20/09/2020
Virtual Visit
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kendriya Vidyalaya Patan, Gujarat, Middle School, (GOVT. SMT. K. K. GIRLS HIGH SCHOOL, PATAN CAMPUS) BHDRA, NAGAR PALIKA Road, Patan.
20/09/2020
Virtual Visit
17/09/2020
Virtual welcoming program for class 1 (newly admitted students)
15/08/2020
Provisionally Selected and Waiting List for admission in Class-I
Click here for download the file
Live telecast of online Admission Lottery for Class I (Session 2020-21)
16/07/2020
Important Instructions for Admission 2020-21
16/07/2020
Admission Notice 2020-21
27/04/2019
# एक पत्र विद्यार्थियों के माता पिता के नाम (अभिभावकों से विनम्र अपील)
प्रिय अभिभावक
सादर नमस्ते
आपको इस बात पर निश्चित रूप से गर्व होगा कि आपका पुत्र / पुत्री हमारे विद्यालय में अध्ययन करता है I हमारा पूरा विद्यालय परिवार आप के पुत्र / पुत्री को अपने स्वयं के पुत्र / पुत्री की तरह समझते हुए उसके शैक्षणिक / सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नरत है I फिर भी अपने पुत्र पुत्री के जिम्मेदार एवं योग्य माता पिता होने के नाते आपसे विद्यालय परिवार निवेदन करना चाहता है कि
1. आपका पुत्र / पुत्री और उसका जीवन आपके लिए अनमोल है आपकी संतान आपका सबसे बड़ा धन है उससे अधिक महत्वपूर्ण और मूल्यवान आपके लिए कुछ नहीं हो सकता , वह आपके जीवन का ही नहीं आपके परिवार का अभिन्न अंग है उसकी प्रत्येक लाभ हानि एवं उन्नति अवनति से आपका स्वयं का जीवन और परिवार की प्रतिष्ठा निश्चित रूप से प्रभावित होती होगी I
2. आप के पुत्र पुत्री का जीवन जितना अनमोल है आपकी जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व भी उतना ही अधिक बढ़ जाता है उसकी शिक्षा के प्रति उतना ही अधिक सजग रहकर उसके जीवन को संवारा एवं सुधारा जा सकता है अर्थात उन्नत बनाया जा सकता है इसके लिए प्रतिदिन प्रति सप्ताह और प्रति माह जरूरी है कि आप और हम विद्यार्थी के सीखने के स्तर और उसमें क्रमशः होने वाली वृद्धि पर ध्यान देते रहें विद्यार्थी की कमजोरियों के क्षेत्र को पहचानते हुए उसे दूर करने के लिए एक दूसरे को यथासंभव सहयोग प्रदान करें I
3. सीखना एक अत्यंत धीमी प्रक्रिया है लेकिन इसके परिणाम दूरगामी होते हैं इसलिए यह जरूरी है कि माता पिता एवं शिक्षक दोनों में इस प्रकार का तालमेल बना रहे कि विद्यार्थियों के मन पर विपरीत प्रभाव डाले बिना उसके साथ किसी भी प्रकार का शारीरिक और मानसिक दबाव डाले बिना उसके क्रमिक विकास को सुनिश्चित किया जाए I इसके लिए विद्यार्थी में अंतर्निहित क्षमताओं को पहचान कर उसे विकसित होने के अवसर प्रदान करना आपका और हमारा नैतिक एवं व्यक्तिगत दायित्व है इसे सदैव ध्यान में रखा जाना चाहिए I
4. हो सकता है आपका पुत्र पुत्री जिस कक्षा में अध्ययन कर रहा है उसका न्यूनतम अधिगम स्तर सीखने का स्तर अर्थात संबंधित विषय में उसकी सुनने बोलने पढ़ने और लिखने की क्षमताएं उस कक्षा के स्तर से बहुत कम हो एसी स्थिति पर विचार कर उससे हमें उसी स्तर से सहानुभूति पूर्वक उसके सीखने के स्तर में वृद्धि करने के लिए धैर्य पूर्वक प्रयत्न करने की आवश्यकता होगी इस हेतु आवश्यक है कि विद्यार्थी को विश्वास में लेते हुए उसे अंतः प्रेरित करते हुए उसके साथ पूर्ण लगाव जुड़ाव और अपनेपन के साथ सकारात्मक व्यवहार किया जाए , इसके लिए आपको भी पर्याप्त समय एवं सहयोग देना जरूरी है तभी विद्यालय विद्यार्थी के सीखने के स्तर को बढ़ाने की दिशा में सफल हो पाएगा I
5. यदि आप अपने पुत्र पुत्री को नियमित रूप से विद्यालय में भेजेंगे तो निश्चित रूप से उसके सीखने के स्तर और उसकी सफलता सुनिश्चित करने में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा I यदि आप विद्यालय को बिना सूचित किए किसी अति आवश्यक और अपरिहार्य कारण के विद्यालय में नहीं भेजेंगे तो निश्चित रूप से उसकी अनुपस्थिति उसके सीखने के स्तर और सफलता की राह में बहुत बड़ी बाधा बन जाएगी इसलिए विद्यालय में विद्यार्थी की नियमित उपस्थिति उसकी सफलता के लिए पहली शर्त है इसे प्राथमिकता पूर्वक समझे I
6. प्राय: देखा गया है कि पारिवारिक उत्सव , रिश्तेदारी के वैवाहिक तथा अन्य कार्यक्रम , राखी दीपावली नवरात्रि आदि त्योहार के पहले तथा पश्चात कुछ विद्यार्थी की लंबी अनुपस्थिति रहती है ऐसी अनुपस्थिति से लंबे समय तक विद्यार्थी की उन्नति के लिए किए गए प्रयास भी प्रभावहीन हो जाते हैं और विद्यार्थी की असफलता सुनिश्चित हो जाती है I
7. स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मन का होना जरूरी है इसके लिए पर्याप्त संतुलित भोजन एवं पर्याप्त शारीरिक आराम अति आवश्यक है अतः आपसे अनुरोध है कि आप अपने पुत्र पुत्री को बाजार का तला गला मसाले युक्त खाद्य पदार्थ देने की बजाय घर पर तैयार किया गया भोजन ही लंच एवं डिनर दोनों के लिए सुनिश्चित करें I विद्यार्थी पर्याप्त नींद ले सके इसके लिए जरूरी है कि वह रात्रि को समय पर 9:00 से 10:00 के बीच सो जाए तथा प्रातः काल 5:30 से 6:30 बजे के बीच उठ कर विद्यालय के लिए तैयार रहे I
8. विद्यार्थी पर अधिक अंक लाने के लिए दबाव डालना तथा दूसरे विद्यार्थियों से तुलना करना सबसे खतरनाक साबित हो सकता है इससे सीधा सीधा विद्यार्थी के मन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है इसलिए बजाय दूसरे विद्यार्थियों से तुलना करने के हम विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण एवं ऐसी परिस्थितियां उपलब्ध करवाएं जिससे कि वह स्वयं अपनी क्षमता अनुसार अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने में स्वयं सफल हो सके I याद रखें अंक प्राप्त कर लेना सीखने के स्तर की गारंटी नहीं है और न ही अंक प्राप्त कर लेना विषय वस्तु की पर्याप्त एवं व्यावहारिक समझ होने का प्रमाण है I इसमें कोई संदेह नहीं किसच्चे मन से किया गया प्रयास कभी निष्फल नहीं होता सही दिशा में गए गए प्रयत्न से वांछित अंक निश्चित रूप से प्राप्त हो जाते हैं I
9. सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी है आपके पुत्र पुत्री का खुश होना प्रसन्न चित्त होना यदि विद्यार्थी विद्यालय से घर आने पर विद्यालय में सीखे गए व अनुभव किए गए ज्ञान अथवा जानकारी से संतुष्ट एवं खुश दिखाई देता है और उसकी बातों से अपने शिक्षक के प्रति स्नेह झलकता है तो निश्चित रूप से समझिए कि आपका पुत्र पुत्री सही दिशा में आगे बढ़ रहा है I यदि ऐसा नहीं है तो आप यथाशीघ्र संबंधित विषय शिक्षक शिक्षिका एवं प्राचार्य के साथ संपर्क कर सकारात्मक विचार विमर्श जरूर करें I
10. कहीं ऐसा तो नहीं है कि आपका पुत्र पुत्री ऊपर की कक्षा में तो पहुंच गया है लगातार अनिवार्य एवं मुफ्त शिक्षा के अधिकार कानून 2009 की वजह से पिछली कक्षाओं मे उन्नत घोषित होते हुए कक्षा आठवीं या अन्य किसी कक्षा तक आ गया है लेकिन उसे हिंदी या अंग्रेजी वर्णमाला एवं मात्रा तक का ज्ञान नहीं है यदि ऐसा है तो आपको तत्काल संबंधित विषय शिक्षक भाषा शिक्षक एवं प्राचार्य से संपर्क करते हुए विद्यार्थी की मूलभूत समस्या को हल करने के लिए उपचारात्मक एवं अतिरिक्त कक्षा में अध्यापन हेतु अतिरिक्त समय पर्याप्त धैर्य एवं सहनशक्ति के साथ योजनाबद्ध रूप से देना अनिवार्य है अन्यथा विद्यार्थी का शैक्षणिक स्तर बढ़ाना और उसकी सफलता सुनिश्चित करना बहुत मुश्किल होगा I
11. शरीर को स्वस्थ और हष्ट पुष्ट रखने के लिए विद्यार्थी का प्रतिदिन व्यायाम करना खेलना बहुत आवश्यक है इसीलिए विद्यालय में योग एवं खेल प्रशिक्षक रखे गए हैं लेकिन खेल कूद और व्यायाम करने के लिए विद्यार्थी को प्रोत्साहित करना एवं इसके लिए अपनी सहर्ष अनुमति देना प्रत्येक अभिभावक का कर्तव्य है कहीं ऐसा तो नहीं है कि आप सबसे अधिक अंक लाने के लोभ में विद्यार्थी को उसके शारीरिक व्यायाम एवं खेल कूद से दूर कर रहे हैं I
12. साथ ही यह भी जरूरी है कि सूचना संचार तकनीक के साधन जैसे कंप्यूटर लैपटॉप मोबाइल टीवी आदि में विद्यार्थी स्वयं लाभान्वित होने के लिए ही व्यस्त है अथवा इन साधनों का अनावश्यक दुरुपयोग हो रहा है I इस और ध्यान देना बेहद आवश्यक है क्योंकि यह सब साधन साध्य की ओर ले जाने की बजाए बहुत सारे विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ी समस्या भी बन जाते हैं I
13. हमारे विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका उच्च शिक्षित एवं योग्य है जो एक विशेष भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए नियुक्त हुए हैं आपका सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सहयोग पूर्ण व्यवहार आपके बच्चे की उन्नति के लिए उनसे वह सब कुछ प्रयत्न करवा सकता है जिसकी आप उनसे उम्मीद रखते हैं इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप जब भी विद्यालय में आए तो उनसे इस तरह की भाषा में या आवेश में बात ना करें जिससे कि उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती हो यदि आपकी कोई शिकायत है भी तो आप उचित भाषा में प्राचार्य के समक्ष रखें I मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप के पुत्र पुत्री के हितार्थ उचित प्रयास किए जाएंगे I
14. अंत में एक और बात करने का दुस्साहस आपसे कर रहा हूं इसे आप मेरा निवेदन और करबद्ध प्रार्थना समझे , यह कि परिवार में माता पिता और अन्य सदस्य आपस में जिस तरह का व्यवहार करते हैं जिस तरह की भाषा बोलते हैं जिस तरह से न्याय संगत , ईमानदारी एवं परिश्रम से आजीविका निर्वहन करते हैं उसका अच्छा या बुरा प्रभाव अनायास ही प्रत्येक विद्यार्थी पर पड़ता ही है वैसे ही संस्कार में बालक बालिका ढलते चले जाते हैं और हमें पता भी नहीं चलता I अतः विद्यालय का वातावरण चाहे कितना ही अच्छा हो , आपके घर का माहौल और वातावरण भी सकारात्मक और अनुकूल होना चाहिए क्योंकि प्रतिकूल वातावरण में कोई भी बीज पौधे का रूप नहीं ले सकता और मजबूत पेड़ नहीं बन सकता वैसे ही अपने बच्चों को उनके सर्वांगीण विकास के योग्य संस्कारक्षम वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है I
आपकी अपेक्षाओं के अनुसार विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में सदैव तत्पर
केंद्रीय विद्यालय पाटण
26/11/2018
BHASHA SANGAM - ASSAMESE (KV PATAN) Bhasha Sangam - Day - 1 video on Assamese Language
26/11/2018
BHASHA SANGAM - BENGALI (KV PATAN) Bhasha Sangam - Day - 2 video on Bengali Language
25/11/2018
CMP SPORTS MEET - 2018 :- KV PATAN got 3rd position in kabaddi. Congrats little champs.
26/10/2018
Mask of animals made by third class students in the observation of Mr. Jagdish Chaudhary
| Monday | 7am - 3pm |
| Tuesday | 7am - 3pm |
| Wednesday | 7am - 3pm |
| Thursday | 7am - 3pm |
| Friday | 7am - 3pm |
| Saturday | 7am - 3pm |