23/04/2021
आदरणीय अभिभावक गण
नमस्कार
जैसा आपको पता है सरकार ने स्कूलों को बंद कर रखा है । और सरकार दोबारा फिर से लॉकडाउन लगाने की तैयारी में हैं । यह भी पता नहीं कि लोक डाउन कितने दिन का रहेगा ।हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने भी 31 मई तक स्कूलों की छुट्टियां कर रखी है । आगे भी बंद होने की संभावना है । करोना के केस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं ।ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष की तरह यह वर्ष भी करोना की भेंट चढ़ जाए ।
अतः अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला करवाएं और अपनी मेहनत की नेक कमाई को यूं बर्बाद ना करें ।
अपने आस पड़ोस के बच्चों को भी सरकारी स्कूल में दाखिला दिलवाए, अभिभावकों को भी सरकारी विद्यालय में दाखिला दिलवाने के लिए प्रेरित करें।
प्राइवेट स्कूलों में फिर से आपके सामने स्कूल की फीस देने की बात आएगी।
इसलिए पहले से ही अपने बच्चों की एसएलसी (विद्यालय छोड़ने का प्रमाण पत्र )ले लें । और सरकारी स्कूल में दाखिला करवाएं ।
सरकारी विद्यालय में आपके बच्चों से किसी भी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जाएगी।
किसी भी प्रकार का कोई भी वार्षिक चार्ज ,बिल्डिंग फंड आदि नहीं लिया जाएगा
किताबें भी फ्री दी जाएगीं ।
वर्ष में बच्चों को ड्रेस भी फ्री दी जाएगी ।
सरकारी स्कूल में आपके बच्चों को मध्यान्ह भोजन भी बिल्कुल फ्री दिया जाएगा ।
विद्यालय में सभी शिक्षक शिक्षित है ।
विद्यालय का माहौल बहुत अच्छा है ।
सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार भी प्रोत्साहित कर रही है ।
करोना काल में भी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों ने ऑनलाइन शिक्षा को पढ़ाया है ।
अतः आप से फिर प्रार्थना की जाती है कि अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में पढ़ाएं और अनावश्यक पढ़ाई के खर्च से बचें।