18/08/2026
“गुजरात के राजकोट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने इकलौते बेटे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बाबूभाई सवरेटा शराब के आदी थे, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। करीब एक महीने पहले मां घर छोड़कर बेटियों के पास चली गई थी और घर में सिर्फ पिता और बेटा ही रह रहे थे। 14 अगस्त को जब बेटा राम घर में सो रहा था, तभी पिता ने हथौड़े से उस पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना गुनाह कबूल कर लिया। जानकारी के मुताबिक, राम पहले मोबाइल की दुकान पर काम करता था, लेकिन नौकरी छोड़कर इंस्टाग्राम पर रील बनाता था, जहां उसके करीब 54 हजार फॉलोअर्स हो गए थे।
CrimeNewsIndia BreakingNews LatestNews HindiNews NewsUpdate CrimeUpdate FatherSon MurderCase MurderNews ViralNews InstagramReels ReelsNews NewsReels IndiaNews GujaratCrimeNews RajkotCrime HindiNewsToday NewsJunction NewsJunctionIndia