23/03/2024
मेरा अनुमान है कि मेरे मित्र पुण्य प्रसून वाजपेयी पिछले पांच साल में लगभग 300 बार मोदी का सरकार गिरा चुके हैं, योगी आदित्यनाथ को चुनाव हरवा चुके हैं. वे बीजेपी का तीन दर्जन बार अंत कर चुके हैं. एनडीए को करीब 50 बार तोड़ चुके हैं. वे यूपी में कांग्रेस को खड़ा कर चुके हैं.
प्रसून के वीडियो में अक्सर मोदी और शाह थर-थर कांपते हैं. कांग्रेस की सभाओं में उनके हिसाब से भयंकर सैलाब होता है. अमेठी में राहुल गांधी तहलका मचा चुके हैं. मोदी सरकार के मंत्रियों की नौकरी जा चुकी है.
उनका वीडियो बताता है कि मोदी और योगी में घमासान चल रहा है और बीजेपी इस वजह से बर्बाद हो चुकी है. आरएसएस हार मान चुका है. बीजेपी में मोदी के खिलाफ बगावत हो चुकी है. जेडीयू टूट चुकी है.
उनके वीडियो की हेडलाइन को मानें तो गडकरी बीजेपी से बाहर हो चुके हैं और शिवराज सिंह और वसुंधरा राजे बीजेपी से बगावत कर चुकी हैं.
ये सब दरअसल वाजपेयी के वीडियो की हेडलाइन हैं. यूट्यूबर का काम दरअसल अपने सब्सक्राइबर को गुदगुदाना होता है. फील गुड कराना होता है. जैसा सब्सक्राइबर, वैसा कटेंट देना पड़ता है.
राजनीतिक दलों को जमीनी हकीकत की जानकारी कार्यकर्ताओं और नेताओं से लेनी चाहिए. यूट्यूबूर से नहीं.