23/08/2025
*शिक्षा के लिए दिया गया दान सबसे बड़ा दान है*
पल्लू कस्बे में स्थित महात्मा गांधी राजकीय ( इंग्लिश मीडियम ) विद्यालय पल्लू जो कि प्राथमिक विद्यालय से महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम साइंस वाला स्कूल बना है इसमें भौतिक सुविधा की आवश्यकता बहुत है इनमें से आलमारी और पंखे व दरी पट्टी , प्रिंटर की प्राथमिक आवश्कता में से हैं
कोई भी भामाशाह अपनी नेक कमाई में से विद्यालय को सहयोग करना चाहता है तो विद्यालय में आकर संपर्क कर सकता है
इसी कड़ी में रा.बा.उ.प्रा. विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका कविता मीणा द्वारा अपनी स्व.माता जी की स्मृति में विद्यालय को एक प्रिंटर भेट किया जिसके लिए प्रधानाचार्य विनोद कुमार बिजारणियां द्वारा भामाशाह का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया