11/08/2026
स्वतंत्रता सेनानियों पर भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
पाकुड़, 11 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को St. Don Bosco School, Bosco Town में कक्षा VI से X के विद्यार्थियों के लिए “स्वतंत्रता सेनानियों पर भाषण प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष, त्याग एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिव शंकर दुबे ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन हमें त्याग, अनुशासन, साहस, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाएं, मेहनत करें और एक जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक बनने का संकल्प लें।
प्रधानाचार्य श्री दुबे ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “देश का भविष्य आज के विद्यार्थियों के हाथों में है। यदि विद्यार्थी शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और देशप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, तो वे राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।