Sun shine Institute, patan

Sun shine Institute, patan

Share

An institute For CGPSC. VYAPAM. RAILWAY. SSC & OTHER COMPETITIVE EXAM 8305904437

05/12/2025

हिन्दी समाचार सहायक संपादक - राहुल सिन्हा, वाचिका - शुभ्रा भट्टाचार्य

1- छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना के विस्तार के लिए पिछले ग्यारह वर्षों के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले बजट में बाईस गुना से अधिक की वृद्धि हुई है-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज संसद में दी जानकारी।

2- सारंगढ़ जिले की हस्तशिल्प कलाकार हीराबाई झरेका बघेल को राष्ट्रपति आगामी नौ दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान करेंगी।

3- छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी ने मिलकर रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेजों की शुरुआत की।

और

4- विवादित बयान देने के मामले में फरार, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने आज रायपुर में आत्मसमर्पण किया।



अब समाचार विस्तार से .....
छत्तीसगढ़-रेल परियोजना

छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना के विस्तार के लिए पिछले ग्यारह सालों के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले बजट में बाईस गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज संसद में सांसद राजीव शुक्ला द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि राज्य में रेल ट्रैक बिछाने की गति में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष दो हजार नौ से दो हजार चौदह के बीच छत्तीसगढ़ में मात्र बत्तीस किलोमीटर नया रेल ट्रैक जोड़ा गया था, जबकि वर्ष दो हजार चौदह से दो हजार पच्चीस के बीच लगभग बारह सौ किलोमीटर नई रेल लाइनों का उद्घाटन हुआ है। पहले की तुलना में यह पन्द्रह गुना अधिक है।
रेलमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कुल छब्बीस रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें दल्लीराजहरा-रावघाट, रावघाट-जगदलपुर, गेवरा रोड-पेंड्रारोड और धरमजयगढ़-कोरबा नई रेल लाइन शामिल हैं। इसके अलावा राज्य में कई रेललाइन दोहरीकरण और मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाएं भी प्रगति पर हैं।

वक्फ संपत्ति-जुर्माना

केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आश्वासन दिया है कि सरकार अगले तीन महीनों तक उन लोगों पर कोई जुर्माना नहीं लगाएगी और न ही सख्त कार्रवाई करेगी, जिन्होंने उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि आज आखिरी दिन है और लाखों संपत्तियां अभी भी पंजीकृत नहीं हुई हैं। नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि यह निर्णय कई सांसदों और समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा मुतवल्लियों के सामने आने वाली चुनौतियों का हवाला देते हुए अतिरिक्त समय का अनुरोध करने के बाद लिया गया है।

होल्ड बाईट - किरेन रिजिजू ( 30 सेकेंड)

जितने भी मुत्तावल्लीस के माध्यम से उम्मीद पोर्टल में अपलोड करने के लिए जो कोशिश किया, पोर्टल में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया उनको मैं आश्वासन देना चाहता हूं कि हम आगे आपके लिए रास्ता खोलेंगे और 3 महीने तक हम कोई कठोर कदम नहीं उठाएंगे। हम कोई जुर्माना नहीं लगाएंगे 3 महीने के समय में जितने भी वक्फ प्रॉपर्टीज हैं, मुत्तावल्लीस के जो अधीन है वह रजिस्ट्रेशन करा लीजिए।

श्री रिजिजू ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्देशों में स्पष्ट किया है कि छह महीने की समय सीमा के बाद तिथि नहीं बढ़ाई जा सकती, लेकिन यदि पंजीकरण प्रक्रिया में कोई समस्या है, तो न्यायाधिकरण के पास इसे छह महीने तक आगे बढ़ाने का अधिकार है।

सरकार-फ्लाइट आदेश

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय- डीजीसीए ने एयरलाइनों को चालक दल के सदस्यों द्वारा बीमारी या विशेष अवकाश को उनके अनिवार्य साप्ताहिक विश्राम अवधि के हिस्से के रूप में गिनने से रोकने वाले नियम को वापस ले लिया है। सभी ऑपरेटरों को लिखे एक पत्र में, डीजीसीए ने कहा कि परिचालन में जारी व्यवधानों और परिचालन की निरंतरता एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के संबंध में विभिन्न एयरलाइनों से प्राप्त ज्ञापनों को देखते हुए इस नियम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। डीजीसीए ने पहले यह अनिवार्य किया था कि साप्ताहिक विश्राम के स्थान पर कोई अवकाश नहीं लिया जाएगा।
इस बीच, नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने इंडिगो उडानों के रद्द होने और देर होने से उत्पन्न हुई अभूतपूर्व स्थिति पर देशभर के सभी हवाई अड्डों पर परिचालन की सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए संसाधन जुटाने और समय पर सक्रिय कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली हवाई अड्डे से इंडिगो की घरेलू उड़ानें आज आधी रात तक रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली हवाई अड्डे के बयान के अनुसार अन्य सभी एयरलाइनों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा।

रिजर्व बैंक-ब्याज दर

रिजर्व बैंक ने आर्थिक विकास को और बढ़ावा देने के लिए आज ब्याज दर में पच्चीस आधार अंकों की कटौती करते हुए इसे पांच दशमलव दो-पांच प्रतिशत कर दिया। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने चालू वित्त वर्ष की पांचवीं द्विमासिक मौद्रिक नीति में इस निर्णय की घोषणा की।
इससे आवास, ऑटो और वाणिज्यिक सहित विभिन्न ऋण सस्ते होने की उम्मीद है।

पर्यटन-विशेष टूर पैकेज

छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी ने मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेजों की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत रायपुर से चार प्रमुख टूर पैकेज संचालित किए जाएंगे, जिनमें रायपुर सिटी टूर, रायपुर सिटी धार्मिक टूर, रायपुर-जगदलपुर सर्किट टूर और रायपुर-सिरपुर-बारनवापारा सर्किट टूर शामिल हैं। प्रत्येक पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी-अंग्रेजी गाइड, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पर्यटन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। इससे न केवल आर्थिक विकास को बल मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त होगी।

हिराबाई झरेका-हस्तशिल्प पुरस्कार

छत्तीसगढ़ की हस्तशिल्प कलाकार हीराबाई झरेका बघेल को वर्ष दो हजार तेईस के लिए हस्तशिल्प का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी नौ दिसंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे।
हीराबाई झरेका को यह राष्ट्रीय पुरस्कार धातुकला के क्षेत्र में दिया जा रहा है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए हीराबाई झरेका ने कहा कि वे बारह वर्ष की उम्र से ही ढोकरा शिल्प के क्षेत्र में काम कर रही है।

होल्ड बाईट - हीराबाई झरेका (25 सेकेंड)

हस्तशिल्प के इस क्षेत्र में यह पुरस्कार उन उत्कृष्ट शिल्पियों को दिया जाता है, जिनके अद्वितीय कौशल ने देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है।

अमित बघेल-गिरफ्तार

विवादित बयान देने के मामले में फरार जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने आज रायपुर स्थित देवेन्द्र नगर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। रायपुर पुलिस ने अमित बघेल को फरार बताते हुए उन पर पांच हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आज उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट से ही पुलिस अमित बघेल को उसके पैतृक गांव ले जाएगी, जहां वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

एसआईआर

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-एसआईआर के तहत प्रदेश में अब तक लगभग दो करोड़ आठ लाख छियालीस हजार से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है, जो कुल प्राप्त गणना प्रपत्रों का अंठानवे दशमलव एक-नौ प्रतिशत है।
दुर्ग जिले में एसआईआर के तहत बूथ लेवल अधिकारी-बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र करने का कार्य कर रहे हैं। दुर्ग कलेक्टर
अभिजीत सिंह ने बताया कि जिले में करीब छियानवे प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है।

होल्ड बाईट - अभिजीत सिंह, कलेक्टर ( 30 सेकेंड)

कलेक्टर ने एसआईआर के कार्य को सुगमतापूर्वक संपन्न कराने के लिए चेम्बर ऑफ कॉमर्स और सामाजिक सगंठनों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने स्थानांतरित शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों की मदद के लिए नगर निगम कार्यालयों में हेल्प डेस्क की स्थापना के निर्देश भी दिए हैं।

बातों-बातों-में

श्रोताओं, प्रादेशिक समाचार एकांश का समसामयिक विषयों पर आधारित कार्यक्रम ‘‘बातां-बातों में’’ इस बार बीएसएनएल द्वारा छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओं को पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर केंद्रित रहेगा। इसके तहत बीएसएनएल के सीजीएम विजय कुमार छबलानी से ली गई विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण कल छह दिसंबर को एफ.एम. और प्राईमरी चैनल पर सुबह नौ बजे से किया जाएगा। इसे छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्र रिले करेंगे।

संक्षिप्त समाचार
और अब कुछ समाचार संक्षेप में ...

- भारत रत्न बाबासाहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की कल पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें नमन किया है।

- महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के ग्राम नवाटोला, तेलगवां और माडर में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

और

- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तहत रायपुर रेलमंडल के इंक्यावन स्काउट और गाईड लीडर्स ने लखनऊ में आयोजित उन्नीसवीं राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लिया।

03/12/2025

केन्द्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी भर्ती में कल आवेदन करने की अंतिम तिथि है...


जिन साथियों ने आवेदन नहीं किया है वे कर देवें।



अंतिम तिथि के बढ़ने का इंतजार न करते हुए तुरंत आवेदन करें।



आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ती है तो अच्छी बात है फिलहाल आवेदन करने की कल अंतिम तिथि है।



PRT, TGT, PGT और अन्य पदों हेतु आप इसमें आवेदन कर सकते हैं।



Eligibility Criteria और सब्जेक्ट कॉम्बीनेशन के बारे में मैं पूर्व में ही अवगत करवा चुका हूँ।



रही बात तैयारी की तो समय बहुत कम है, परीक्षा तिथियां घोषित की जा चुकी है। 10 और 11 जनवरी, 2026 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।



फिलहाल Tier - 01 के परीक्षा पेटर्न के अनुसार तैयारी करते रहें। लगभग 40 दिन हैं आप लोगों के पास।



इसके अलावा EMRS की भी परीक्षाएं हैं इसी महीने में उसके लिए भी लगे रहें।‌



शुभकामनाओं सहित 🙏
SunShine Patan

03/12/2025

CTET फरवरी, 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।

1. CTET में कौन आवेदन कर सकता है ?

@ CTET लेवल 1 के लिए अर्थात कक्षा 1 से 5 के लिए -
जिन साथियों ने D.El.Ed कर रखा है या प्राथमिक शिक्षा में कोई भी डिप्लोमा कर रखा हो आप CTET लेवल 1 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

@ जो लोग अभी कोई टीचिंग कोर्स कर रहे हैं या जिनका टीचिंग कोर्स चल रहा है वे भी आवेदन कर सकते हैं। (प्रथम या द्वितीय वर्ष जो भी हो)

@ लेवल 2 अर्थात कक्षा 6 से 8 के लिए -
आपने B.Ed किया हुआ हो या आपका B.Ed चल रहा हो तो भी आप इसमें आवेदन कर सकते हैं।

2. जिन साथियों ने D.El.Ed और B.Ed दोनों डिग्री/डिप्लोमा कर रखा है तो वे दोनों लेवल हेतु आवेदन कर सकते हैं।

3. B.Ed केंडिडेट केवल लेवल 2 में ही आवेदन कर सकते हैं।

4. CTET लेवल 1 का पाठ्यक्रम कक्षा 1 से 5 तक की NCERT पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित होगा।

5. CTET लेवल 2 का पाठ्यक्रम कक्षा 6 से आठवीं तक की NCERT पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित होगा।

6. दोनों लेवल का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया गया है। पूर्व में जैसा पेटर्न और सिलेबस था, उसमें कोई परिवर्तन नहीं है।

7. CTET क्वालिफाई करने के लिए NCERT बुक्स, प्रीवियस पेपर्स अच्छे से पढ़ें। सबसे महत्वपूर्ण यही है इनका अच्छे से अभ्यास करें। CTET के प्रश्नों का जितना अधिक अभ्यास करेंगे उतना फायदा होगा।

8. CTET को हल्के में बिल्कुल नहीं लें। कुछ लोगों का बहुत आसानी से क्वालिफाई हो जाता है तो कुछ को बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

9. CTET के वैधता अब जीवन भर के लिए है अर्थात एक बार क्वालिफाई करने पर Lifetime तक वैलिड है CTET का सर्टिफिकेट।

10. CTET क्वालिफाई करने पर आप KVS, NVS, EMRS, DSSSB, AEES या अन्य जो भी डिपार्टमेंट जहां CTET वैध है वहां आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इन सभी विभागों के Eligibility Criteria के अनुसार आपकी Eligibility होनी चाहिए। तभी आप आवेदन कर पाएंगे। CTET पास कर लेना ही गारंटी नहीं है। इन सभी विभागों के Eligibility Rules और सब्जेक्ट्स कॉम्बीनेशन आदि पर आप खरा उतरते हों तभी आप इन सभी विभागों में अप्लाई कर पायेंगे।

11. आवेदन 27 नवंबर से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर, 2025 है।

12. परीक्षा ऑफलाइन मोड में 08 फरवरी, 2026 को आयोजित होगी।

13. क्वालिफाइंग मार्क्स 90 है। बाकी SC, ST, OBC कैटगरी को अंकों में छूट प्रदान की गई है। लेकिन कोशिश करें की सब लोग 90 ही लेकर आएं।

14. तो जो साथी आवेदन करना चाहते हैं वे कर देवें।‌ आवेदन में आपको Language भी चुननी होगी। First Language और Second Language के रूप में।

15. Commerce वाले विद्यार्थी Social Science से ही CTET का एग्जाम देवें।

16. एक बार CTET का परिणाम घोषित होने पर उसके बाद आपके मार्क्स में कोई परिवर्तन संभव नहीं है। कई लोग बोनस मार्क्स के नाम पर पागल बनाते रहते हैं उनके झांसे में न आएं।

जहां दिक्कत हो आप पूछ सकते हैं।‌ अधिक जानकारी हेतु विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन करें।
शुभकामनाओं सहित।🙏💐
SunShine Patan

07/08/2025

7 August daily teaching capsule
Join telegram - t.me/dailyTeachingcapsulesunshine

सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला। बिना डीएड-बीएड वालों के लिए भर्ती।200 पद। योग्यता संबंधित जान 07/08/2025

https://www.youtube.com/live/zkxW3SGOti8?si=7kZ3T9OmFEtwW7XW

सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला। बिना डीएड-बीएड वालों के लिए भर्ती।200 पद। योग्यता संबंधित जान #सीजीटीचर िसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मुझसे संपर्क करें 8305904437💥💥 मोबाइल एप💥👇👇https://gsoub.on-app....

06/08/2025

6 August daily teaching capsule
Join telegram - t.me/dailyTeachingcapsulesunshine

06/08/2025

आगामी शिक्षक भर्ती 2025
ज्वाइन टेलीग्राम -t.me/sunshineinstitutepatan

05/08/2025

5 aug teaching capsule,
Join -t.me/dailyTeachingcapsulesunshine

04/08/2025

Daily Teaching capsule
04 August 2025
Join telegram - t.me/dailyTeachingcapsulesunshine

Want your school to be the top-listed School/college in Patan?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Near Bank Of Baroda Azad Chowk PATAN DURG
Patan
491111

Opening Hours

Monday 7am - 9pm
Tuesday 7am - 9pm
Wednesday 7am - 9pm
Thursday 7am - 9pm
Friday 7am - 9pm
Saturday 7am - 9pm
Sunday 7am - 9pm