Subhash*tani IAS

Subhash*tani IAS *tani_ias

जीवन मज़ेदार है इसलिए अपना समय उन लोगों के साथ बिताना होगा, जिन्होंने हमारी क़द्र की है। वे लोग जो हमें तब ऊपर उठाते हैं ज...
19/04/2025

जीवन मज़ेदार है इसलिए अपना समय उन लोगों के साथ बिताना होगा, जिन्होंने हमारी क़द्र की है। वे लोग जो हमें तब ऊपर उठाते हैं जब हम निराश होते हैं, वे लोग जिन्होंने हमारी मदद की जब हमारे पास कुछ नहीं था, वे लोग जो ज़रूरत पड़ने पर हमारे साथ होते हैं, वे लोग जो ज़रूरत पड़ने पर हमारे साथ होते हैं,*

*वे लोग जो हमारे सबसे बुरे समय में रोशनी करते हैं, वे लोग जो हमारे साथ तब रहते हैं जब हर कोई हमे छोड़ने की कोशिश कर रहा होता है, वे हीरे हैं और आजकल ऐसे लोगों को पाना बहुत मुश्किल है। हम भाग्यशाली हैं अगर हमारे जीवन में ऐसे लोग हैं।

आज के समय में ताल्लुक़ जितने कम होंगे सदमे भी उतने ही कम लगेंगे।।रिश्ता चाहे कोई भी हो जिस दिन कोई कह दे कि वक्त ही नहीं...
08/04/2025

आज के समय में ताल्लुक़ जितने कम होंगे सदमे भी उतने ही कम लगेंगे।।
रिश्ता चाहे कोई भी हो जिस दिन कोई कह दे कि वक्त ही नहीं मिलता उस दिन समझ लेना चाहिए कि रिश्ता खत्म होने का समय आ गया है ।।

रिश्ते निभाने के लिए वक्त की नहीं चाहत की जरूरत होती है जब मन में चाहत होती है तो वक्त की कोई कमी नहीं होती है।।
समय एक ऐसी गाड़ी है जिसमें ब्रेक ही नहीं है और रिवर्स गियर भी नहीं है वक़्त सबको मिलता है ज़िन्दगी बदलने के लिए पर ज़िन्दगी दोबारा नहीं मिलती वक़्त बदलने के लिए।।
भाग्य आपको कभी सफलता नहीं देगा।यह आपको अवसर और संभावनाएं उधार दे सकता है। उन्हें सफलता में बदलना आपके ऊपर निर्भर करता है।।
बदलना तय है हर चीज़ का इस संसार में। बस कर्म अच्छे करें किसी का जीवन बदलेगा किसी का दिल बदलेगा तो किसी के दिन बदलेंगे।।

*💫🌹सुप्रभात🌹💫*

🙏🙏🙏

*आज का दिन शुभ मंगलमय हो।*

*''स्वयं को पहचानो"**स्वयं के पुरुषार्थ के बिना जीवन में उन्नति एवं उत्थान के द्वार भी स्वतः बंद हो जाते हैं। दूसरे आपको...
03/04/2025

*''स्वयं को पहचानो"*
*स्वयं के पुरुषार्थ के बिना जीवन में उन्नति एवं उत्थान के द्वार भी स्वतः बंद हो जाते हैं। दूसरे आपको केवल सलाह दे सकते हैं लेकिन उस पर चलना आपके स्वयं के हाथों में ही है। केवल आप ही इस दुनिया में स्वयं अपनी तकदीर बदल सकते हैं। केवल आप ही स्वयं के चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकते हैं एवं केवल आप ही स्वयं अपने जीवन को सुखी और आनंदमय बना सकते हैं।*

*आपकी किसी भी समस्या का श्रेष्ठ हल आपके सिवा किसी और के पास नहीं हो सकता है। केवल आप स्वयं ही अपनी प्रत्येक समस्या का हल ढूँढ सकते हैं एवं अपने जीवन को एक आदर्श जीवन बना सकते हैं।*

*गहराई से मनोमंथन करने पर आप पाओगे कि आपके सिवा कोई और नहीं जो आपके जीवन को सुखमय एवं आनंदमय बना सकता है क्योंकि दूसरे केवल मार्ग दिखा पायेंगे, चलना स्वयं को ही पड़ेगा।*

*💫🌹सुप्रभात🌹💫*

🙏🙏🙏

*आज का दिन शुभ मंगलमय हो।*

0️⃣2️⃣❗0️⃣4️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣।। सज्जनता धारण करें ।।*दूसरों द्वारा प्रतिकूल व्यवहार करने पर भी आपके आचरण की मर्यादा बनी रहे...
02/04/2025

0️⃣2️⃣❗0️⃣4️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣

।। सज्जनता धारण करें ।।
*दूसरों द्वारा प्रतिकूल व्यवहार करने पर भी आपके आचरण की मर्यादा बनी रहे, इसी का नाम सज्जनता है। सम्मान और सत्कार पाने पर तो साधारण से साधारण मनुष्य भी प्रसन्न हो सकता है। प्रसंशा प्राप्त होने पर सामने वाले को मुस्करा कर धन्यवाद देना ये काम तो कोई भी कर सकता है पर किसी के अभद्र व्यवहार करने पर भी सहजता को धारण किए रहना, यह सज्जनों का लक्षण है।*

*जो दूसरों से त्रास प्राप्त होने पर भी विनम्रता पूर्वक सब सहन करते हुए उसके मंगल का भाव रखे, यही सज्जनता है। सज्जन का अर्थ सम्मानित व्यक्ति नहीं अपितु सम्मान की इच्छा से रहित व्यक्तित्व है। जो सदैव शीलता और प्रेम रुपी आभूषणों से सुसज्जित है, वही सज्जन है। जो हर परिस्थिति में प्रसन्न रहे और दूसरों को भी प्रसन्न रखने का भाव रखे वही सज्जन है।*

*💫🌹सुप्रभात🌹💫*

🙏🙏🙏

*आज का दिन शुभ मंगलमय हो।*

प्रभु हमें हर रोज दो उपहार देते हैं। एक विकल्प, दूसरा मौका। अच्छे जीवन का चुनाव और उसे बेहतरीन बनाने का मौका। जीवन के सम...
01/04/2025

प्रभु हमें हर रोज दो उपहार देते हैं। एक विकल्प, दूसरा मौका। अच्छे जीवन का चुनाव और उसे बेहतरीन बनाने का मौका। जीवन के समर में हार तब होती है जब मन हार जाता है और जीत तब होती है जब मन जीत जाता है। मन से कभी हार मत मानो, वरना आसान जीवन भी मुश्किल हो जाएगा। जिसके पास कुछ न होते हुए भी मनोबल है, वह विजयी अवश्य होगा, आज नहीं तो कल। होगा ही। किसी भी मनुष्य की असली शक्ति और ताकत उसका अपना मनोबल है। जीवन की जंग अस्त्र-शस्त्र के बल पर नहीं बल्कि मनोबल के बल पर जीती जाती है। जिसके पास मनोबल है, उसकी जीत भी निश्चित है........*

*💫🌹सुप्रभात🌹💫*

🙏🙏🙏

*आज का दिन शुभ मंगलमय हो।*

31/03/2025
भ्रमित न हों!बहुत से लोग इंग्लैंड, ग्रेट ब्रिटेन, यू.के. को एक ही समझ लेते हैं... चलिए इसे अलग-अलग समझते हैं:🔹 इंग्लैंड ...
31/03/2025

भ्रमित न हों!

बहुत से लोग इंग्लैंड, ग्रेट ब्रिटेन, यू.के. को एक ही समझ लेते हैं... चलिए इसे अलग-अलग समझते हैं:

🔹 इंग्लैंड - एक देश (नाइजीरिया जैसा), राजधानी: लंदन।

🔹 ग्रेट ब्रिटेन - इंग्लैंड, स्कॉटलैंड (एडिनबर्ग) और वेल्स (कार्डिफ़) से बना द्वीप।

🔹 यूनाइटेड किंगडम (यू.के.) - पूरा नाम: यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड।

इसमें शामिल हैं:
• इंग्लैंड
• स्कॉटलैंड
• वेल्स
• उत्तरी आयरलैंड (राजधानी: बेलफ़ास्ट)

और ✋ उत्तरी आयरलैंड को आयरलैंड गणराज्य के साथ भ्रमित न करें - यह एक अलग देश है, राजधानी: डबलिन 🇮🇪
अब आपको अंतर पता चल गया है! ✅

3️⃣1️⃣❗0️⃣3️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है।जो रास्ता आसान होता है।।लेकिन यह जरुरी नहीं किभीड़ हमेशा सही रास...
31/03/2025

3️⃣1️⃣❗0️⃣3️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣
भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है।जो रास्ता आसान होता है।।

लेकिन यह जरुरी नहीं कि
भीड़ हमेशा सही रास्ते पर ही चले ।इसलिए अपने रास्ते खुद चुनिए।।

क्योंकि आपको आपसे बेहतर
और कोई नहीं जानता।इसलिए
खुद की पहचान कर आगे बढ़ो।।

जीवन की सबसे बड़ी गलती
वही होती है जिस गलती से
हम कुछ सीख न पाएं ।और
ऐसी कोई गलती करो ही मत कि आपको आपका जमीर सोने ना दे।।

नई सुबह
नई शुरुआत
नई आशाओं के साथ....

एक उम्मीद है,
जो किसी से
संतुष्ट ही नहीं होती
और
"एक संतुष्टि है"जो कभी किसी से "उम्मीद ही नहीं करती"।
।।जय महाकाल।।

*💫🌹सुप्रभात🌹💫*

तो फाइनल किसके बीच होकर कौन सी टीम जितने वाली है?
02/03/2025

तो फाइनल किसके बीच होकर कौन सी टीम जितने वाली है?

*"भाग्य का निर्माण"*                 *मेहनत की अपेक्षा केवल किस्मत में ज्यादा विश्वास रखने से जीवन में कुछ श्रेष्ठ की प्...
16/02/2025

*"भाग्य का निर्माण"*
*मेहनत की अपेक्षा केवल किस्मत में ज्यादा विश्वास रखने से जीवन में कुछ श्रेष्ठ की प्राप्ति नहीं की जा सकती है।किसी महापुरुष ने कहा है कि किस्मत से मिलता अवश्य है लेकिन केवल उतना,मेहनत करने वाले जितना छोड़ देते हैं। किसी की शानदार कोठी देखकर कई लोग कह उठते हैं कि काश अपनी किस्मत भी ऐसी होती लेकिन वे लोग यह भूल जाते हैं कि ये शानदार कोठी, शानदार गाड़ी किसी को भी केवल किस्मत ने ही नहीं दी अपितु इसके पीछे उसकी कड़ी मेहनत भी रही है।*

*यद्यपि जीवन में किस्मत का भी अपना महत्व है। ये भी कहना उचित नहीं कि किस्मत का कोई स्थान ही नहीं,कोई महत्व ही नहीं। मेहनत करने के बाद किस्मत पर आशा रखी जा सकती है लेकिन खाली किस्मत के भरोसे सफलता प्राप्त करने से बढ़कर कोई दूसरी नासमझी नहीं हो सकती है।*

*जीवन में एक बात अवश्य याद रखना कि पुरुषार्थ ही श्रेष्ठ भाग्य का निर्माणकर्ता भी होता है।*

बाहरी लोक सेवा आयोग(BPSC)    आप ऐसे राज्य में क्यों रहते हो ? जब पता है कि....(अगर वायरल आरटीआई की सूचना सही है तो)अमेरि...
20/01/2025

बाहरी लोक सेवा आयोग(BPSC)
आप ऐसे राज्य में क्यों रहते हो ? जब पता है कि....(अगर वायरल आरटीआई की सूचना सही है तो)अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम की उक्ति प्रतिनिधि नही तो कर नही के तर्ज पर कुछ करना चाहिए।

शोएब अख्तर ने कोहली को फॉर्म में वापस आने के लिए एक मजेदार सलाह दी (Cricket, Cricket Updates, Shoaib Akhtar, Virat Kohli...
14/01/2025

शोएब अख्तर ने कोहली को फॉर्म में वापस आने के लिए एक मजेदार सलाह दी

(Cricket, Cricket Updates, Shoaib Akhtar, Virat Kohli, INDvPAK,

Address

Patna

Telephone

+919771767138

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Subhash*tani IAS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Subhash*tani IAS:

Shortcuts

Share

Category