Sri Arvind Mahila College, Patliputra University, Patna

Sri Arvind Mahila College, Patliputra University, Patna

Share

Educational institution

15/05/2026
11/04/2026

श्री अरविंद महिला कॉलेज में 🥻"बॉलीवुड फिल्मों में महिलाओं का चित्रण" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित।🎨

पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना के अंग्रेजी विभाग द्वारा "बॉलीवुड फिल्मों में महिलाओं का चित्रण" एवं "महिला-केंद्रित फिल्में और उनके सामाजिक प्रभाव" विषयों पर एक भव्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 11 अप्रैल 2026 को किया गया। इस प्रतियोगिता में स्नातक द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और वैचारिक गहराई के माध्यम से सिनेमाई पर्दे पर महिलाओं के विभिन्न स्वरूपों और समाज पर उनके गहरे प्रभाव को प्रभावशाली ढंग से उकेरा। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नोरा एन. शॉ ने अपने स्वागत संबोधन में विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) साधना ठाकुर ने विशेष रूप से उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया और उनके द्वारा प्रस्तुत दृष्टिकोण की सराहना की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका दर्शनशास्त्र विभाग के श्री गोपाल कुमार और राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. सपना बरुआ ने निभाई।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सेमेस्टर IV की जोया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सेमेस्टर VI की नंदिनी कुमारी दूसरे और महरोज फातिमा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं सेमेस्टर VI की ही ऋषिका राज ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल और सुचारू संचालन डॉ. कोमल वर्मा, डॉ. पूजा सिंह और सुनील भारती के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ। इस आयोजन में विभाग के अन्य शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Photos from NSS Unit 1 & 2 , Sri Arvind Mahila College,Patna.'s post 12/03/2026

Tyre and Program
Unit 1 & 2

Photos from Sri Arvind Mahila College, Patliputra University, Patna's post 12/03/2026

दिनांक 11.03.2026 को श्री अरविन्द महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग और सशक्त भारत मंच, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में नागरिक कर्तव्य संगोष्ठी 'संविधान जानो ' विषय पर आयोजित की गई।

07/03/2026

श्री अरविन्द के जीवन एवं दर्शन पर आधारित फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न

श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना में दिनांक 06.03.2026 को श्री अरविन्द के जीवन और उनके दर्शन पर आधारित एक विशेष फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दर्शनशास्त्र विभाग तथा श्री अरविन्द आश्रम – दिल्ली शाखा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें कॉलेज के सभी शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा लगभग 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने कहा कि श्री अरविन्द आधुनिक भारत के ऐसे महान दार्शनिक, योगी और चिंतक थे, जिनके विचार आज भी मानवता के समग्र विकास और मानवीय एकता के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने छात्राओं को श्री अरविन्द के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत श्री अरविन्द के जीवन, आध्यात्मिक साधना और मानवीय एकता के उनके संदेश को रेखांकित करती दो लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को उनके चिंतन और दर्शन को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम का समन्वयन दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुमाला सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन दर्शनशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री गोपाल कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों ने श्री अरविन्द के जीवन और उनके विचारों से प्रेरणा ग्रहण करने तथा उनके संदेश को समाज में प्रसारित करने का संकल्प व्यक्त किया।

एक_दार्शनिक_की_विरासत.mp4

Photos from NSS Unit 1 & 2 , Sri Arvind Mahila College,Patna.'s post 04/03/2026

Happy Holi
🫟 🫟 🫟 🫟
Wishing you all a joyful, colorful and safe Holi filled with happiness and positivity.
🫟 🫟 🫟 🫟

Photos from NSS Unit 1 & 2 , Sri Arvind Mahila College,Patna.'s post 24/02/2026
Want your school to be the top-listed School/college in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Patna
800004

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm