N.S.S रामरतन पी0 जी0 कॉलेज

N.S.S रामरतन पी0 जी0 कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर

INTRESTED CANDIDATE CONTACT NOW
08/04/2026

INTRESTED CANDIDATE CONTACT NOW

*विश्व योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन*--------------------------आज दिनांक 21 जून 2025 को पनियरा ब्लॉक स्थित रामरतन पी. ...
21/06/2025

*विश्व योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

--------------------------
आज दिनांक 21 जून 2025 को पनियरा ब्लॉक स्थित रामरतन पी. जी. कॉलेज रामपुर, मंसूरगंज-महराजगंज में *11 वें योग दिवस* के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया I कार्यक्रम के शुरुआत में महाविद्यालय के *प्रवक्ता डॉ भवानी शंकर पाण्डेय* ने योग के महत्व को विस्तार से रेखांकित किया और योग का अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही I कॉलेज के प्राचार्य डॉ नागेश्वर सिंह ने इस बार के योग दिवस की थीम *"योग फॉर वन अर्थ वन हेल्थ यानी एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग है ",* की प्रासंगिकता की व्याख्या करते हुए कहा कि हमारी सेहत और धरती की सेहत एक दूसरे से जुड़ी हुई है I हमारी पृथ्वी सभी जीवों- मनुष्य, पशु, पक्षी और पेड़ पौधों का साझा घर है, इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है I कार्यक्रम के अन्त में *एन.एस.एस. के कार्यक्रम अधिकारी डॉ कमलेश कुमार* ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग हमे सजग एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरण देती है I
इस अवसर पर डॉ दिनेश यादव, डॉ राजेश कुमार यादव, डॉ योगेंद्र कुमार, एन.सी.सी. लेफ्टिनेंट शत्रुघ्न कुमार, कन्हैया सहानी, प्रदीप तिवारी, सुभाष कुमार, उमेश कुमार, गणेश यादव, सुनील वर्मा, अनूप कुमार गुप्ता, तथा *एन.सी.सी. कैडेट्स एवं NSS स्वयंसेवक स्वयंसेविकाएँ* मौजूद रहे I

समस्त कोर्स में प्रवेश प्रारम्भ है I इसबार समस्त प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगी I जिसकी अंतिम तिथि 20/0...
28/05/2025

समस्त कोर्स में प्रवेश प्रारम्भ है I
इसबार समस्त प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगी I जिसकी अंतिम तिथि 20/06/2025 दिन शुक्रवार तक विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित है
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

ADMISSION OPEN SESSION 2025-26
28/04/2025

ADMISSION OPEN SESSION 2025-26

प्रवेश प्रारम्भ 2025-26स्नातक कोर्स:- बी.ए. बी.एससी.बी.कॉम परास्नातक कोर्स :- एम.ए. विषय (राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, ...
27/04/2025

प्रवेश प्रारम्भ 2025-26
स्नातक कोर्स:-
बी.ए. बी.एससी.बी.कॉम

परास्नातक कोर्स :- एम.ए. विषय (राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, गृहविज्ञान, हिन्दी, शिक्षाशास्त्र, भूगोल)

एम. एससी. विषय (प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित)

ADMISSION OPEN -2024-25
23/04/2024

ADMISSION OPEN -2024-25

CONGRATULATION  🌷🌷🌷🌷🌷🌷 🌷🌷    ADMISSION OPEN NOW 2024-25
20/04/2024

CONGRATULATION 🌷🌷🌷🌷🌷🌷 🌷🌷 ADMISSION OPEN NOW 2024-25

*एनएसएस शिविर में महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा*राम रतन पी.जी. कॉलेज रामपुर, मंसूरगंज महाराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना ...
14/03/2024

*एनएसएस शिविर में महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा*

राम रतन पी.जी. कॉलेज रामपुर, मंसूरगंज महाराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठवें दिन महिला सशक्तिकरण पर चर्चा हुई I जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक ऋषि जी ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया I उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विस्तार पूर्वक अपनी बातें रखी I इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्रा ने अपने संबोधन में स्वयंसेविकाओं को सशक्त व चरित्रवान व्यक्तित्व के निर्माण हेतु आवाहन किया I महाविद्यालय के प्रबंधक रामचंद्र यादव ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवक, सेविकाओं को अपने भविष्य में तरक्की प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी I कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नागेश्वर सिंह कार्यक्रम अधिकारी डॉ.कमलेश कुमार ने बताया कि यदि हम समृद्ध अर्थव्यवस्था व स्वस्थ समाज चाहते हैं तो जीवन के सभी पहलुओं में लैंगिक समानता तथा महिलाओं की प्रगति पर अवश्य ध्यान देना होगा I ​ में डॉ योगेंद्र कुमार, डॉ दिनेश यादव, भवानी शंकर पाण्डेय, अनूप, मनोज वर्मा, सुनील वर्मा, रवि प्रताप नागवंशी, वेद प्रकाश, गणेश यादव, सुभाष कुमार,वीर सिंह, प्रदीप कुमार, रितिका, किरन शर्मा, प्रदीप तिवारी, शत्रुघ्न यादव, कन्हैया लाल सहानी, विवेक सिंह, ललिता आदि लोग उपस्थित रहे I

आज दिनांक 12.03.2024 दिन मंगलवार को राम रतन पीo जीo कॉलेज रामपुर, मंसूरगंज महराजगंज में स्वच्छता एवं मेहंदी प्रतियोगिता ...
12/03/2024

आज दिनांक 12.03.2024 दिन मंगलवार को राम रतन पीo जीo कॉलेज रामपुर, मंसूरगंज महराजगंज में स्वच्छता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाई स्वामी विवेकानंद व महात्मा गांधी इकाई के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय का साफ सफाई किया I व दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया I जिसमें महाविद्यालय के प्रबंधक रामचंद्र यादव प्राचार्य डॉ नागेश्वर सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉo कमलेश कुमार मुख्य नियंता डॉo दिनेश यादव, संजन, मनोज, रवि प्रताप, बीर सिंह, सुभाष, राजेश यादव, किरन, समृद्धि, रितिका, वेद प्रकाश, प्रदीप कुमार, कन्हैया लाल सहानी, अनूप गुप्ता, प्रदीप तिवारी, विवेक सिंह, ललिता आदि लोग उपस्थित रहे I

*जागरूक मतदाता ही स्वास्थ्य लोकतंत्र के आधार........* प्रबन्धक स्वास्थ्य लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाता ही इसकी नींव है ज...
11/03/2024

*जागरूक मतदाता ही स्वास्थ्य लोकतंत्र के आधार........*

प्रबन्धक
स्वास्थ्य लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाता ही इसकी नींव है जो बहुत महत्वपूर्ण होती है ऐसे में पढ़े लिखे और जागरूक मतदाता अपने मतों का प्रयोग किसी भी देश की सरकार बनाने में करते है तो वह सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित अपने नियमों और नीतियों पर चलती है एक जागरूक मतदाता ही एक अच्छी सरकार का चुनाव करती है उक्त बातें राष्ट्रीय सेवायोजना के तत्वाधान में महाविद्यालय के प्रबन्धक रामचन्द्र ने यादव जी ने कही I महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नागेश्वर सिंह व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ कमलेश कुमार, मुख्य नियंता डॉ दिनेश यादव ने लोकतंत्र में मतदान की भूमिका तथा एक मतदाता के कर्तव्यों को बच्चों को बताया I डॉ दिनेश कुमार यादव अपने सम्बोधन में कहा की शिक्षित एवं जागरूक मतदाता सरकार बनाने में मुख्य भूमिका निभाते है I वर्तमान समय में लोकतंत्र के मूल्यों में गिरावट आई है ऐसे में हम लोगों का दायित्व होगा की सभी को हम जागरूक करके लोक तंत्र को मजबूत बनाएं I इस अवसर पर महाविद्यालय के संजन, मनोज, रवि प्रताप, बीर सिंह, सुभाष, राजेश यादव, किरन, समृद्धि, रितिका, भवानी शंकर वेद प्रकाश, प्रदीप कुमार, कन्हैया लाल सहानी, प्रदीप तिवारी, विवेक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे I

Address

रामपुर, मंसूरगंज-महराजगंज
Paniyara

Telephone

+919198717018

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when N.S.S रामरतन पी0 जी0 कॉलेज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to N.S.S रामरतन पी0 जी0 कॉलेज:

Shortcuts

Share

Category