Azmat Khan Indian Public Sr. Sec. School Malai

Azmat Khan Indian Public Sr. Sec. School Malai Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Azmat Khan Indian Public Sr. Sec. School Malai, School, HODAL/NUH Road MALAI, Palwal.

22/02/2026

बोर्ड परीक्षाओं के 10 जरूरी पॉइंट्स

बोर्ड परीक्षा के समय घबराहट होना सामान्य बात है, लेकिन सही तैयारी और सही सोच के साथ बच्चे बिना डरे शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। यहाँ 10 जरूरी पॉइंट्स दिए जा रहे हैं:
1. समय का सही प्लान बनाएं
हर विषय के लिए टाइम-टेबल बनाएं। जो विषय कमजोर है उसे ज्यादा समय दें। बिना प्लान पढ़ाई करने से तनाव बढ़ता है।
2. रिवीजन पर ज्यादा ध्यान दें
नए टॉपिक शुरू करने की बजाय जो पढ़ चुके हैं उसका बार-बार दोहराव करें। रिवीजन से आत्मविश्वास बढ़ता है।
3. पिछले साल के पेपर हल करें
पिछले 5–10 साल के प्रश्नपत्र हल करें। इससे पेपर का पैटर्न समझ आएगा और डर कम होगा।
4. लिखकर अभ्यास करें
सिर्फ पढ़ना काफी नहीं है। उत्तर लिखकर अभ्यास करें, खासकर लंबे सवालों का। इससे स्पीड और प्रेजेंटेशन सुधरती है।
5. छोटे-छोटे ब्रेक लें
लगातार 4–5 घंटे पढ़ने की बजाय 45–60 मिनट पढ़ें, फिर 5–10 मिनट का ब्रेक लें। इससे दिमाग फ्रेश रहता है।
6. नींद पूरी लें
कम से कम 6–8 घंटे की नींद जरूरी है। रातभर जागकर पढ़ना नुकसानदायक हो सकता है।
7. मोबाइल से दूरी रखें
परीक्षा के समय सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें। मोबाइल ध्यान भटकाता है और तनाव बढ़ाता है।
8. सकारात्मक सोच रखें
खुद से कहें – “मैंने तैयारी की है, मैं अच्छा करूंगा।” नेगेटिव सोच से आत्मविश्वास गिरता है।
9. परीक्षा से पहले हल्का रिवीजन करें
एग्जाम वाले दिन नया कुछ पढ़ने की कोशिश न करें। सिर्फ महत्वपूर्ण पॉइंट्स और फॉर्मूले दोहरा लें।
10. पेपर को ध्यान से पढ़ें
परीक्षा हॉल में पहले पूरा प्रश्नपत्र ध्यान से पढ़ें। जो सवाल अच्छे से आते हैं, उन्हें पहले हल करें।
आखिरी बात:
परीक्षा जिंदगी का एक हिस्सा है, पूरी जिंदगी नहीं। मेहनत पर भरोसा रखें, घबराहट खुद-ब-खुद कम हो जाएगी।

Congratulations all Students Azmat khan Indian Public Sr. Sec.  School Malai (Palwal)
19/05/2025

Congratulations all Students
Azmat khan Indian Public Sr. Sec. School Malai (Palwal)

आज दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को अजमत खान इंडियन पब्लिक स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने व कक्षा वार प्र...
30/10/2024

आज दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को अजमत खान इंडियन पब्लिक स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने व कक्षा वार प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम के मुख्य अतिथि हाजी इस्लाम साहब रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हाजी इस्लाम साहब ने होनहार छात्र-छात्राओं और सभी अध्यापकों को सम्मानित करने का काम किया और हमारा हौसला अफजाई करने का भी काम किया । इस अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम पुरस्कार वितरण में स्कूल के सभी सम्मानित अध्यापक हाजिर रहे । इस दौरान बच्चों को दिए गए मोटिवेशनल स्पीच के कुछ अंश। और साथ में हमारे मैनेजिंग डायरेक्टर मो इकबाल साहब की तरफ से सभी अध्यापक साथियों को इस पावन पर्व दीपावली का उपहार भी दिया गया !
Iqbal Mohd Haji Islam Khan Akips Malai Roopraka Sabir Rupadiya

15/08/2024
अजमत खान इंडियन पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम 100% रहा । छात्र मोहम्मद मारूफ ने 86% मोहम्मद फरहाद  खान ने 84% सोहेल खान...
12/05/2024

अजमत खान इंडियन पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम 100% रहा । छात्र मोहम्मद मारूफ ने 86% मोहम्मद फरहाद खान ने 84% सोहेल खान ने 83% अंक लेकर योग्यता सूची में नाम दर्ज कर अपना व अपने स्कूल का नाम रोशन किया । वहीं 20 विद्यार्थियों ने 70% से 80% के बीच अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस मौके पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद इकबाल खान ने बच्चों को मिठाई खिलाकर और उन्हें फूल माला पहनाकर बच्चों को शानदार परीक्षा परिणाम पर बधाई व मुबारकबाद दी । रहमानिया स्कूल के संचालक हाजी मोहम्मद इस्लाम खान ने बच्चों के शानदार परीक्षा परिणाम पर हौसला अफजाई कर मुबारकबाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

आज अजमत खान इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलाई में वार्षिक उत्सव बड़े  धूम धाम  के साथ मनाया गया
30/03/2024

आज अजमत खान इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलाई में वार्षिक उत्सव बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया

आज अजमत खान इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलाई में वार्षिक उत्सव बड़े  धूम धाम  के साथ मनाया गया |
30/03/2024

आज अजमत खान इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलाई में वार्षिक उत्सव बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया |

Wishing you a very Happy and Prosperous Diwali may the diyas guide you towards the path of happiness and success.
11/11/2023

Wishing you a very Happy and Prosperous Diwali may the diyas guide you towards the path of happiness and success.

अजमत खान इंडियन पब्लिक सी. सै. स्कूल मलाई में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया  जिसकी कुछ तस्वीरे आपके साथ सांझ...
16/08/2023

अजमत खान इंडियन पब्लिक सी. सै. स्कूल मलाई
में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया जिसकी कुछ तस्वीरे आपके साथ सांझा कर रहा हूं।

अजमत खान इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलाई पलवल में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसके मुख्य अत...
15/08/2023

अजमत खान इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलाई पलवल में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि चौधरी साजिद अजमत सरपंच मलाई व विशिष्ट अतिथि अख्तर हुसैन, प्रोफेसर हसीन अहमद व अन्य गणमान्य लोग, उपस्थित रहे। स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम, गीत, कव्वाली ,नाटक व देशभक्ति गीतों से अपना जौहर दिखा कर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया।

Address

HODAL/NUH Road MALAI
Palwal
121103

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm

Telephone

+919991346513

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Azmat Khan Indian Public Sr. Sec. School Malai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Azmat Khan Indian Public Sr. Sec. School Malai:

Shortcuts

Share

Category