Ishu की पाठशाला

Ishu की पाठशाला Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ishu की पाठशाला, Education, Patna.

Debate :The debate competition was held in our school on July 5th, 2025. It's topic was,"AI makes our life ethical peace...
24/07/2025

Debate :

The debate competition was held in our school on July 5th, 2025. It's topic was,"AI makes our life ethical peaceful enjoyable and improves our healthcare and standard of living". Three of my classmates and I were selected for this competition, four students from section B and four from C also participated. Our speech time limit was 3 mins and there was a rebuttal round of 1 min. We had to learn our speech beforehand and speak it with an argument in front of the audience. Our english teacher supported us very much in this competition and for that i am grateful to her. Although I didn't win any prizes, it was altogether a great experience, helping me learn and develop my reading skills and boosting my confidence for competitions coming ahead.

-Thank You, Apurv Kashyap.

जो काम बाप नहीं कर पाया, वो बेटा कर दिखाया। मैं सोचते ही रह गया और अपूर्व कश्यप ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीती...
09/02/2023

जो काम बाप नहीं कर पाया, वो बेटा कर दिखाया। मैं सोचते ही रह गया और अपूर्व कश्यप ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को सप्रेम #गया_जंक्शन भेंट कर दी।
यह सब मेरे लिए बिल्कुल surprising था। पापा और अपूर्व NIT जानेवाले थे, ये तो पता था लेकिन मुख्यमंत्री जी से मिलने के लिए शाम तक वहां रुकेंगे और उन्हें किताब भेंट करेंगे, इसका अंदाज़ा बिल्कुल नहीं था।

हर दिन की भाँति मैं अपने दफ्तर से काम खत्म कर जब घर लौटा तो अपूर्व ने सारी कहानी बताई। मैंने उससे पूछा कि वहाँ पर कोई अंकल फोटो भी ले रहे थे तब उसने ‘हाँ’ में जवाब दिया। अब वैसे लोगों को खोजने की बारी मेरी थी जो NIT में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को कवर कर रहे थे। जल्द ही मेरी तलाश पूरी हो गई।

पता चला कि खुर्शीद जी और दीपक जी मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में तस्वीर की बागडोर सँभालते हैं। खुर्शीद जी को कॉल किए तो उन्होंने बताया कि NIT वाले कार्यक्रम में दीपक जी गए थे। फोन कर बेहतरीन फोटो क्लिक करने के लिए दीपक जी को धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया।
दीपक जी ने बताया कि अपूर्व ने बहुत बोल्डली मुख्यमंत्री जी को फेस किया और कहा कि मैं किताब #गया_जंक्शन आपको भेंट करना चाहता हूँ। इसपर सीएम सर ने कहा कि अच्छा यह किताब मेरे लिए लाए हो और उन्होंने सहर्ष भेंट स्वीकार करते हुए अपूर्व को धन्यवाद कहा।

अपूर्व कश्यप ने संक्षेप में मुख्यमंत्री जी को #गया_जंक्शन की कहानी भी बताई। उसने कहा कि किताब में एक जगह आपकी चर्चा भी है। इसपर वे थोड़ा मुस्कुराए और किताब के पन्नों को पलटने लगे। मुख्यमंत्री जी काफी गंभीरता से अपूर्व की बातों को सुन रहे थे। सबकुछ बहुत तेजी से घट रहा था और बिल्कुल सपने जैसा लग रहा था।

पापा हर साल अपूर्व को लेकर अपने इंजीनियरिंग कॉलेज, जो अब NIT, Patna के नाम से जाना जाता है, के Alumni Meet में जाते थे लेकिन इससे पहले कभी बाबा-पोते का मुख्यमंत्री जी से मिलने का सुखद संयोग नहीं बन पाया था।
पापा के लिए यह अद्भुत क्षण था क्योंकि लगभग 50 साल बाद वे श्री नीतीश कुमार जी से मिल रहे थे। इसके पहले जब वे बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करते थे तब उन्हें हॉस्टल में रूम अलॉट नहीं हुआ था और वे चार महीने तक श्री नीतीश कुमार जी के रूममेट बनकर हॉस्टल में रहे थे।
वर्ष 2023 का 05 फरवरी यानी रविवार का दिन हमेशा-हमेशा के लिए एक यादगार दिन बन गया।

मैं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का दिल से अभिनंदन करता हूँ कि उन्होंने एक छोटे बच्चे को अपना कीमती वक्त दिया, उसकी बातें सुनीं और उसके द्वारा दी गई किताब #गया_जंक्शन को भेंट स्वरूप स्वीकार किया।




CM Bihar Nitish Kumar


06/11/2022

इस बार पाठशाला में संस्कृत की पढ़ाई...

Sunday मस्ती @ पटना मरीन ड्राइव, गंगा पाथवे।
17/09/2022

Sunday मस्ती @ पटना मरीन ड्राइव, गंगा पाथवे।

Teacher's Day Celebration in ST . Xavier's High School, Patna.Today is 5th september and day is dedicated to the teacher...
05/09/2022

Teacher's Day Celebration in ST . Xavier's High School, Patna.

Today is 5th september and day is dedicated to the teachers, we celebrated this day as teachers day. We the students of class 6B have decorated our class very nicely, today we also have a big celebration in our school, our teachers play many games like the ballon inflate, musical chairs, musical ball etc.

We have dance and music and we also play drama name skitt, on the topic of happiness and sadness of life. Today we enjoyed a lot and we wish a good health and lots of happiness for our all teachers. Happy teacher's day to all teacher...thank you !!

राखी@12-08-2022
12/08/2022

राखी@12-08-2022

12/08/2022

रक्षाबंधन@12-08-2022

पढ़नेवाले खेत-खलिहान में भी पढ़ लेते हैं, बस ललक होनी चाहिए।
29/06/2022

पढ़नेवाले खेत-खलिहान में भी पढ़ लेते हैं, बस ललक होनी चाहिए।

किताब "गया जंक्शन" की डिलीवरी शुरू हो गई है। अब आप फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजन से भी बुक मंगवा सकते हैं। अतः आपलोगों से व...
28/05/2022

किताब "गया जंक्शन" की डिलीवरी शुरू हो गई है। अब आप फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजन से भी बुक मंगवा सकते हैं। अतः आपलोगों से विनम्र आग्रह है कि खुद भी "गया जंक्शन" पढ़ें और अपने दोस्तों व स्वजनों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करें। आप बतौर गिफ्ट भी इसे दे सकते हैं।
#गया जंक्शन
Junction

उत्तरप्रदेश के मऊ ज़िले के कद्दावर नेता और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय को भी उस कार्यक्रम में आमंत्रित .....

Flipkart Link :    https://bit.ly/3LNHx4Qइंतज़ार की घड़ी समाप्त हुई। किताब की डिलीवरी शुरू हो गई है। आप फ्लिपकार्ट से बुक ...
27/05/2022

Flipkart Link : https://bit.ly/3LNHx4Q

इंतज़ार की घड़ी समाप्त हुई। किताब की डिलीवरी शुरू हो गई है। आप फ्लिपकार्ट से बुक मंगवा सकते हैं। जल्द ही अमेजन पर भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी। अतः आपलोगों से विनम्र आग्रह है कि खुद भी "गया जंक्शन" पढ़ें और अपने दोस्तों व स्वजनों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करें। आप बतौर गिफ्ट भी इसे दे सकते हैं।
#गया जंक्शन
Junction

Address

Patna
800006

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ishu की पाठशाला posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Ishu की पाठशाला:

Shortcuts

Share

Category