SSG College Pamgarh - Official

SSG College Pamgarh - Official SANT SHIROMANI GURU GHASIDAS COLLEGE,
CG GYAN JYOTI HR SEC SCHOOL AND
KARMFAL PUBLIC SCHOOL PAMGARH

गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर परSSG College Pamgarh - Official  की एक सुंदर झलक 📸
20/12/2025

गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर
SSG College Pamgarh - Official की एक सुंदर झलक 📸

09/11/2025
शिक्षक दिवस एवं नवप्रवेशी स्वागत समारोहसंत शिरोमणि गुरु घासीदास महाविद्यालय, पामगढ़ (जिला जांजगीर-चांपा)दिनांक – 18 सितम...
18/09/2025

शिक्षक दिवस एवं नवप्रवेशी स्वागत समारोह
संत शिरोमणि गुरु घासीदास महाविद्यालय, पामगढ़
(जिला जांजगीर-चांपा)
दिनांक – 18 सितम्बर 2025
SSG College Pamgarh - Official में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने आदरणीय शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की अध्यक्षा श्रीमती शकुंतला डॉ. राजाराम बनर्जी, संस्था की सचिव श्रीमती उषा दिव्या, कोषाध्यक्ष श्रीमती नमिता जीत राय, महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्री सुरेन्द्र भार्गव, छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य श्री डी. के. सुमन, के.पी.एस. प्राचार्या श्रीमती रंभा मनहर तथा महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक मंचासीन रहे।
विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन को जीवन निर्माण का आधार बताते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती शकुंतला बनर्जी ने कहा –
“शिक्षक समाज के सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं, जिनका योगदान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य निर्माण में अमूल्य है।”
इसी क्रम में श्रीमती उषा दिव्या, श्रीमती नमिता जीत राय एवं श्री सुरेन्द्र भार्गव ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व एवं शिक्षक-विद्यार्थी संबंध की गरिमा पर प्रकाश डाला।
संस्था के निदेशक मंडल सदस्य आदरणीय के. जे. राय ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा –
“यह दिन केवल शिक्षकों का नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों का भी है। शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता तभी सार्थक होता है जब दोनों मिलकर ज्ञान की यात्रा को आगे बढ़ाएँ। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर मनाया जाने वाला यह दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि असली शिक्षा वही है, जो हमें अच्छा इंसान बनाती है।”
इस अवसर पर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन एम.ए. के छात्र करन कुमार ने किया। कॉलेज परिवार के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

🌸✨ छत्तीसगढ़ राज्य के गौरवशाली 25 वर्ष ✨🌸छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर Sant Shiromani Guru Ghasidas College Pam...
10/09/2025

🌸✨ छत्तीसगढ़ राज्य के गौरवशाली 25 वर्ष ✨🌸

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर Sant Shiromani Guru Ghasidas College Pamgarh के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली एवं पोस्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए और राज्य को बेहतर से बेहतर बनाने हेतु जागरूकता संदेश दिया गया। 🙌💐

छत्तीसगढ़ की प्रगति, संस्कृति और गौरव हम सभी की पहचान है।
💚💛 जय जोहार छत्तीसगढ़ 💛💚



SSG College Pamgarh - Official

आज दिनांक 18.11.2024 को Sant Shiromani Guru Ghasidas College Pamgarh   में *"जनजातीय गौरव माह" के अंतर्गत "जनजातीय समाज ...
18/11/2024

आज दिनांक 18.11.2024 को Sant Shiromani Guru Ghasidas College Pamgarh में *
"जनजातीय गौरव माह" के अंतर्गत "जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत" पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में DrRajaram Banarji Sir (सहायक प्राध्यापक), डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा, श्री रतन सिंह पैंकरा (प्राचार्य), शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय ससहा, श्री रणजीत सिंह पैंकरा (प्राचार्य), शासकीय हाई स्कूल खरखोद उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संस्था के संचालक -
श्रीमती शकुंतला डॉ. राजाराम बनर्जी ने बधाई, शुभकामनाएं दिए।

Address

Pamgarh
495554

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SSG College Pamgarh - Official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share