Physics for iit -Jee /aiims/aipmt/boards at Pathankot

Physics for iit -Jee /aiims/aipmt/boards at Pathankot PHYSICS can be understood and can be fun

01/10/2020
28/09/2020




what should be the strategy...
क्या होनी चाहिए योजना...

2021 के लिए आपकी सेलेक्शन योजना, कई मायनों में पिछ्ले सालों जैसी बिल्कुल नहीं होगी ! क्योंकि इस बार परिस्थितियां नई हैं ! समय कम है ! पेपर में एनसीईआरटी का वेटेज बढता जा रहा है ! कट आॅफ बढता जा रहा है ! और भी कई नये नये ट्रेंड नोटिस हुए हैं ! इस साल हमें अपनी तैयारी में इन सभी नये बदलावों को समाहित करना होगा ! हर पेपर के साथ अपडेट होना और अपनें बच्चों को हर बदलाव के लिए तैयार करना, ये नेशनल लेवल कंपटीशन की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से है !
सबसे पहले बात करते हैं, समय की ! अगर आपको लगता है कि आपको रिपीट करना है ! तो बिना एक दिन गंवाए, तैयारी तुरन्त शुरू कीजिए ! 6 महीनों में दो साल का सिलैबस पढाना, और उससे बड़ी बात, उसे नेशनल लेवल तक का तैयार करना, एक बच्चे के लिए बहुत कठिन है ! आॅफलाइन खुलने का इंतजार बिल्कुल न करें ! क्योंकि शुरू करते समय ऐसा लगता है कि अभी शुरू करें या एक हफ्ते बाद शुरू करें, क्या फर्क पड़ता है ! पर परीक्षा से ठीक पहले की भावनाओं की याद करो ! एक बच्चा ही समझ सकता है, कि एक हफ्ता तो छोंड़ो, एक घण्टा और मिल जाये, इतना फर्क पड़ता है !
अब बात करते हैं एनसीईआरटी के बढते वेटेज की ! एक बात आपको भी मालूम होगी कि रिवीजन आपका सबसे अच्छा आपके बनाये नोट्स से ही होता है ! खुद का लिखा हुआ, जल्दी याद भी होता है और जल्दी रीकाॅल भी होता है ! इसलिए शुरू से ही इस बात की तैयारी करनी होगी कि रिवीजन आपको न तो सीधा एनसीईआरटी से करना है और न ही किसी माॅड्यूल से ! क्योंकि क्योंकि केवल एनसीईआरटी का कंटेंट कम पड़ सकता है और मॉड्यूल का कंटेंट इतना ज्यादा होता है कि सभी सब्जेक्ट्स के सभी चैप्टर्स को मॉड्यूल से कई राउंड रिवीजन असंभव जितना बड़ा होता है ! इसलिए आप शुरू से ही हर सब्जेक्ट्स में हर चैप्टर के नोट्स बनाएं ! और जो नोट्स बनाएं, उसमें एनसीईआरटी को सौ प्रतिशत समाहित करते चलें ! एनसीईआरटी की हर लाइन, हर डायग्राम, हर टेबल, हर ग्राफ, हर समरी, हर इंट्रोडक्शन, हर वैज्ञानिक का नाम, हर डेट, पेज नंबर छोंड़कर, एनसीईआरटी का सबकुछ ! फिर देखना आप ! आपके रिवीजन के राउंड भी बढ जायेंगे क्योंकि आपकी एनर्जी डायवर्ट नहीं होगी, क्योंकि आपको केवल और केवल नोट्स से ही तैयारी करनी है ! और सब्जेक्ट्स पर आपकी पकड़ भी शर्तिया बढ जायेगी !
अब बात करते हैं, बढते जा रहे कटआॅफ से निपटने के लिए एक और प्लानिंग की ! आपको ये समझना होगा कि कटआॅफ बढती ही रहेगी ! चार पांच साल पहले 600 के स्कोर को बहुत अधिक सम्मानजनक माना जाता था, टाॅप के मेडिकल कालेज मिलते थे इस स्कोर पर ! आज ये स्थिति है कि 600 जैसे स्कोर भी सुरक्षित नहीं रहे !
इसके लिए सबसे पहली आवश्यकता ये है कि आप किसी भी प्रदेश या किसी भी कैटेगरी के हों, आपको तैयारी जनरल कैंडिडेट की तरह करनी होगी ! और दिल से 650 का टार्गेट बनाकर, इसी के पीछे जी जान से लगना होगा ! अपनें आरक्षण या अपनें प्रदेश के कम कटआॅफ के फायदे को ध्यान में रखकर तैयारी करनें वालों का आमतौर पर सेलेक्शन नहीं होता है ! यही मेरा व्यक्तिगत अनुभव है ! खुद को जनरल मानकर चलना और बड़े कटआॅफ के लिये खुद को तैयार करना फायदे का सौदा रहता है ! मैनें यही देखा है कि जब आप जी जान से 650 के पीछे पड़ जाते हो, तो आपका 625+ का स्कोर सुरक्षित हो जाता है !
650 के लिए ये जरूरी है कि बाॅयोलाजी में आप पूरे पूरे 90 अटेम्प्ट लेने की हिम्मत और आदत शुरू से डाल लें ! और हर टेस्ट के बाद, खुद को ऐसे तैयार करें कि सभी 90 सवाल सही हों ! तब जाकर आप 340+ ले पाओगे ! और बायो में 340+ के बिना, 650 को छूना भी असंभव लगता है ! ये आराम से हो सकता है अगर आप थ्योरी की मात्रा और प्रैक्टिस की मात्रा का सही बैलेंस बनाकर शुरू से चलो ! हर टेस्ट के बाद एनालिसिस और हर एनालिसिस के बाद कमजोर पहलुओं पर काम करना और फिर अगले टेस्ट में पूरे पूरे नंबर लाने के लिए जी तोड़ कोशिश की आपको कसम खानी होगी ! प्रैक्टिस आपको ज्यादा से ज्यादा करनी होगी ! कोई कुछ भी कहता रहे, पर प्रैक्टिस के लिए केवल मॉड्यूल पर निर्भर रहनें से काम नहीं चलेगा, इसे गांठ बांध लो ! टाॅपर्स अनंत प्रैक्टिस करते हैं, हर जगह के सवाल की, कई किताबों के सवालों की !
केमेस्ट्री में 45 सवालों में से करीब करीब 42 या 43 अटेम्प्ट लेना, सीखना होगा, शुरू से ही ! केमेस्ट्री के दो तीन सवाल गलत करना या छोंड़ना ! सेलेक्शन के लिए बस इतना ही अफोर्डेबल है ! 160 नंबर तभी लिए जा सकते हैं जब तैयारी यहां पर भी पूरे पूरे नंबर के लिए की जाये ! यहां भी आपको प्रैक्टिस के लिए ढेर सारे सवाल चाहिए होंगे, हर तरह के ! नीट के, जेईई मेन्स के, और एक दो अच्छी किताबों के ! केवल माड्यूल से यहां भी काम नहीं चलेगा !
केमेस्ट्री और बायोलोजी में मैक्सिमम लाया जा सकता है ! ये हर बच्चा कर सकता है ! और सेलेक्शन के लिए हर बच्चे को ये स्ट्रैटेजी लेनी ही होगी, वो किसी भी प्रदेश या कैटेगरी का क्यों न हो ! अगर केमेस्ट्री और बायोलोजी को मिलाकर आप 500 या 510 नंबर निकाल लेते हो तो जीत लगभग पक्की है ! सेलेक्शन की सबसे आसान राह है ये !
रही बात फिजिक्स की, तो यहां आपको एकदम कैलकुलेटेड तैयारी करनी है ! सभी बच्चों को कम से कम 140 नंबर की तैयारी करनी चाहिए ! और उसके लिये आपको आला दर्जे का मेहनती, और बेशरम बनना होगा ! टीचर्स से तब तक पूछते रहो जब तक कांसेप्ट आपको समझ न आ जाये ! टीचर्स से बार बार पूछोगे तो वो तो झल्लाएगा ही ! कुछ न कुछ बोलेगा ही सही ! आपको न सिर्फ टीचर की हर डांट को पितातुल्य मानकर सुनना होगा बल्कि रत्तीभर भी बुरा न मानकर, सीखना होगा ! चीजों को छोंड़ने के हजार बहाने होते हैं ! कुछ बन जाने का एक बहाना पकड़ लो ! प्रैक्टिस के लिए पहले टीचर्स के करवाये सवाल करो, फिर उससे मिलते जुलते सवाल करो ! टीचर्स से मिलते रहो ! वो आपको बताएंगे कि कौन से सवाल करो तो बेसिक्स तैयार होंगे ! वो ये बताएंगे कि फिजिक्स में 140 लाने के लिए आप कैसे आगे बढो ! आप आगे बढो और उनके बताए रास्ते पर एक एक कदम आगे बढो ! 6 महीनों की तैयारी से, फिजिक्स में 140 नंबर लाए जा सकते हैं ! ऐसे मेरे ढेरों शेर आज अच्छे अच्छे मेडिकल कालेज में दहाड़ रहे हैं ! ऐसे बच्चों से बात करना चाहो, तो आना मेरे पास, मैं आपकी बात करवाऊंगा !
एक बात और कहना चाहूँगा ! पूरी क्लास आप हर क्षण ये कोशिश करो कि टीचर के चेहरे से आपकी निगाह न हटे ! निगाह हटते ही टीचर्स की एक दो लाइन छूट जायेंगी और आपका एक सवाल जा सकता है और एक सवाल की वजह से आपको पांच नंबर का नुकसान हो सकता है और इस नुकसान से आपसे आपका ड्रीम मेडिकल कालेज छिन सकता है ! क्लास में भूखे शेर की तरह बैठना ! कि और लाओ, और लाओ, और बताओ, और सिखाओ ! हंसी ठिठोली के प्रयास आप कभी मत करना, ये आत्मधाती होगा ! टीचर खुद ही हर आधे घण्टे में आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएंगे ! आप ये बात ठानकर ही क्लास में बैठो कि क्लास में पढाई गई थ्योरी आप क्लास में ही तैयार कर लोगे ! जब ये बात आप ठान लोगे तो क्लास में आपका कंसंट्रेशन लेवल गजब का बढ जायेगा ! और रूम पर आकर सेल्फ स्टडी में आप थ्योरी के केवल उसी पोर्शन को रिवाज करो जो आपको क्लास में कम समझ आई ! बाकी पूरे क्लास नोट्स में एनसीईआरटी के छूटे प्वाइंट्स को डालो और सीधा प्रैक्टिस करो !
इस साल आप वो कुछ भी मत करना जिसकी वजह से आपको मेडिकल कालेज नहीं मिला ! पुराने तौर तरीके बदलो ! सबकुछ वही और वैसा वैसा करते जाओगे, जो पिछले साल किया था, तो नतीजा फिर वही निकलेगा ! परिणाम बदलना है तो सबकुछ बदल डालो ! केवल मेहनत से सबकुछ नहीं होगा ! सही तरीके से करो ! सही तरीका, लगने वाले समय को कम कर देता है !
मैं तो आजीवन हर कदम तुम्हारे साथ हूँ ! मुझे जो कुछ भी आता है, वो सब तुम सबके कारण और साल दर साल, तुम्हारे साथ रहते रहते ही सीखा है ! और सीखने ये प्रक्रिया चलती ही रहनी है ! आप अपनें दिये खुद बनो ! अपने हिस्से का उजाला तुम्हें खुद पैदा करना है !
अप्प दीपो भव !!

09/08/2020

IIT, NEET& FOUNDATION COACHING: STEPPING STONES TO CAREER
The PI PHYSICS CLASSES makes sure that your attempts at IIT do not go in vain, which has limited the amount of attempt for IIT-JEE. The exam prototype has been changed in such a way, so as to favors students who are studying in school as well as preparing for the IIT-JEE. Like –wise as for NEET, Medical Entrance Exams are the stepping stones to a career which is bright and rewarding for the students interested in Medical studies. Serving humanity is the essence of medical practices and many meritorious students want to take up medical sciences to surge forward in their illustrious career. Now dreaming is one thing and turning dreams into reality is an altogether different proposition.
Medical practices demand a lot of calculated studying and strenuous efforts. It can be safely said that without proper guidance for a length of time, cracking Medical Entrance Exams is next to impossible. So coaching for medical entrance exams is of paramount importance. In pathankot PI PHYSICS CLASSES institute offers qualitative coaching for medical entrance exams. Now in case you are aspiring to set your firm footholds in the medical sector, it is always a good idea to do coaching for medical entrance exams for PHYSICS.
PI PHYSICS CLASSES gives genuine students that additional lead in terms of specific focus on school syallabus coherently for academic growth for better perception of the ideas in science subjects in Class XI &XII. They maintain school syllabus as foundation and promote upgrading the learner’s understanding to convene the needs of this competitive assessment. They are also developing in a mode, so as to expand point of reference as well as encourage students to surpass in competitive exams. A good two year class room course ought to endow students with a inclusive perception of the essential concepts, instruct them the function of these conceptions, and help them perfect their analytical skills.
Feat the accurate base at the right time is one of the most significant aspects for the accomplishment of any student in exams as well as in life.
PI PHYSICS CLASSES classroom program is designed at training students from Class XI &XII, who aspire to sit for Engineering/Medical Entrance exams. Earnest students aspiring for success in competitive examinations and a first-rate rank in IIT-JEE/ NEET understand the importance of preliminary early with their measures. As the IIT-JEE/ NEET become more competitive by the year, it is necessary to build a strong fundamentals base in PHYSICS as early as possible.

06/07/2020
14/05/2020

Most of managements are constructed new buildings and colleges because of teachers hard work, but in this crisis, they are not ready to lose his properties , so they are cutting the branch of tree , where they are sitting

Address

Abrol Nagar
Pathankot
145001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
6pm - 7pm
Tuesday 9am - 5pm
6pm - 7pm
Wednesday 9am - 5pm
6pm - 7pm
Thursday 9am - 5pm
6pm - 7pm
Friday 9am - 5pm
6pm - 7pm
Saturday 9am - 5pm
6pm - 7pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Physics for iit -Jee /aiims/aipmt/boards at Pathankot posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Physics for iit -Jee /aiims/aipmt/boards at Pathankot:

Share