S.K. Mandal- Bihar

S.K. Mandal- Bihar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from S.K. Mandal- Bihar, Medical school, Road No-3, East Patel Nagar, Patna.

17/08/2026
गौरवशाली क्षण को अखबारों ने प्रमुखता से छापा। 📰एस.के. मंडल फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैर...
14/08/2026

गौरवशाली क्षण को अखबारों ने प्रमुखता से छापा। 📰

एस.के. मंडल फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, समस्तीपुर को नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से मान्यता प्राप्त होना संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि और गौरव का विषय है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को विभिन्न समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते कदम को रेखांकित किया है। मान्यता मिलने से संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।

13/08/2026

प्रेस कॉन्फ्रेंस

एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ईकाई कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज समस्तीपुर को नेशनल नर्सिंग काउंसिल (INC) से मान्यता प्राप्त होने के उपलक्ष्य में आज आदरणीय चेयरमैन सर द्वारा स्थानीय पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

इस अवसर पर संस्थान की उपलब्धियों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल क्षेत्र में बेहतर भविष्य के अवसरों तथा संस्थान की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

संस्थान परिवार के लिए यह गौरव और हर्ष का विषय है। इस उपलब्धि के लिए सभी सहयोगियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों का हार्दिक आभार।

एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस
शिक्षा • सेवा • संस्कार • उत्कृष्टता

🎉 गौरव का क्षण | नई उपलब्धि 🎉हमें यह साझा करते हुए अत्यंत हर्ष एवं गर्व हो रहा है कि Krishna Institute of Nursing and Pa...
13/08/2026

🎉 गौरव का क्षण | नई उपलब्धि 🎉

हमें यह साझा करते हुए अत्यंत हर्ष एवं गर्व हो रहा है कि Krishna Institute of Nursing and Paramedical Sciences, Samastipur को Indian Nursing Council (INC) द्वारा Approved मान्यता प्रदान किया गया है। 🏥🎓

यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा, समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हमारे सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्टाफ एवं शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐

यह उपलब्धि एक नई शुरुआत है—नर्सिंग शिक्षा में उत्कृष्टता की दिशा में एक और मजबूत कदम।

📍 Singhia Khurd, Samastipur, Bihar – 848113
📞 9693712377
🌐 www.skmgi.in

10/08/2026
पटना में स्वराज पोस्ट न्यूज़ चैनल द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘Achievers Conclave 2026’ के शुभारंभ समारोह में सुविख्यात शिक...
05/08/2026

पटना में स्वराज पोस्ट न्यूज़ चैनल द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘Achievers Conclave 2026’ के शुभारंभ समारोह में सुविख्यात शिक्षाविद् एवं एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के आदरणीय अध्यक्ष श्री एस.के. मंडल सर ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर मंच पर बिहार सरकार के उच्च शिक्षा सह विधि विभाग के माननीय मंत्री श्री संजय सिंह ‘टाइगर’, बिहार विधान परिषद के सभापति (अध्यक्ष) श्री अवधेश नारायण सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री मो. जमा खान सहित अनेक विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों एवं संस्थानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आदरणीय श्री एस.के. मंडल ने बिहार में रोजगारोन्मुखी एवं कौशल-आधारित शिक्षा की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और राज्य के समग्र विकास का सबसे सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान आदरणीय श्री एस.के. मंडल ने मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया। वहीं माननीय मंत्रियों एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी श्री एस.के. मंडल को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित कर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

समारोह के अंत में स्वराज पोस्ट न्यूज़ चैनल ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों का अभिनंदन करते हुए उनके माध्यम से बिहार के निरंतर विकास, सामाजिक प्रगति एवं शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होने की कामना व्यक्त की।

स्वराज पोस्ट न्यूज़ चैनल के ‘Achievers Conclave 2026’ में शामिल हुए सुविख्यात शिक्षाविद् एवं एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्ट...
05/08/2026

स्वराज पोस्ट न्यूज़ चैनल के ‘Achievers Conclave 2026’ में शामिल हुए सुविख्यात शिक्षाविद् एवं एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के आदरणीय अध्यक्ष श्री एस.के. मंडल

पटना में आज स्वराज पोस्ट न्यूज़ चैनल द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित Achievers Conclave 2026 में बिहार के शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, समाजसेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सुविख्यात शिक्षाविद् एवं एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के आदरणीय अध्यक्ष श्री एस.के. मंडल ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। शिक्षा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान, गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के प्रति समर्पण तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में निभाई जा रही अग्रणी भूमिका को कार्यक्रम में विशेष रूप से सराहा गया।

Address

Road No-3, East Patel Nagar
Patna
800023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when S.K. Mandal- Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to S.K. Mandal- Bihar:

Shortcuts

Share

Category