23/12/2020
23 december 2020 current Affairs pdf
EduTeach Share '23 DECEMBER 2020 pdf .pdf'
Make Solution And Make Questions For New Comers Students
Join me on Telegram : @educTeach
23/12/2020
23 december 2020 current Affairs pdf
EduTeach Share '23 DECEMBER 2020 pdf .pdf'
• हाल ही में अमेरिका ने जिस देश के प्रति सख्त रुख दिखाते हुए 'करेंसी मैनुपुलेटर्स' यानी मुद्रा में हेरफेर करने वाले देशों की 'निगरानी सूची' में डाल दिया है ?
: भारत
• खेल मंत्रालय ने जिस समिति पर लगा बैन तुरंत प्रभाव से हटा दिया है ?
: भारतीय पैरालंपिक समिति
• रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी तरीके से विकसित जिस मिसाइल का ओडिशा के बालासोर तट से सफल परीक्षण किया है ?
:पृथ्वी-2
• विश्व बैंक ने भारत में विकास कार्यों की सहायता के मकसद से 80 करोड़ डॉलर से अधिक की लागत वाली जितने परियोजनाओं को मंजूरी दी- ?
: चार
• संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की तरफ से जारी मानव विकास सूचकांक (एचडीआइ) में भारत जितने स्थान पर पहुंच गया है- ?
: 131
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कच्छ में जितने महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शिलान्यास किया- ?
: तीन
• वह देश जिसके प्रधानमंत्री अगले साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2021) समारोह में मुख्य अतिथि होंगे- ?
: ब्रिटेन
• ड्रग कंट्रोल ऑपरेशन पर भारत और जिस देश के बीच हाल ही में द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गयी- ?
: म्यांमार
• हाल ही में जिस देश ने अंगारा A5 हैवी-लिफ्ट रॉकेट को लॉन्च किया- ?
: रूस
• अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने वर्ष 2023 FIH पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी लगातार दूसरी बार जिस राज्य को सौंपे जाने की घोषणा की है- ?
: ओडिशा
• सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस हिमा कोहली को जिस राज्य के हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस नियुक्त किया है- ?
: तेलंगाना
• साल 1959 में हिन्द केसरी का खिताब जीतने वाले जिस पहलवान का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- ?
: श्रीपति खांचनाले
• गृह मंत्रालय ने हाल ही में जिस सांसद एवं अभिनेता को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है- ?
: सनी देओल
• विजय दिवस (Vijay Diwas) जिस दिन मनाया जाता है- ?
: 16 दिसंबर
• हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में जिस नयी स्वदेशी नौका को शामिल किया गया है- ?
: इंटरसेप्टर सी-454
• हाल ही में पाकिस्तान और जिस देश के बीच शाहीन हवाई युद्ध अभ्यास का आयोजन पाकिस्तान के सिंध के भोलारी में किया गया- ??
: चीन
• हाल ही में मोरक्को और इज़राइल ने जिस देश की मध्यस्थता में अपने संबंधों को सामान्य करने पर सहमति व्यक्त की है- ?
: अमेरिका
• नीति आयोग ने हाल ही में सार्वजानिक स्वास्थ्य निगरानी के लिए जिस नाम से श्वेत पत्र जारी किया है- ?
: विजन 2035
• जिस राज्य सरकार राज्य में फिल्म और मनोरंजन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देने पर विचार कर रही है- ?
: महाराष्ट्र
• जिसने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में आयोजित अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स 2020 का आखिरी सीजन जीत लिया है- ?
: मैक्स वेरस्टैपेन
• अमेरिका ने रूस से S-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने हेतु जिस देश के रक्षा उद्योगों और उसके अध्यकक्ष समेत तीन अन्य अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है- ?
: तुर्की
• ऊर्जा संरक्षण दिवस जिस दिन मनाया जाता है- ?
: 14 दिसंबर
• दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम का नया कप्तान जिसे बनाया गया है- ?
: क्विंटन डिकॉक
• भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुद्रा नोटों की प्राप्ति, भंडारण और भेजने के लिए जिस शहर में एक स्वचालित बैंक प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है- ?
: जयपुर
• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने सभी सरकारी मदरसों और संस्कृत स्कूलों को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है- ?
: असम
17/12/2020
Ntpc के लिए इस group से जुड़े आप सभी लोग
Education purpose Only
https://t.me/educTeach
For NTPC preparation
100 % ऑर्गनिक का दर्जा प्राप्त करने वाला भारत देश का पहला राज्य सिक्किम हैं और पहला केंद्र शासित प्रदेश लक्षदीप हैं ।
● ओला तमिलनाडु में स्थापित करेगा दुनिया का सबसे बड़ा स्कूटर कारखाना
सॉफ्टबैंक समर्थित मोबिलिटी प्लेटफ़ॉर्म, ओला ने तमिलनाडु में 2,400 करोड़ रुपये के निवेश से अपना पहला कारखाना स्थापित करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
एक इसके पूरा हो जाने पर यह तमिलनाडु में ओला फैक्ट्री दुनिया में सबसे बड़ी स्कूटर विनिर्माण फैक्ट्री होगी।
शुरुआत में, कारखाने की वार्षिक विनिर्माण क्षमता 2 मिलियन यूनिट होगी।
यह कारखाना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है और भारत को दो-पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक विनिर्माण केंद्र बना देगा।
यह नया कारखाना इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात पर भारत की निर्भरता को कम करेगा, स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देगा, रोजगार पैदा करने के साथ-साथ देश में तकनीकी विशेषज्ञता में सुधार भी करेगा।
तमिलनाडु राजधानी: चेन्नई
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: एडप्पादी के। पलानीस्वामी
तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित
तमिलनाडु राज्य नृत्य: भरतनाट्यम
● ओडिशा करेगा वर्ष 2023 के FIH मेन्स हॉकी विश्व कप की मेजबानी
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (International Hockey Federation-FIH) ने वर्ष 2023 FIH पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी लगातार दूसरी बार ओडिशा को सौंपे जाने की घोषणा की है।
यह टूर्नामेंट दो स्थानों, भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित किया जाएगा। साल 2018 का पुरुषों का हॉकी विश्व कप भी ओडिशा द्वारा आयोजित किया गया था।
वर्ष 2023 टूर्नामेंट पुरुषों के FIH हॉकी विश्व कप का 15 वां संस्करण होगा। यह भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। FIH हॉकी विश्व कप प्रत्येक चार साल के बाद आयोजित किया जाता है।
●ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक
●ओडिशा कैपिटल: भुवनेश्वर
●ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल
●उड़ीसा में हवाई अड्डे: बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, झारसुगुडा हवाई अड्डा, राउरकेला हवाई अड्डा, जेपोर हवाई अड्डा और सावित्री जिंदल हवाई अड्डा
13/12/2020
India's BSNL introduces its first satellite-based narrowband-IoT network By Banguluru based Company 'Skylo'
IoT का मतलब : Internet of Things
कंप्यूटर और इंटरनेट ऐसी चीज हैं जिसके बारे में हर किसी ने सुना होगा और इनका इस्तेमाल भी कभी ना कभी किया होगा. वहीं कंप्यूटर और इंटरनेट के साथ कई तरह की चीजें जुड़ी हुई होती हैं, जिनका हम इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन उनके बारे में हमे पता नहीं होता है. टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई तरह की चीजों का निर्माण आए दिन हो रहा है, जिससे की नई तरह की तकनीक बाजार में आ रही हैं और इन्हीं तकनीकों में से एक तकनीक ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ है. इस शब्द का जिक्र काफी जगहों पर हो रहा हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स का मतलब क्या है, आखिर इंटरनेट ऑफ थिंग्स किसे कहते हैं और ये किस तरह से कार्य करती हैं? इन्हीं सभी सवालों के जवाब आज हम आपको इस लेख के जरिए देने की कोशिश करेंगे.
आईओटी (IOT) का पूरा नाम इंटरनेट ऑफ थिंग्स हैं. वहीं काफी जगहों पर आपको इंटरनेट ऑफ थिंग्स की जगह आईओटी (IOT) लिखा हुआ मिलेगा. इस शब्द को केविन एशटन द्वारा पहली बार इस्तेमाल किया गया था और उन्होंने कहा था कि ये एक ऐसी प्रणाली है, जहां इंटरनेट सर्वव्यापक सेंसर के माध्यम से भौतिक दुनिया से जोड़ा जा सकता है.
इंटरनेट ऑफ थिंग्स के जरिए कई प्रकार के प्रौद्योगिकियों और उपकरणों को एक साथ जोड़ा जा सकता है. इंटरनेट ऑफ थिंग्स नेटवर्किंग के विकास की बड़ी सफलता है. इस तकनीक का इस्तेमाल सभी गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को इंटरनेट के माध्यम से आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है. इस तकनीक की मदद से जोड़े गए सभी स्मार्ट डिवाइस एक दूसरे को डाटा भेजते हैं और एक दूसरे से डाटा प्राप्त कर सकते हैं. एक-दूसरे को भेजे गए डाटा के आधार पर फिर ये कार्य करते हैं. वहीं ये टेक्नोलॉजी आज के समय में काफी सफल है और लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण बनती जा रही है. इस टेक्नोलॉजी की मदद से हम लोगों की जिंदगी आने वाले समय में बेहद आसान हो जाएगी. इसकी मदद से आप किसी भी एक डिवाइस या उपकरण को इंटरनेट के साथ लिंक करके बाकी डिवाइसेज से अपने अनुसार कुछ भी कार्य करवा सकते हैं.
वहीं नीचे दिए गया उदाहरण इस तकनीक को और आसानी से समझने में आपकी मदद करेगा. अगर कोई व्यक्ति अपने घर पहुंचने से पहले चाहता है कि उसके कमरे का एसी (AC) ऑन हो जाए और घर पहुंचते ही उसे अपना कमरा एकदम ठंड़ा मिले तो इंटरनेट ऑफ थिग्स के जरिए ऐसा किया जा सकता है. वहीं अगर घर से निकलते हुए आप का एसी ऑन रह जाता है तो आईओटी की मदद से आप उस बंद भी कर सकते हैं.
जी हां कोई भी व्यक्ति अपने घर के कई उपकरणों को एक साथ इंटरनेट की मदद से जोड़कर कहीं से भी उनको ऑन या ऑफ कर सकता. इसी तरह अगर आप की गाड़ी में कोई खराबी आती है तो इसकी जानकारी उस गाड़ी बनाने वाली कंपनी के पास इस तकनीक की मदद से चली जाएगी. जिसके बाद आपकी गाड़ी की कंपनी आपको आपकी गाड़ी में हुई खराब के बारे में जानकारी दे देगी. हालांकि आप इस तकनीक का फायदा तभी उठा सकते हैं जब आप के मोबाइल या डिवाइस के आईपी एड्रेस (IP Address) के साथ ये उपकरण जुड़े हों.
इंटरनेट ऑफ थिंग्स के एप्लिकेशन्स (Internet of things applications):
स्मार्ट घर (What is smart house) –
स्मार्ट घर इंटरनेट ऑफ थिंग्स का ही एक हिस्सा हैं और आप लोगों ने स्मार्ट घरों के बारे में जरूर सुना होगा. दरअसल स्मार्ट घर उन घरों को कहा जाता है जहां पर घर के सारे उपकरण इंटरनेट के साथ जुड़े होते हैं. ये उपकरण सेंसर की मदद से ही घर की हीटिंग, एसी, घर के दरवाजों को कंट्रोल करते हैं. मान लीजिए की अगर आप घर पर नहीं हैं और आप घर का कोई दरवाजा खुला छोड़कर चले गए हैं. अगर उस दरवाजे पर सेंसर लगा होगा तो वो अपने आप ही कुछ समय बाद बंद हो जाएगा. इतना ही नहीं आपको इस चीज की जानकारी आपके फोन के जरिए मिल जाएगी.
वेयरएबल्स (what is wearable technology) –
वेयरएबल्स के अंदर वो चीजें आती हैं जिन्हें आप पहन सकते हैं. जैसे की स्मार्ट घड़ी, स्मार्ट जूते और इत्यादि. ये सारी चीजें इंटरनेट ऑफ थिंग्स के अंतर्गत आती हैं. वहीं आपने कई तरह की स्मार्ट घड़ियों के बारे में तो सुना होगा. जैसे की एप्पल कंपनी की स्मार्ट घड़ी. इन घड़ियों की मदद से आप कई सारे कार्य कर सकते हैं, जैसे की ये घड़ी आपको आपकी सेहत के बारे में जानकारी दे सकती हैं, वहीं आप इन घड़ियों को अपने फोन से जोड़कर वर्कआउट करते समय कहीं भी ईमेल भेज सकते हैं. यानी आपको वर्कआउट करते हुए अपने फोन को बार-बार देखने की जरूरत नहीं पड़ती है.
इसी तरह स्मार्ट गार्डन, स्मार्ट किचन और हेल्थ से जुड़े कई उपकरण आते हैं, जो कि आईओटी के अंतर्गत गिने जाते हैं. ये उपकरण अपने आप ही स्थिति को समझते हुए कार्य करते हैं. उदाहरण के लिए अगर आपके पास कोई स्मार्ट अलार्म वाली घड़ी है, तो वो आपको मौसम, ट्रैफिक और अन्य चीजों के आधार पर उठाएगी. मान लीजिए आपको किसी दूसरे शहर में जाना हैं और अपने सुबह 6 बजे का अलार्म स्मार्ट घड़ी में भरा हुआ है, वहीं ये घड़ी मौसम, रास्ते में आपको मिलने वाले ट्रैफिक के आधार पर आपको उठाएगी. अगर घड़ी को लगता है कि ट्रैफिक की वजह से आपको 15 मिनट पहले उठना चाहिए तो, आपके द्वारा भरे गए अलार्म से 15 मिनट पहले घड़ी आपको उठा देगी.
बाजार में कई जानी-मानी कंपनियों द्वारा कई तरह के इंटरनेंट ऑफ थिंग्स के उपकरण बनाए और बेचे जा रहे हैं. अमेजन इको, फिटबिट वन, एस्ट्रम AL 150 लॉक, एप्पल स्मार्ट घंड़ी और इत्यादि उपकरण इनकी श्रेणी के अंदर आते हैं. ऊपर बताए गए उपकरण अलग-अलग तरह के कार्य करते हैं. जैसे की अमेजन इको के जरिए आप गाने बजा सकते हैं, मौसम की जानकारी पता कर सकते हैं या फिर टैक्सी बुक कर सकते हैं. वहीं फिटबिट वन के जरिए आपको पता चल सकता है कि आप कितना चले हैं. आपने कितनी कैलोरीज खर्च की हैं. इतना ही नहीं आपने कितने देर की नींद ली है. इसके अलावा ये डिवाइस इंटरनेट के जरिए आपकी सेहत का समय-समय पर डाटा बनाता रहता है और आपको आपके द्वारा की गई तरक्की के बारे में बताता रहता है.
वहीं एस्ट्रम AL 150 लॉक- सिक्योरिटी ब्लूटूथ आधारित ताला है. ये ताला एंड्रॉयड और आईओएस (IOS) उपकरणों को सपोर्ट करता है. इसे आप घर में मौजूद अन्य गैजेट्स के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं. और अपने फोन की मदद से चीजों को लॉक कर सकते हैं.
इंटरनेट ऑफ थिंग्स का भविष्य (future of internet of things)
इस वक्त दुनिया भर में करीब 1200 करोड़ उपकरण इस के अंतर्गत आते हैं. वहीं माना जा रहा है कि आने वाले समय से ये संख्या इस समय की संख्या से 26 गुना बढ़ जाएगी. इसके अलावा आईओटी का वैश्विक बाजार मूल्य 2020 तक 7. 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा. वहीं इन आकड़ों से आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में इस तकनीक की कितनी मांग होने वाली है.
इंटरनेट ऑफ थिंग्स के फायदे (internet of things advantages) –
इंटरनेट ऑफ थिंग्स के जरिए हर काम को आसानी से किया जा सकता है. वहीं इंटरनेट ऑफ थिंग्स के जरिए लोगों के रहने का स्तर भी आने वाले समय में बढ़ जाएगा. इस तकनीक की मदद से आप एक साथ कई कार्यों को आसानी से कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आप अपने दफ्तर या घर से दूर हैं, तो आप स्मार्ट उपकरणों की मदद से वहां की जानकारी आसानी से ले सकते हैं.
इंटरनेट ऑफ थिंग्स के नुकसान(internet of things disadvantages)
इंटरनेट ऑफ थिंग्स से जुड़ा जो सबसे बड़ा नुकसान है, वो सुरक्षा को लेकर है. आज के दौर में इंटरनेट की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठते हैं. ऐसे में हर चीज को इंटरनेट से जोड़ने के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहेगा. वहीं आने वाले समय में ये तकनीक लोगों की नौकरियों पर भी खतरा बन सकती है.
कौन-कौन सी कंपनियां बनाती हैं ये उपकरण (top internet of things companies)
कई जानी मानी कंपनियों द्वारा ये स्मार्ट उपकरण बनाए जाते हैं. इन कंपनियों की सूची में आईबीएम कंपनी का स्थान पहले नंबर पर हैं. वहीं जो अन्य कंपनियां आईओटी में शामिल हैं वो इस प्रकार हैं- गूगल, इंटेल, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, सिस्को और सैमसंग.
भारत मेंइंटरनेट ऑफ थिंग्स की स्थिति (internet of things projects in India)
अनुमान है कि अगले पांच सालों में भारत वैश्विक स्तर पर आईओटी बाजार में 20% हिस्सेदारी हासिल कर लेगा. वहीं भारत सरकार द्वारा देश में कई तरह की योजना शुरू की गई है, जो कि आईओटी को लेकर आरम्भ की गई है. और इन्हीं योजनाओं में से एक योजना का नाम स्मार्ट सिटी योजना है. भारत सरकार ने अपनी इस योजना पर करीब 7,060 करोड़ रुपये का निवेश किया है. अपनी इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार शहरी इलाकों में स्मार्ट पार्किंग, स्मार्ट शहरी प्रकाश व्यवस्था, स्मार्ट शहर रखरखाव, नागरिक सुरक्षा, स्मार्ट ग्रिड, स्मार्ट ऊर्जा, जल प्रबंधन जैसे लक्ष्यों को हासिल करना चाहते है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश राज्य को 2020 तक एक आईओटी हब बनने की योजना भी बनाई गई है. जिसके चलते आईओटी सेक्टर में 50,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. वहीं इन सब योजनाओं से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि भारत भी आईओटी के क्षेत्र में किसी भी तरह से पीछे नहीं रहना चाहता है. भारत सरकार भी अपने देश को हर तरह से तकनीक के क्षेत्र में आगे रखना चाहती है.
किस तरह कार्य करता है आईओटी (How an IoT System Actually Works)
एक पूर्ण आईओटी सिस्टम चार अलग-अलग घटकों को एकीकृत कर कार्य करता है. ये घटक सेंसर या उपकरण, कनेक्टिविटी, डेटा प्रोसेसिंग और यूजर इंटरफेस हैं. सबसे पहले, सेंसर या डिवाइस अपने वातावरण से डेटा एकत्रित करता हैं. जिसके बाद उस डेटा को क्लाउड (इंटरनेट-आधारित प्रक्रिया) पर भेजा जाता है. वहीं सेंसर सेलुलर, सैटेलाइट, वाईफाई, ब्लूटूथ, जैसी चीजों के जरिए अपना डेटा क्लाउड को भेजता है. एक बार जब डेटा क्लाउड पर जाता है, तो सॉफ्टवेयर उस पर कुछ प्रकार की प्रोसेसिंग करता है. जिसके बाद आपको जानकारी भेजी जाती है.
उदाहरण के तौर पर अगर किसी कंपनी के कोल्ड स्टोरेज वाली जगह का तापमान एकदम बढ़ जाता है, तो सेंसर के जरिए इस तापमान की जानकारी क्लाउड पर भेजी जाएगी. जिसके बाद प्रोसेसिंग में देखा जाता है कि तापमान कितना है. वहीं अगर तापमान काफी अधिक पाया जाता है तो इसकी जानकारी फिर आपको किसी ई-मेल या मैसेज के जरिए दी जाती है. ताकि आप को पता चल सके, कि उस जगह का तापमान निर्धारित तापमान से कहीं ज्यादा बढ़ गया है और वक्त रहते इसे ठीक कर पाएं. इस तरह से किसी भी चीज की जानकारी आप तक इस तकनीक के जरिए आसानी से और कम समय में पहुंच जाती है.
निष्कर्ष (conclusion)
दुनिया में कई तरह के उपकरण बनाए जा रहे हैं, जो कि हम लोगों के लिए काफी फायदेमंद भी साबित हो रहे हैं. इन उपकरणों से हम लोग आसानी से अपने कार्यों को कर पा रहे हैं. लेकिन साथ ही हम लोग धीरे-धीरे तकनीक पर काफी निर्भर होते जा रहे हैं. जिसको देखकर लगता है कि आने वाले समय में हम लोग पूरी तरह से इन तकनीकों के गुलाम बनने वाले हैं. जो कि एक अच्छा संकेत नहीं हैं. पूरी तरह से तकनीकों का गुलाम बनने से हम लोगों अपने जीवन शैली को खतरे में डाल रहे हैं
विविध समाचार
■ वेंकैया नायडू ने पूर्व पीएम आईके गुजराल के सम्मान में जारी किया डाक टिकट
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए भारत के दिवंगत प्रधान मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी आई के गुजराल (इंद्र कुमार गुजराल) के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है।
आई. के. गुजराल भारत के 12 वें प्रधानमंत्री थे, उन्होंने अप्रैल 1997 से मार्च 1998 के दौरान प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया था।
उनका जन्म 1919 में झेलम (अब पाकिस्तान में) में हुआ था।
भारत के विदेश मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, आईके गुजराल ने पाँच सिद्धांतों का सेट 'गुजराल सिद्धांत' जारी किया था, जो भारत के तात्कालिक पड़ोसियों के साथ विदेशी संबंधों के संचालन के लिए थे ।
साल 2012 में फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया था।
5 दिसंबर 2020
निधन
लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन
लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन। वह इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख थे और जम्मू-कश्मीर के लिए इंटरलॉकर भी करते थे।
केरल कैडर के 66 वर्षीय सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी को अक्टूबर 2019 में लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासक नियुक्त किया गया था।
वह 1994 से 1996 के दौरान कश्मीर में आईबी के सहायक निदेशक और फिर राष्ट्रीय राजधानी में ब्यूरो में कश्मीर डेस्क पर सेवारत थे।
5 दिसंबर 2020
महत्वपूर्ण दिन
7. अंतर्राष्ट्रीय वॉलिंटियर दिवस: 05 दिसंबर
International Volunteer Day (IVD) यानि अंतर्राष्ट्रीय वॉलिंटियर दिवस, जिसे International Volunteer Day for Economic and Social Development अर्थात आर्थिक और सामाजिक विकास के अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस रूप में भी जाना जाता है, हर साल 05 दिसंबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है
आईवीडी 2020 थीम: “Together We Can Through Volunteering”. IVD अंतर्राष्ट्रीय दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1985 में घोषित किया गया था।
8. विश्व मृदा दिवस: 05 दिसंबर
World Soil Day: मानव कल्याण, खाद्य सुरक्षा और पारिस्थितिकी प्रणालियों के महत्वपूर्ण मिट्टी की गुणवत्ता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization) के अभियान "Keep soil alive, protect soil biodiversity" का उद्देश्य स्वस्थ पारिस्थितिकी प्रणालियों और मानव कल्याण को बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
5 दिसंबर की तारीख का चयन थाईलैंड के राजा दिवंगत एच.एम. राजा भूमिबोल अदुल्यादेज (H.M. King Bhumibol Adulyadej) के आधिकारिक जन्मदिन को चिन्हित करने के लिए किया गया, जो इस पहल के मुख्य समर्थकों में से एक थे है।
■ खाद्य और कृषि संगठन मुख्यालय: रोम, इटली
■ खाद्य और कृषि संगठन प्रमुख: Qu Dongyu
■ खाद्य और कृषि संगठन स्थापित: 16 अक्टूबर 1945
■ मृदा विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय संघ अध्यक्ष: तकाशी कोसाकी (जापान)
■ मृदा विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय संघ की स्थापना: 1924
■ मृदा विज्ञान मुख्यालय का अंतर्राष्ट्रीय संघ: वियना, ऑस्ट्रिया
5 दिसंबर 2020
पुस्तकें एवं लेखक
उपराष्ट्रपति ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के जीवन पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर लिखी गई “40 Years with Abdul Kalam- Untold Stories” शीर्षक एक किताब का विमोचन किया है।
इस पुस्तक का लेखन डॉ. ए.शिवथानु पिल्लई ने किया था। पुस्तक पेंटागन प्रेस एलएलपी द्वारा प्रकाशित की गई है और इसकी प्रस्तावना को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लिखा है।
इस पुस्तक में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन का पहला विवरण दिया गया, जिन्हें सरलता, ईमानदारी और ज्ञान का प्रतीक बताया गया था
डॉ. कलाम ने भारत के रक्षा क्षेत्र को मजबूत किया और भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं के विकास में योगदान दिया।
पुस्तक में इसरो, डीआरडीओ और ब्रह्मोस की घटनाओं और पॉवर गलियारों के साथ उनकी बातचीत सहित उनके जीवन की घटनाओं पर चर्चा की गई है
5 दिसंबर 2020
गीतांजलि राव ने जीता टाइम मैगज़ीन का पहला “Kid Of The Year” अवार्ड
भारतीय मूल की अमेरिकी युवा वैज्ञानिक और आविष्कारक गीतांजलि राव को प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन द्वारा पहले ‘Kid of the Year’ अवार्ड के लिए चुना गया है। यह पहला मौका है जब TIME magazine द्वारा किड ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया है।
15 साल की गीतांजलि राव को 5,000 से अधिक प्रत्याशियों में से चुना गया था, जिन्होंने अपने "आश्चर्यजनक काम" के लिए तकनीक का उपयोग कर दूषित पेयजल से लेकर ओपियोड की लत और साइबरबुलिंग तक के मुद्दों का समाधान किया था।
गीतांजली ने लोगों, विशेषकर बच्चों की मदद करने, ओपियोड की लत और साइबरबुलिंग से लड़ने के लिए 'Kindly' नामक एक एप्लिकेशन विकसित की हैं।
इस पुरस्कार के लिए टाइम पत्रिका ने निकलोडियन के साथ साझेदारी की और 2020 के सबसे प्रभावशाली बच्चे को शॉर्टलिस्ट करने के लिए देश भर के सोशल मीडिया और जिलों के स्कूल में खोज की थी।
◆टाइम मैगज़ीन मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका
◆टाइम मैगज़ीन के संपादक: एडवर्ड फेल्सन्थल
◆टाइम मैगज़ीन पहला अंक दिनांक: 3 मार्च 1923