13/04/2026
महिला कॉलेज, पाकुड़ में अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विविध
प्रतियोगिताओं का आयोजनपाकुड़। भारत के महान विधिवेत्ता, समाज सुधारक एवं संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में महिला कॉलेज, पाकुड़ मेंप्रभारी प्राचार्या डॉ. सुशीला हांसदा की अनुमति से एक दिवस पूर्व विविधशैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत एवं विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथहुआ। इसके पश्चात डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर प्रभारी प्राचार्याडॉ. सुशीला हांसदा द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए।इसके उपरांत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें निबंधलेखन, प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। निबंध लेखनप्रतियोगिता का संचालन डॉ. अनुराधा पाण्डेय द्वारा, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन डॉ. सोनाली ए. धान द्वारा तथा भाषण प्रतियोगिता कासंचालन डॉ. कुसुम देवी एवं डॉ. अनुराधा पाण्डेय द्वारा किया गया। इनप्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए डॉ. अम्बेडकरके विचारों एवं उनके योगदान को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के दौरान मॉडल कॉलेज के शिक्षकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही,जिनमें डॉ. अमित कुमार झा, डॉ. रामेश्वर साह एवं डॉ. दीपांजन कुंडु शामिलथे। उन्होंने अपने वक्तव्यों में बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, सामाजिकन्याय के प्रति उनके समर्पण एवं उनके सामाजिक आंदोलनों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुशीला हांसदा ने छात्राओं को संबोधितकरते हुए डॉ. अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तार से चर्चाकी। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व को समझते हुए उसे अपने जीवनमें अपनाने की प्रेरणा दी। इन्होने बताया कि अम्बेडकर जयंती केवल एकस्मरण दिवस नहीं, बल्कि समानता, न्याय एवं शिक्षा के मूल्यों को आत्मसातकरने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजन छात्राओं में सामाजिक चेतना एवंजागरूकता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य कर्मचारीगण, जिनमें श्री उमर अरशद,स्वाति पाठक एवं मैन्सुरी उपस्थित रहे। समूचा कार्यक्रम ज्ञानवर्धक,
प्रेरणादायक एवं सफल रहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।