Govt. polytechnic pawai

Govt. polytechnic pawai provides diploma in electronics and telecommunication, computer science ,mechanial,and civil

11/03/2026 को  JK Tyre & Industries Ltd. द्वाराशासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पवई में विद्यार्थियों के लिए Campus Place...
14/03/2026

11/03/2026 को JK Tyre & Industries Ltd. द्वारा
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पवई में विद्यार्थियों के लिए Campus Placement Drive का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा छात्रों का लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया गया।

महाविद्यालय परिवार को विश्वास है कि इस प्रकार के प्लेसमेंट अवसर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी एवं समस्त स्टाफ ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

📚 विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन ⚖️आज शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पवई में विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया।इस अवस...
13/03/2026

📚 विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन ⚖️
आज शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पवई में विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संविधान, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि समाज में न्याय, समानता और कानून के प्रति जागरूकता बहुत आवश्यक है। विधिक साक्षरता से नागरिक अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं और कर्तव्यों का सही पालन कर सकते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सभी को कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
#विधिक_साक्षरता_दिवस


आज शासकीय हाई स्कूल, मुराछ के छात्र-छात्राओं नेशासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पवई का शैक्षणिक भ्रमण किया।इस अवसर पर विद...
27/02/2026

आज शासकीय हाई स्कूल, मुराछ के छात्र-छात्राओं ने
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पवई का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांचों, आधुनिक लैब, डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर लैब की जानकारी दी गई। साथ ही तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की और तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि दिखाई।
हम सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। 🌟



🌐 Safer Internet Day 2025 🌐आज हमारे कॉलेज में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।👉 Safe Intern...
10/02/2026

🌐 Safer Internet Day 2025 🌐
आज हमारे कॉलेज में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
👉 Safe Internet, Smart Students 💻🔐

“मेरा वोट, मेरी ताकत 🇮🇳लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा मेंशासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पवई द्वारा मतदाता शपथ कार्यक्र...
23/01/2026

“मेरा वोट, मेरी ताकत 🇮🇳
लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पवई द्वारा मतदाता शपथ कार्यक्रम।
आइए, निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

“स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पवई में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक...
12/01/2026

“स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पवई में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य। योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश।”

सुशासन दिवस – 24 दिसम्बर 2025मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 24 दिसम्बर 2025 कोशासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, पवई ...
24/12/2025

सुशासन दिवस – 24 दिसम्बर 2025

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, पवई में सुशासन दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रातः 11:00 बजे
सुशासन की शपथ ली गई तथा पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितैषी प्रशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

#सुशासनदिवस

📚 आज महाविद्यालय में CM Rise School, गुनौर के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न हुआ। विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर,...
13/12/2025

📚 आज महाविद्यालय में CM Rise School, गुनौर के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न हुआ। विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर, प्रयोगशालाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों को देखा और जानकारी प्राप्त की। सभी विद्यार्थियों का उत्साह सराहनीय रहा।

✨ आज हमारे कैंपस में नन्हें मेहमानों का स्वागत! ✨कुंवरपुर  स्कूल के ऊर्जावान और जिज्ञासु छात्र आज हमारी संस्था का शैक्षण...
03/12/2025

✨ आज हमारे कैंपस में नन्हें मेहमानों का स्वागत! ✨
कुंवरपुर स्कूल के ऊर्जावान और जिज्ञासु छात्र आज हमारी संस्था का शैक्षणिक भ्रमण करने पहुँचे।
कैंपस की प्रयोगशालाओं से लेकर डिजिटल लर्निंग स्पेस तक—बच्चों की चमकती आँखों ने वातावरण में नई ताजगी जोड़ दी।

हमारी टीम ने उन्हें कंप्यूटर, लैब सुविधाओं और तकनीकी सीख की छोटी-सी दुनिया का रोचक परिचय कराया।
शिक्षा की यह साझा यात्रा भविष्य के सपनों को और ऊँचा उड़ान दे—इसी शुभकामना के साथ 🌈🎒

आज शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पवई में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की शपथ ग्रहण की गई।हम सभी ने समानता, न्याय और...
26/11/2025

आज शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पवई में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की शपथ ग्रहण की गई।
हम सभी ने समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों को निभाने का संकल्प लिया। 🇮🇳📖
देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का यह क्षण हम सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।

🇮🇳✨

🌟 विधिक साक्षरता दिवस — 2025 🌟आज शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पवई में विधिक साक्षरता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।इस अ...
18/11/2025

🌟 विधिक साक्षरता दिवस — 2025 🌟
आज शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पवई में विधिक साक्षरता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर छात्रों व स्टाफ को उनके विधिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
📚 विशेषज्ञ द्वारा संविधान, मौलिक अधिकार, उपभोक्ता संरक्षण एवं साइबर कानूनों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया गया।

🧠 उद्देश्य:
➡ सभी को कानून के प्रति जागरूक बनाना
➡ छात्रों में विधिक ज्ञान व आत्मविश्वास का विकास
➡ समाज में न्याय और समानता की भावना का प्रसार

#विधिक_साक्षरता_दिवस

Address

PAWAI HADHA Road
Panna
488446

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. polytechnic pawai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Govt. polytechnic pawai:

Shortcuts

Share