के लिए गौरव का क्षण है। 15 मई को आपके योगदान को पूरा एक वर्ष हो गया है। यह साल न केवल आपके करियर का पहला पड़ाव रहा, बल्कि बिहार के भविष्य को संवारने की आपकी प्रतिबद्धता का प्रमाण भी रहा।
इस एक वर्ष में आपलोग ने स्कूलों में जो ऊर्जा और समर्पण दिखाया है, उसे आगे भी जारी रखेंगे। आप सभी साथियों को इस सफर की पहली वर्षगांठ पर **हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!**
हमें गर्व है कि हम बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव का हिस्सा हैं।
**शुभकामनाओं सहित,**
**D.El.Ed एकता मंच, बिहार।**

13/05/2026

सप्तम् केन्द्रीय पुनरीक्षित वेतनसंरचना में वेतन / पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों / पेंशनभोगियों / पारिवारिक पेंशनभोगियों को दिनांक- 01.01.2026 के प्रभाव से 58% के स्थान पर 60% महँगाई भत्ता / राहत में वृद्धि

#58% #2% #60%

Want your school to be the top-listed School/college in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Patna