Govt. PG College Panchkula

Govt. PG College Panchkula Government P.G. College is situated in Panchkula in Haryana state of India. GC, Panchkula offers 15 courses across 8 streams namely Arts, Medical, Science, Comm

Established in 1983, it is accredited from UGC and it is affiliated to Kurukshetra University.

RIP
08/11/2025

RIP

मुझे 47 की उम्र में नौकरी मिली, कभी भी सफल हो सकते हैं, पिता की इस बातों का नहीं पड़ा फर्क, बीकॉम में फेल होने पर छात्र ने लगा लिया फंदा

पंचकूला। बीकॉम में फेल होने पर एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह छह महीने से डिप्रेशन में था। पिता ने उसे बहुत समझाया। यहां तक कहा कि मुझे 47 साल की उम्र में नौकरी मिली है और सफलता कभी भी मिल सकती है। छात्र पर इन बातों का कोई असर नहीं पड़ा और उसने मौत को गले लगा लिया।

सुल्तानपुर गांव निवासी नीतेश पंचकूला सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में बीकाॅम का छात्र था। वह पिछले वर्ष फाइनल ईयर परीक्षा के एक पेपर में फेल हो गया था। कंपार्टमेंट तोड़ने के लिए उसने आवेदन किया। दोबारा परीक्षा हुई तो वह फिर से फेल हो गया। इस कारण वह मायूस होकर घर पर ही गुमसुम रहने लगा। डिप्रेशन में चले जाने के कारण परिवार ने उसका मनोरोग उपचार भी शुरू करवा दिया था।

खुद को कमरे में रखता था बंद
नीतेश के पिता राजकुमार ने बताया कि बेटा फेल होने के बाद से अकेला रहने लगा था। वह खुद को कमरे में बंद रखता था। किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। वह बेटे को मोटिवेट करने का प्रयास भी करते रहते थे। लेकिन वह बार-बार फेल होने की बात ही कहता था।

पिता ने खुद का उदाहरण देकर भी समझाया
नीतेश के पिता राजकुमार वर्ष 2020 में डी ग्रुप में नौकरी लगे थे। उनकी पोस्टिंग अंबाला के नगर निगम में है। राजकुमार को जब नौकरी मिली तो उसकी उम्र 47 साल थी। यही बात कह कर राजकुमार नीतेश को समझाया करता था।

राजकुमार ने बताया कि उन्होंने बेटे को कई बार समझाया कि जीवन में सफलता मिलने के लिए कोई निश्चित समय नहीं होता है। एक बार असफल होने के बाद प्रयास करते रहना चाहिए। मगर नीतेश यह बात नहीं समझ पाया और उसने मौत को गले लगा लिया।

#पंचकूला

18/10/2025

Happy Dussehra
02/10/2025

Happy Dussehra

30/09/2025

#सुविचार

16/09/2025

पंचकूला में कॉलेज के प्राध्यापक की गाड़ी रोककर तलवार और डंडों से हमला

पंचकूला सेक्टर-1 स्थित सरकारी कॉलेज के बीपीएड प्राध्यापक प्रवीण ढांडा पर सोमवार सुबह हमला होने के बाद इस वारदात से पूरे कॉलेज स्टाफ और छात्रों में दहशत पायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रवीण ढांडा ढक़ोली स्थित अपने घर से कॉलेज के लिए निकले थे। पंचकूला बॉर्डर के पास आधा दर्जन युवकों ने उनकी गाड़ी रोककर तलवार और डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रवीण ढांडा को तुरंत चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हमला कॉलेज परिसर से बाहर हुआ, लेकिन घटना ने कॉलेज स्टाफ और छात्रों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले साल इसी कॉलेज के एक एसोसिएट प्रोफेसर पर भी हमला हुआ था, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। घटना के बाद कॉलेज स्टाफ ने एकजुट होकर पंचकूला डीसीपी से मुलाकात की और स्टाफ तथा छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। डीसीपी का कहना है कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। फुटेज की जांच की जा रही है और हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://www.dainiktribuneonline.com/news/chandigarh/in-panchkula-a-college-professors-car-was-stopped-and-he-was-attacked-with-swords-and-sticks

#पंचकूला Govt. PG College Panchkula

Admissions open
04/06/2025

Admissions open

07/03/2023
Happy New Year friends
01/01/2022

Happy New Year friends

Address

Sector/1
Panchkula
134109

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm
Sunday 9am - 3pm

Telephone

+911722560076

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. PG College Panchkula posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share