TukTuk TV

TukTuk TV

Share

General Compitition and knowledge

Photos from TukTuk TV's post 13/04/2026

🏆 सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक महासंगम: सफलता का जश्न, नए सत्र का आगाज! 🏆

देवधा की धरती पर प्रतिभाओं का सम्मान और शिक्षा की नई गूँज!
दिनांक 12 अप्रैल को देवधा गाँव स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल एंड लेजेंड क्लासेज के प्रांगण में एक भव्य 'सम्मान समारोह' एवं 'सांस्कृतिक कार्यक्रम' का सफल आयोजन किया गया। यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत और उनके अटूट हौसले को सलाम करने का था।
मेधावी छात्रों का सम्मान: मैट्रिक, इंटर और स्कूल की विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उनकी सफलता की चमक हर चेहरे पर गर्व का भाव ला रही थी।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: स्कूल के नन्हे कलाकारों ने अपनी नृत्य, संगीत और नाटक की प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
इस सम्मान समारोह में लगभग हजारों समाज के वरिष्ठ और अभिभावकगण मौजूद थे! इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए 2000 से ज्यादा ग्रामीण, अभिभावक और गणमान्य अतिथि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
गणमान्य अतिथियों के द्वारा अपने अभिभाषण में क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने अपने प्रेरक उद्बोधन से छात्रों का मार्गदर्शन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

🚀 नए सत्र (2026-2027) का शंखनाद:

सम्मान के साथ-साथ, ज्ञान की नई यात्रा की शुरुआत भी हो चुकी है!
क्लास नर्सरी से 5 तक के नए सत्र का आगाज हो गया है।
विशेष सूचना: मंगलवार से निःशुल्क नामांकन की प्रक्रिया जारी है। अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आज ही संपर्क करें!

💡 प्रेरणादायक संदेश:

संस्थान के निदेशक रंजीब कुमार मुन्ना सर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और भी बेहतर करने और समाज में मिसाल कायम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

📍 पता: पुरानी पोखर दूध सेंटर के नजदीक, देवधा
संपर्क सूत्र :- [ 99554 18508 ]

ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल एंड लेजेंड क्लासेज – जहाँ शिक्षा के साथ संस्कारों का होता है मिलन!

13/04/2026

प्यार, प्रगति और अनुशासन का जहाँ होता है मेल,
वहाँ प्रोग्रेसिव मिशन स्कूल में शिक्षा,ज्ञान का होता है,खेल,
"हमें अपना बच्चा दें, हम जिम्मेदार नागरिक देंगे" का है वादा,
सत्र 2026-2027 के लिए नामांकन का है शुभ इरादा।
प्ले ग्रुप से कक्षा 5 तक, स्कूल की है उत्तम सुविधा,
योग्य शिक्षकों के संग, दूर होगी हर पढ़ाई की दुविधा।
स्मार्ट क्लासेस और आधुनिक पद्धति का यहाँ वास है,
सुरक्षित और अनुशासित माहौल, बच्चों के लिए खास है।
कक्षा 6 से 10 तक, कोचिंग का है बेहतरीन इंतजाम,
सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम से मिलेगी सफलता को नई लगाम।
हर छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान और नियमित टेस्ट की बारी,
नैतिक मूल्यों और संस्कृति की यहाँ होती है पूरी तैयारी।
नि:शुल्क नामांकन का अवसर, अब हाथ से न जाने पाए,
अपने बच्चों के बेहतर ,भविष्य के लिए प्रोग्रेसिव मिशन स्कूल में Admission करवाएं !!
- ✍️Drx Samjot kanhaiya

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए Admission जरूर करवाएं !!

08/03/2026

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: मनोरमा फाउंडेशन ने हसनपुर थाना परिसर से शुरू किया 'पौधा लगाओ, पर्यावरण बचाओ' अभियान !!
बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं के बीच प्रकृति को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मनोरमा फाउंडेशन @ Manorma foundation द्वारा एक सराहनीय कदम उठाया गया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के नेतृत्व में 'पौधा लगाओ, पर्यावरण बचाओ' अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अभियान की शुरुआत हसनपुर थाना परिसर से हुई, जहाँ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने थाना प्रभारी को पौधा भेंट कर इस मुहिम का आगाज किया। इस अवसर पर थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जो समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का एक बड़ा संदेश देता है।
संस्था के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने इस मौके पर कहा, "वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। आज जिस तरह से जंगलों की कटाई हो रही है, उससे आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा का संकट पैदा हो जाएगा। मनोरमा फाउंडेशन ने यह संकल्प लिया है कि हम न केवल पौधे लगाएंगे, बल्कि उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी हम सभी लोगों की है!! हसनपुर थाना से इस अभियान की शुरुआत करना हमारे लिए गर्व की बात है।"

अभियान का उद्देश्य:
फाउंडेशन का लक्ष्य क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा देना है। कन्हैया कुमार ने आम जनमानस से भी अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे सुरक्षित रखने का संकल्प लें।
इस मौके पर थाने के पुलिसकर्मियों और फाउंडेशन के अन्य सदस्यों ने भी पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की शपथ ली।

21/12/2025

20/11/2025

Hurry Up! Join Now with best faculty and facility.

14/05/2024

राजकीय फार्मेसी कॉलेज,रोहतास के 100% छात्रों ने परीक्षा में मारी बाजी !!
‌सासाराम:- राजकीय फार्मसी कॉलेज रोहतास के 2021-23 बैच के प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने सफलता का परचम लहराया है. 100 % प्रतिशत विद्यार्थी अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए है. पटना के रहने वाले वाल्मीकि कुमार ने 833 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जबकि दूसरे नंबर पर समस्तीपुर के रहने वाले कन्हैया कुमार ने 804 अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं तीसरे स्थान पर कैमुर के रहने वाले हरिओम भारती ने 799 अंक लाकर तीसरे स्थान प्राप्त करके कॉलेज,अपने जिला का मान बढ़ाया है! शेष अन्य छात्रों ने भी 70% प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है. मालूम हो कि राज्य मे कुल पांच सरकारी फार्मसी कॉलेज संचालित है. जिनमें एक फार्मसी कालेज,सासाराम (रोहतास) भी शामिल है! इसकी जानकारी कॉलेज के प्राचार्य कुमार अजय ने दी है,और छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए कामना भी दिये! और कॉलेज सहायक प्रोफेसर हरिश कु०सिंह,कृष्णा कु०मेहता,अभिषेक कुमार,श्वेता कुमारी,सपना श्रीवास्तव ने बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है!

News24 ABP News BBC News News18 India

31/12/2023

गिरते रहे,उठते,आगे बढ़ते रहे!!
जन्मदिन की शुभकामनाएं व बधाई,कवि जी 💐❤️🎂🙏

17/01/2023

जब से अलग हुआ मिट्टी से, यादें बहुत सताती है।
लौट के सेवा करना मेरी, बातें गांव बताती है।।
-✍️ Chinmay Jha

30/12/2022

🙏बहुत ही दुखद बात है की हमे पीएम मोदी जी जैसे फल प्रधानमंत्री के रूप में देने वाली वृक्ष मां हीराबेन मोदी अब नहीं रहे, उनकी ये समर्पण और यादें देश हमेशा संजोग रखेगी।
उनकी अंतिम यात्रा.. 😭💐

Photos from TukTuk TV's post 30/12/2022

😭गेहरी संबेदना व्यक्त करते हुए बताना पर रहा है, की
हमे मोदी जी जैसे फल प्रधानमंत्री के रूप में देने वाली वृक्ष मां हीराबेन मोदी जी का निधन आज देर रात को हो गया,
देश की ये क्षति कभी पूर्ति नहीं की जा सकती, ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे,
😭हम भावपूर्ण श्रद्धांजलि 💐 अर्पित करते हैं 🙏

15/11/2022

Narendra Modi meets Rishi Sunak

Want your school to be the top-listed School/college in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Samastipur
Patna
848208