Raju Singh

Raju Singh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Raju Singh, School, Patna New City.

14/08/2026

हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि उस व्यवस्था से है जिसने आज भी निषाद समाज के हक-अधिकार को दबाकर रखा है।
यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि उस सोच और व्यवस्था के खिलाफ है जो वर्षों से हमारे समाज को उसके अधिकार, सम्मान और न्याय से वंचित करती आई है।
हम अपने हक और अधिकार के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करते रहेंगे और जब तक निषाद समाज को उसका उचित सम्मान और अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक हमारी आवाज बुलंद रहेगी।

13/08/2026

12 अगस्त को डॉ. संजय निषाद जी द्वारा प्रयागराज मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडल के चार जनपद शामिल हैं। वहीं, उसी दिन फतेहपुर जनपद में श्री मुकेश सहनी जी की बैठक आयोजित हुई।

तस्वीरें और उमड़ा जनसैलाब खुद गवाही दे रहा है कि चार जनपदों को मिलाकर भी डॉ. संजय निषाद जी की बैठक में जुटी भीड़, फतेहपुर के एक ही जनपद में श्री मुकेश सहनी जी की बैठक में उमड़ी भीड़ के बराबर नहीं पहुंच सकी। श्री मुकेश सहनी जी की बैठक में कई गुना अधिक संख्या में निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश में श्री मुकेश सहनी जी के प्रति निषाद समाज का यह अथाह स्नेह, विश्वास और समर्थन स्पष्ट रूप से बता रहा है कि निषाद समाज अब पूरी मजबूती से वीआईपी पार्टी के साथ खड़ा है।

यह जनसैलाब सिर्फ भीड़ नहीं, बल्कि निषाद समाज के अटूट विश्वास, एकजुटता और अपने हक-अधिकार एवं आरक्षण के लिए बुलंद होती आवाज का प्रमाण है।

13/08/2026

“हम फिर आएँगे” —

12/08/2026

वीआईपी का प्रोडक्ट है हरि साहनी और राजभूषण चौधारी

11/08/2026

डॉ. संजय निषाद जी पहले शेर सिंह राणा को वीरांगना फूलन देवी जी का हत्यारा नहीं मानते थे लेकिन अब चुनाव का समय नजदीक आता तो हत्यारा मान रहे है।
सत्ता और कुर्सी के लिए बार-बार अपना चेहरा और बयान बदलना ही डॉ. संजय निषाद की राजनीति की पहचान बन चुकी है। कभी समाज के हितैषी बनने का दिखावा, तो कभी सत्ता के सामने समर्पण—जनता सब देख और समझ रही है

05/08/2026

उत्तर प्रदेश के निषाद समाज ने भी पवित्र गंगाजल हाथ में लेकर अपने पूर्वजों को साक्षी मानते हुए यह संकल्प ले लिया है कि विधानसभा चुनाव 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला, तो भाजपा को वोट नहीं देंगे।"
यह लड़ाई हमारे संवैधानिक अधिकार, सामाजिक न्याय, सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई है। निषाद समाज अपने अधिकार की इस लड़ाई को पूरी एकजुटता और लोकतांत्रिक तरीके से आखिरी दम तक लड़ेगा तथा अपना संवैधानिक हक प्राप्त करके ही दम लेगा।

04/08/2026

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिला मुख्यालय में आज विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में वीआईपी सुप्रीमो श्री मुकेश सहनी जी शामिल हुए।
इस अवसर पर सभी साथियों ने हाथों में पवित्र गंगाजल लेकर संकल्प लिया कि "आरक्षण नहीं, तो भाजपा को वोट नहीं।" वर्ष 2027 से पहले निषाद समाज को उसका संवैधानिक निषाद आरक्षण दिलाने के लिए अंतिम सांस तक लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
हमारा लक्ष्य सत्ता नहीं, बल्कि निषाद समाज को उसका संवैधानिक अधिकार दिलाना है।

01/08/2026

पद किसी की कृपा से नहीं, समाज के संघर्ष और समर्थन से मिलता है।अपनी आवाज बुलंद रखिए, क्योंकि बैसाखियों पर नहीं, अपने पैरों पर खड़े होकर इतिहास रचा जाता है।

28/07/2026

विपक्ष आपका दुश्मन नहीं है। लोकतंत्र में सवाल पूछना और जवाबदेही मांगना उसका संवैधानिक दायित्व है।
जिस तरह सरकार ने आंदोलन के पूरे मामले को संभाला, वह किसी भी दृष्टि से उचित नहीं कहा जा सकता। जो इस्तीफा अब लिया गया, वह पहले ही हो जाना चाहिए था। अब देश इनकी सच्चाई जान चुका है।

24/07/2026

जब तक राष्ट्रीय स्तर पर निषाद समाज का मजबूत प्रतिनिधित्व नहीं होगा, तब तक समाज का वास्तविक कल्याण संभव नहीं है।

Address

Patna New City

Telephone

+916353298184

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raju Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Raju Singh:

Shortcuts

Share

Category