World's Best G. K.

World's Best G. K. all kind of general knowledge questions for upcoming exams. general knowledge and current affairs questions for upcoming exams. current events and knowledge.

helpful in preparation of government exams. high reach to get information of current affairs and general knowledge.

good morning everyone
03/12/2025

good morning everyone

Wishing everyone a morning filled with new opportunities and promise.
17/11/2025

Wishing everyone a morning filled with new opportunities and promise.

Wishing you all a radiant morning filled with promise and possibility.
10/11/2025

Wishing you all a radiant morning filled with promise and possibility.

30/10/2025

.. *जय श्री राम*

*गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार*

🔸6 साल बाद आज होगी ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात... क्या ट्रेड वॉर खत्म होगा या तनाव और बढ़ेगा

🔸असम में कांग्रेस के प्रोग्राम में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाया: BJP बोली- यह वोट बैंक की राजनीति, कांग्रेस खुलेआम डेमोग्राफी बदलने की कोशिश में

🔸ब्राजील में खून से सनी सड़के! ड्रग माफियाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में मौत का आंकड़ा 119 पहुंचा; राष्ट्रपति लूला ने जताया दुख

🔸दिल्ली हाईकोर्ट बोला- अल्पसंख्यक आयोग प्रमुख किसी भी समुदाय से हो सकता है, कानून में रोक नहीं

🔸राजनाथ बोले- संसद में बना कानून कोई नहीं हटा सकता: विपक्ष ने वक्फ बोर्ड को लेकर झूठ बोला; RJD ने बिहार को दुनिया में बदनाम किया

🔸बिहार के अस्पतालों में बेटियों के कत्ल का स्टिंग: कैमरे पर मौत के सौदागर डाक्टर बोले- 30 हजार दो बच्ची को गर्भ में ही मार देंगे

🔸शेख हसीना ने चेतावनी दी है कि उनकी पार्टी के बिना चुनाव करवाने से बांग्लादेश में राजनीतिक बंटवारा और गहरा हो जाएगा.

🔸गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर समारोह में भाग लेंगे

🔸लड़ाकू विमान राफेल में उडान भरी राष्ट्रपति मुर्मु ने, कहा देश की रक्षा क्षमताओं पर गर्व

🔸Bihar Assembly Election : राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कहा- नीतीश के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा है, भाजपा के हाथ में रिमोट कंट्रोल

🔸गाजा में इजरायली हमले में 81 लोगों की मौत, तनाव बढ़ने के बाद युद्धविराम फिर से लागू

🔸बिहार चुनाव: RJD ने 1 विधायक, 2 पूर्व MLA समेत 10 नेताओं को किया निष्कासित

🔸जीतन राम मांझी के प्रत्याशी पर फायरिंग और पत्थरबाजी, कहा- 'हत्या की साजिश थी'

🔸क्लाउड सीडिंग पर सियासत: 'जनता के 3.5 करोड़ बर्बाद', AAP का निशाना; कांग्रेस बोली- सीएम का प्रचार पर जोर

🔸यूपी: बसपा ने चला सपा के मुस्लिम वोट बैंक तोड़ने का दांव, 18 मंडलों में संयोजक के जरिए पैठ बनाएगी पार्टी

🔸'SIR में जिनके नाम कटे, वे भारतीय नागर‍िक नहीं थे', अमित शाह का विपक्ष को जवाब

🔸लव जिहाद! युवती की मौत पर खंडवा में हंगामा, Video से ब्लैकमेल करने का आरोप

🔸राजा मर्डर चार्जशीट- सोनम पर हत्या, सबूत मिटाने के आरोप: बॉयफ्रेंड राज समेत 3 अन्य पर भी यही आरोप; पांचों ने मेघालय में राजा को मारा था

🔹पहली बार ODI वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीकी टीम, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रौंदा

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*
जय हो🙏

Wishing everyone a bright and beautiful morning! 🌞💛🌈🎉
30/10/2025

Wishing everyone a bright and beautiful morning! 🌞💛🌈🎉

Good morning everyone, may today bring new opportunities and a brighter tomorrow! 🙂💛🌞
28/10/2025

Good morning everyone, may today bring new opportunities and a brighter tomorrow! 🙂💛🌞

27/10/2025

👇👇👇🇮🇳🇮🇳🇮🇳

*लोन लिमिट बढ़ाने के लिए दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री*

*🇮🇳दैनिक समाचार🇮🇳*

*वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने रखेंगे प्रदेश के हित*

*पीएम के राहत पैकेज को प्रोसेस करवाने पर भी होगी बात*

*16वें वित्तायोग और अन्य मंत्रालयों में भी चर्चा संभव*

28 को दो दिवसीय दौर पर पहुंचेंगे देश की राजधानी में

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट की बैठक करने के बाद अब दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। वह 28 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचेंगे और 29 अक्तूबर तक केंद्रीय मंत्रालयों में हिमाचल के मामलों पर मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे में इस बार मुख्य तौर पर दो एजेंडा रहने वाले हैं। एक तो मुख्यमंत्री राज्य की लोन लिमिट बढ़ाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे और दूसरा प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ के आपदा राहत पैकेज को प्रोसेस करवाने पर भी बात की जाएगी। दिल्ली रवाना होने से पहले मंगलवार को सोलन जिला के ममलीग का दौरा मुख्यमंत्री करने वाले हैं। ममलीग से जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर लौटने के बाद यहीं से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

वह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हिमाचल को इस वित्त वर्ष में अतिरिक्त लोन लिमिट देने की मांग करेंगे। राज्य सरकार तीन फीसदी अतिरिक्त लोन की डिमांड कर सकती है। इसके पीछे दो कारण बताए जा रहे हैं। एक तो वित्त आयोग से मिलने वाली रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट इस साल सबसे कम है और दूसरा बरसात में प्राकृतिक आपदा के दौरान हिमाचल को काफी नुकसान हुआ है। यदि यह अतिरिक्त लिमिट मिल जाती है, तो 31 मार्च, 2026 तक राज्य सरकार ट्रेजरी का सामान्य प्रबंधन कर पाएगी। अगले वित्त वर्ष से नए वित्त आयोग की सिफारिशें लागू हो रही हैं, जिसमें कुछ राहत की उम्मीद है।

बिहार चुनाव में सुक्खू बनाए स्टार प्रचारक

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है। इसीलिए नवंबर महीने में वह चुनाव प्रचार के लिए बिहार भी जाएंगे। नई बात यह है कि स्टार प्रचारको में 40 नेताओं की लिस्ट शामिल है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू छठे नंबर पर हैं। इस सूची में उनसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी हैं। बाकी सभी नेताओं के नाम उनके बाद हैं। बता दें कि बिहार में छह और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे।

26/10/2025
25/10/2025

संख्याः 1236/2025 शिमला 25 अक्तूबर, 2025

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में परिवहन विभाग को राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 40 प्रतिशत सब्सिडी के प्रावधान के साथ 1000 मौजूदा डीजल/पेट्रोल टैक्सियों को इलेक्ट्रिक टैक्सियों से बदलने के लिए आवश्यक अनुमति प्रदान की गई।
मंत्रिमंडल ने 1 अप्रैल, 2025 से विशेष पुलिस अधिकारियों के मानदेय में 300 रुपये प्रति माह की वृद्धि को मंजूरी प्रदान की। इससे राज्य के 510 विशेष पुलिस अधिकारी लाभान्वित होंगे। इसका लाभ गैर-जनजातीय क्षेत्रों के 403 और जनजातीय क्षेत्रों के 107 अधिकारियों को मिलेगा।
मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 1 अप्रैल, 2025 से एसएमसी शिक्षकों (टीजीटी, सीएंडवी, जेबीटी, लैक्चरर, डीपीई), आईटी कंप्यूटर शिक्षकों, मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं और अंशकालिक जलवाहकों के मानदेय में 500 रुपये प्रति माह की वृद्धि को कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमंडल ने राज्य में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना और हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना (जाइका चरण-2) के कार्यान्वयन और कुशल निगरानी प्रणाली को सुव्यवस्थित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह प्रणाली विभागों, एसपीएनएफ और जाइका के मध्य सामंजस्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ परियोजनाओं के प्रमुख कार्यक्रमों के तहत अपेक्षित परिणामों के साथ कुशल शासन और कार्यान्वयन सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों को विनियमित करने के लिए आदर्श उप-नियमों के रूप में ग्राम पंचायतों द्वारा अपनाए जाने वाले ग्रामीण क्षेत्र विकास दिशा निर्देशों के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में एक मंत्रिमंडलीय उप-समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी इस मंत्रिमंडलीय उप-समिति के सदस्य होंगे।
बैठक में राज्य सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों इत्यादि के अंतर्गत ग्रुप-ए, बी, सी और डी के पदों/सेवाओं में नियुक्ति के लिए विचार हेतु योग्य मेधावी खिलाड़ियों की सूची में 19 खेलों को शामिल करने को मंजूरी दी गई। इन खेलों में बेसबॉल, पैरा स्पोर्ट्स, रग्बी ट्रायथलॉन, बधिर खेल, मल्लखंब, कूडो, मोटर स्पोर्ट्स, पेंचक सिलेट, शूटिंग बॉल, सॉफ्ट टेनिस, रोल बॉल, टेनपिन बॉलिंग, रस्साकशी, तलवारबाजी, नेटबॉल, सेपक टकराव, वुशु और किकबॉक्सिंग शामिल हैं।
मंत्रिमंडल ने डायरेक्ट ऑफ रिक्रयूटमेंट के अंतर्गत कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के लिए एक अलग और विशिष्ट राज्य संवर्ग बनाने को मंजूरी दी, जिसके लिए पहले चरण में जॉब ट्रेनी के रूप में 300 पद सृजित किए जाएंगे।
बैठक में नाहन मेडिकल कॉलेज के विस्तार के लिए नव चयनित भूमि पर निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान की गई।
मंत्रिमंडल द्वारा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में नए स्नातकोत्तर और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश को विनियमित करने के लिए कार्योत्तर अनुमति देने पर स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमंडल ने आईजीएमसी शिमला के सुपर स्पेशियलिटी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक और डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से सहायक प्रोफेसर के 32 नये पदों को चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के तहत एमरजेंसी मेडिसिन विभाग में स्थानांतरित करने के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
बैठक में नई रेजिडेंट डॉक्टर्स नीति-2025 को तैयार करने को भी मंजूरी दी गई।
मंत्रिमंडल ने सहायक स्टाफ नर्स की नियुक्ति को विनियमित करने के उद्देश्य से नीति/योजना तैयार करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी।
बैठक में हिमाचल प्रदेश के मूल निवासियों के लिए ब्याज अनुदान सहित भू-स्थलीय सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना हेतु योजना में संशोधन को भी मंजूरी दी गई। इस योजना का नाम अब राजीव गांधी स्वरोजगार सौर ऊर्जा योजना होगा, जिसके अंतर्गत जनजातीय और गैर-जनजातीय क्षेत्रों में 100 किलोवाट से 2 मेगावाट तक की भू-स्थलीय सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए ब्याज अनुदान दिया जाएगा। जनजातीय क्षेत्रों में 100 किलोवाट से 2 मेगावाट तक की सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना हेतु सरकार द्वारा 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान किया जाएगा, जबकि गैर-जनजातीय क्षेत्रों में 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।
मंत्रिमण्डल ने राज्यों को पूंजी निवेश 2025-26 हेतु विशेष सहायता योजना के संदर्भ में हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन नियम, 2014 में संशोधन को मंजूरी प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने पर्यटन निवेश संवर्धन परिषद की स्थापना को मंजूरी दी, जो पर्यटन निवेश को कुशलतापूर्वक और पारदर्शी तरीके से आकर्षित करने, उसका मूल्यांकन करने और उसे सुगम बनाने के लिए एक तंत्र पर काम करेगी।
मंत्रिमण्डल ने राज्य में फार्मा इकाइयों द्वारा उपयोग किए जाने वाले एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल, रेक्टिफाइड और सभी प्रकार के स्पिरिट की खरीद, भंडारण, परिवहन, गुणवत्ता परीक्षण और आपूर्ति के लिए हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम को नोडल एजेंसी के रूप में नामित करने का निर्णय लिया।
मंत्रिमण्डल ने राज्य में पुरुष अनुबंध कर्मचारियों को 15 दिन का पितृत्व अवकाश देने की अनुमति दी।
सोलन जिले में हरिपुर संधोली-2, सूरजमाजरा लुबाना और बद्दी ब्लॉक के चक्कन में तीन नए सरकारी प्राथमिक विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने राज्य के अधिकतम विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना में संशोधन को मंजूरी दी। संशोधन के अनुसार, स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, लाभार्थी विद्यार्थी के परिवार की आय सीमा 4 लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये प्रति वर्ष कर दी गई है।

Good morning everyone, here's your update on today's news, with stars shining everywhere, bringing you the latest breaki...
15/10/2025

Good morning everyone, here's your update on today's news, with stars shining everywhere, bringing you the latest breaking news from India and around the world, going viral now 🌞🌈🎉 ゚viralシypシ゚viralシhtag

Wishing everyone a bright and beautiful morning! 🌞🌈🎉😊👍  ゚viralシypシ゚viralシhtag
14/10/2025

Wishing everyone a bright and beautiful morning! 🌞🌈🎉😊👍 ゚viralシypシ゚viralシhtag

Address

Nalagarh Solan
Paonta Sahib

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when World's Best G. K. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category