STUDY With Guru Choudhary

STUDY With Guru Choudhary संक्षिप्त और सरल रूप में विज्ञान और गणित का अध्ययन I'm Guru Gajendra Choudhary and my teaching experience is 6 years up to 2023.

[01/366]
01/01/2024

[01/366]

14/02/2021

[ 2.] क्या आप जानते हैं :-
फ्लिंट काँच के लेंस को कार्बन डाइऑक्साइड में डूबोया जाए,तो लेंस समतल प्लेट की भाँति कार्य करता है।
कारण :- जब लेंस को ऐसे द्रव में डूबोया जाए जिसका अपवर्तनांक, लेंस के अपवर्तनांक के बराबर हो तो लेंस की प्रकृति समतल पारदर्शी की भाँति हो जाती है।
अर्थात् ऐसे द्रव में लेंस को डूबोने पर लेंस दिखाई नहीं देता है।एवं उसकी फोकस दूरी अनंत हो जाएगी।

[1.] क्या आप जानते हैं :-                              धूप के चश्मे में (लेंस ) पावर (क्षमता) नहीं होती है जबकि नजर के च...
13/02/2021

[1.] क्या आप जानते हैं :-
धूप के चश्मे में (लेंस ) पावर (क्षमता) नहीं होती है जबकि नजर के चश्मे में पावर होती है।
कारण :- धूप के चश्मे की फोकस दूरी "अनंत" होती है जबकि नजर के चश्मे की फोकस दूरी निश्चित होती है।

01/04/2020

【4.】गुरुत्वीय बल पर निर्भर नहीं करता है-
(अ) वस्तु का भार
(ब) वस्तु का द्रव्यमान
(स) अ एवं ब दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं।

01/04/2020

【3.】किसी ग्रह की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण का मान निर्भर करता है-
उस ग्रह के/की
(अ) त्रिज्या पर
(ब)द्रव्यमान पर
(स) अ एवं ब दोनों पर
(द) इनमें से कोई नहीं।

01/04/2020

【2.】मुक्त रूप से गिरती हुई वस्तु का प्रारंभिक वेग होता है-
(अ) अनन्त
(ब) अधिकतम
(स)शून्य
(द) इनमें से कोई नहीं।

01/04/2020

【1.】असंतुलित बल वस्तु में गति उत्पन्न करता है-
(अ) न्यूटन की गति के प्रथम नियम के अनुसार
(ब)सत्य
(स)असत्य
(द)न्यूटन की गति के तृतीय नियम के अनुसार
(1.) अ एवं स
(2.)अ एवं द
(3.)अ एवं ब
(4.)स एवं द

Physics ~3.  तलीय कोण :- इसके माप की मानक इकाई रेडियन है। एक रेडियन वह कोण है, जो वृत्त की त्रिज्या के बराबर एक चाप, वृत...
07/02/2020

Physics ~3. तलीय कोण :- इसके माप की मानक इकाई रेडियन है। एक रेडियन वह कोण है, जो वृत्त की त्रिज्या के बराबर एक चाप, वृत्त के केन्द्र पर अन्तरित करता है।
१ रेडियन कोण 57.3 डिग्री से थोड़ा कम होता है।
1 रेडियन वह कोण है, जो वृत्त की त्रिज्या के बराबर का चाप वृत्त के केंद्र पर अंतरित करता है |
सभी कोणो को रेडियन में मापा जाता है |

Physics ~2. ठोस कोण :- ज्यामिति में, त्रिविम अवकाश में किसी वस्तु द्वारा, किसी बिन्दु पर बनाया गया द्वि-विम कोण है। यह द...
07/02/2020

Physics ~2. ठोस कोण :- ज्यामिति में, त्रिविम अवकाश में किसी वस्तु द्वारा, किसी बिन्दु पर बनाया गया द्वि-विम कोण है। यह दर्शाता है कि उस बिन्दु से देखने पर वह वस्तु 'कितनी बड़ी' दिखेगी। अन्तराष्ट्रीय इकाई प्रणाली में ठोस कोण को स्टेरेडियन से मापते हैं जो एक विमारहित राशि है। इसका संकेत है- sr.

पास स्थित छोटी वस्तु दूर स्थित बड़ी वस्तुओं के बराबर ठोस कोण बना सकती हैं। इसीलिये दूर स्थित बड़ी वस्तुएँ भी छोटी दिखतीं हैं। उदाहरण के लिये यद्यपि चन्द्रमा, सूर्य की अपेक्षा बहुत छोटा है फिर भी धरती से देखने पर दोनों लगभग समान 'आकार' के दिखाई देते हैं। इसका कारण है कि चन्द्रमा, सूर्य की अपेक्षा धरती से बहुत पास है।

Physics ~1. Class 9th, *SONAR - यह एक ऐसी युक्ति है,जिसकी सहायता से पनडुब्बी, चट्टानों, डूबे हुए जहाजों की स्थिति(दूरी,द...
07/02/2020

Physics ~1. Class 9th, *SONAR - यह एक ऐसी युक्ति है,जिसकी सहायता से पनडुब्बी, चट्टानों, डूबे हुए जहाजों की स्थिति(दूरी,दिशा,चाल) को ज्ञात किया जाता है।*
*जल में ध्वनि की चाल तथा पराध्वनि के प्रेषित एवं अभिग्रहण का समय अंतराल ज्ञात हो तो उस पिण्ड की दूरी ज्ञात की जा सकती है।*
सतह से पिण्ड की दूरी =ध्वनि की चाल × भेजने से टकराने के समय
दूरी (d) = v × t/2
t= प्रेषित से अभिग्राही तक का समय।(पिण्ड तक जाकर आने का समय)

बहुत जल्द जारी होगा रीट का पाठ्यक्रम।।
08/01/2020

बहुत जल्द जारी होगा रीट का पाठ्यक्रम।।

Address

Mahadev Colony, Near Shiv Mandir, Taparwara
Parbatsar
341512

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when STUDY With Guru Choudhary posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category