Kumar Gaurav - mishra ji

Kumar Gaurav - mishra ji Public Profile Page of Gaurav Kumar Mishra Padrauna ,Kushinagar U.P. - 274304
Managing This Page Since June 2015

जिंदगी में क्या नहीं है ? समझो सब कुछ यहीं- कहीं है धूप -छाँव है , हँसी -ख़ुशी है , सुख है ,दुःख है कुछ नहीं कम , सब कुछ एक साज़ पर बजता एक ही है इसकी सरगम...!!! अपनी अकुलाहट , छटपटाहट सब कुछ इन शब्दों में सहेजने का प्रयास करता हूँ मन को शांत करने का , एक -दूसरे के मन में झाँकने का , अपने ही विचारों को उकेर कर सामने लिखा देखने का एक बहुत सुंदर माध्यम है ........... कई बार शब्द साथ नहीं देते लेकिन अक्सर कुछ न कुछ शब्दों के माध्यम से बाहर आता रहता है ............

10/05/2022

समय सबका आता हैं , बस संयम बनाये रखें :-

साल 2004 । दिनेश कार्तिक नामक युवा विकेटकीपर ने भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना डेब्यू किया । उनका क्रिकेट जीवन परवान चढ़ रहा था और सन 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी कर ली।

दिनेश और निकिता अपनी शादीशुदा जिंदगी में बड़े खुश थे । दिनेश रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु टीम की कप्तानी भी कर रहे थे । उनके खास दोस्त थे तमिलनाडु की टीम के ओपनर ,जो बाद में भारतीय टीम का हिस्सा भी बने , मुरली विजय ।

तो एक दिन निकिता की मुलाकात दिनेश कार्तिक के इसी साथी खिलाड़ी मुरली विजय से हुई । मुरली विजय को निकिता भा गयी। भोले भाले दिनेश कार्तिक इस बात को महसूस नहीं कर पाए। निकिता और मुरली के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और कुछ ही समय में दोनों का अफेयर शुरू हो गया । दोनों खुलकर मिलने लगे। दिनेश कार्तिक के अलावा पूरी तमिलनाडु की टीम जानती थी की मुरली विजय अपने कप्तान दिनेश की पत्नी निकिता के साथ इश्क लड़ा रहे हैं ।

फिर आया वर्ष 2012 । निकिता प्रेगनेंट हो गई । लेकिन तभी उसने धमाका करते हुए का यह बच्चा मुरली विजय का है । दिनेश कार्तिक टूट गए । उन्होंने निकिता से तलाक ले लिया । तलाक के अगले ही दिन निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली । और महज 3 महीने बाद उन्हें बच्चा हो गया।

दिनेश कार्तिक डिप्रेशन में चले गए। वह मानसिक तौर पर बीमार रहने लगे । वह अपनी पत्नी और दोस्त मुरली के इस धोखे को असानी से भूला नहीं पा रहे थे। वे शराबी हो गए। सुबह से लेकर शाम तक शराब पीने लगे। वे देवदास बन गए। उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया । रणजी ट्रॉफी में भी वे असफल हो रहे थे ।

तमिलनाडु की टीम की कप्तानी उनसे छीन ली गयी। और मुरली विजय को नया कप्तान बना दिया गया।असफलता का दौर यहीं नहीं थमा , उन्हें आईपीएल में भी टीम में नहीं खिलाया गया। उन्होंने जिम जाना भी छोड़ दिया । अंत में दिनेश इतना हताश हो गए कि आत्महत्या कर लेने तक की बात करने लगे।

तभी एक दिन जिम में उनके ट्रेनर उनके घर पहुंचे । उन्होंने दिनेश कार्तिक को बुरी अवस्था में पाया । उन्होंने कार्तिक को पकड़ा और सीधा जिम लेकर आ गए।कार्तिक ने मना किया लेकिन उनके ट्रेनर ने उनकी एक न सुनी ।

उसी जिम में भारतीय स्क्वैश की महिला चैंपियन दीपिका पल्लीकल भी आती थी । जब उन्होंने दिनेश कार्तिक की स्थिति देखी तो ट्रेनर के साथ उन्होंने भी दिनेश कार्तिक की काउंसलिंग शुरू कर दी ।

ट्रेनर और दीपिका के मेहनत रंग लाने लगी। अब दिनेश कार्तिक सुधार की राह पर थे । उधर दूसरी ओर मुरली विजय का खेल निरंतर डाउन होता जा रहा था । इधर मुरली विजय को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया। बाद में उनकी खराब फॉर्म को देखते हुए आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

दूसरी ओर दीपिका पल्लीकल के सहयोग से दिनेश कार्तिक नेट पर जोरदार अभ्यास करने लगे थे। इसका असर दिखने लगा और दिनेश कार्तिक घरेलू क्रिकेट में बड़े स्कोर बनाने लगे । शीघ्र ही उन्हें आईपीएल में भी चुन लिया गया और कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान भी बना दिया गया । दीपिका पल्लीकल के वह बहुत नजदीक आ चुके थे । उन्होंने दीपिका से शादी कर ली ।

क्रिकेट की उम्र अनुसार दिनेश अब बूढ़ा चुके थे ।भारतीय क्रिकेट टीम में अब ऋषभ पंत का आगमन हो चुका था कार्तिक समझ गए कि अब उनका कैरियर समाप्त प्राय है । उन्होंने क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला किया । इधर उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल प्रेग्नेंट हुई और उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया । दीपिका का स्क्वाश खेलना भी रुक गया ।

दीपिका और दिनेश कार्तिक की इच्छा थी कि उनका चेन्नई के संभ्रांत इलाके पोएस गार्डन एक बंगला हो । 2021 में चेन्नई के इसी इलाके में एक महलनुमा घर को खरीदने का ऑफर उनके पास आया । दिनेश ने उसे खरीदने का फैसला कर लिया । सब आश्चर्य कर रहे थे कि जब दीपिका और दिनेश दोनों ही करीब करीब खेल की दुनिया से बाहर हो चुके हैं , तब इतना महंगा सौदा वे कैसे पूरा करेंगे ?

तभी दिनेश को सूचना मिली की चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से महेंद्र सिंह धोनी उन्हें विकेटकीपर के रूप में वापस टीम में देखना चाह रहे हैं । 2022 का आईपीएल का ऑक्शन शुरू हुआ । लेकिन इस बार चेन्नई की जगह रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने उन्हें खरीद लिया । दिनेश की पत्नी दीपिका ने भी खेलना शुरू किया और अपनी जुड़वा बच्चों के जन्म के महज 6 महीने बाद उन्होंने स्क्वैश की वर्ल्ड चैंपियनशिप में , ग्लास्गो शहर में , मिक्स्ड डबल के साथ महिला युगल का खिताब जीत लिया । उनकी पार्टनर थी जोशना पुनप्पा।

पत्नी की सफलता और नई टीम के साथ जोड़कर दिनेश कार्तिक में भी ऊर्जा का संचार हुआ और उन्होंने 2022 के आईपीएल में कमाल दिखाना शुरू कर दिया । एक के बाद एक मैच जिताऊ पारियां खेली और उन्हें इस आईपीएल का सबसे बड़ा फिनिशर माने जाने लगा । अभी परसों ही हुए मैच में उन्होंने 8 गेंदों पर तीन छक्कों की सहायता से 30 रन ठोक डाले । मैच समाप्ति पर जब दिनेश ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो विराट कोहली ने उन्हें झुककर सम्मान दिया । आज दिनेश कार्तिक भारतीय टी20 की टीम में आने के सबसे बड़े दावेदार बन गए हैं। 37 साल की उम्र में दिनेश कार्तिक इस वर्ष के आईपीएल के सबसे धमाकेदार खिलाड़ी हैं ।

उनकी यह सफलता की कहानी सभी को जाननी चाहिए। नीचे गिरकर उठना किसे कहते है यह कार्तिक का जीवन बताता है। सदैव संयम बनाये रखिये । परिस्थितियों से लड़ते रहिए । आप अपनी मंजिल तक अवश्य पहुंचेंगे।

#दिनेश_कार्तिक #दीपिका_पल्लीकल

Fairwell party of my dear students
24/04/2022

Fairwell party of my dear students

ना जियो धर्म के नाम पर,ना मरो धर्म के नाम पर इंसानियत ही है धर्म वतन का,बस जियो वतन के नाम परगणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ...
26/01/2022

ना जियो धर्म के नाम पर,ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का,बस जियो वतन के नाम पर
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!

लिखना खुद को ढूँढने जैसा महसूस कराता है हमेशा....कई बार लिखने के बाद खुद को,  कभी- कभी अपने अन्दर छुपे हुए जज्बातों का ब...
07/05/2020

लिखना खुद को ढूँढने जैसा महसूस कराता है हमेशा....कई बार लिखने के बाद खुद को, कभी- कभी अपने अन्दर छुपे हुए जज्बातों का बाहर बह निकलना हैरत में डाल देता है !

29/04/2020

*आचाराल्लभते आयु: आचारादीप्सिता: प्राजा:,*
*आचाराद्धनमक्षय्यम् आचारो हन्त्यलक्षणम्।।*

Good conduct means good behavior, gives longevity, great progeny, everlasting prosperity, and also destroys one's own faults. Every situation is not in our hands but our conduct is under our control.

अच्छे आचरण अर्थात सदव्यवहार से दीर्घ आयु, श्रेष्ठ सन्तति, चिर समृद्धि प्राप्त होती है, तथा अपने दोषों का भी नाश होता है। प्रत्येक परिस्थिति हमारे हाथ में नहीं किन्तु हमारा आचरण हमारे वश में है।

*घर से बाहर अब यदि जाएँ*
*दो ग़ज़ दूरी सभी निभाएँ।*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

पान सिंह तोमर (2012), "किरदार आखिरकार आज अलविदा कह दिया" फिल्म पान सिंह तोमर का ये मार्मिक सीन पूरे देश को आज भी याद है ...
29/04/2020

पान सिंह तोमर (2012),
"किरदार आखिरकार आज अलविदा कह दिया"
फिल्म पान सिंह तोमर का ये मार्मिक सीन पूरे देश को आज भी याद है क्योकिं ये कहानी सूबेदार पान सिंह तोमर के जीवन पर बनी फिल्म का है। पानसिंह तोमर के किरदार को फिल्मी परदे पर जीवंत करने की शानदार जिम्मेदारी निभाने वाले एक्टर इरफान खान बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं जिन्होंने दुनियाभर में अपनी एक्टिंग से धूम मचाकर रख दी और भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्तर पर लेकर गए.
भाव भीनी श्रध्दांजलि !!!

“The true secret of happiness lies in the taking a genuine interest in all the details of daily life.”
12/04/2020

“The true secret of happiness lies in the taking a genuine interest in all the details of daily life.”

23/08/2019
20/08/2019

अपनों के अवरोध मिले,
हर वक्त रवानी वही रही
साँसो में तुफानों की रफ़्तार
पुरानी वही रही
लाख सिखाया दुनिया ने,
हमको भी कारोबार मगर
धोखे खाते रहे और
मन की नादानी वही रही…!!

अभी-अभी सांसो में उतरी है सांसो की माया !!अभी-अभी होंठों ने जाना अपना और पराया !!अभी-अभी एहसास हुआ जीवन जीवन होता है !!ख...
04/03/2018

अभी-अभी सांसो में उतरी है सांसो की माया !!
अभी-अभी होंठों ने जाना अपना और पराया !!
अभी-अभी एहसास हुआ जीवन जीवन होता है !!
खुद को शून्य बनाना ही कितना विराट होता है !!

Address

Padrauna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kumar Gaurav - mishra ji posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Kumar Gaurav - mishra ji:

Shortcuts

Share

Category