Rishikesh Pandey

Rishikesh Pandey Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rishikesh Pandey, School, Kushinagar, Padrauna.

17/08/2026

अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना है कि आज हमारी पूजनीय दादी जी का स्वर्गवास हो गया। 🙏

उनका अंतिम संस्कार आज प्रातः 11:00 बजे रायपुर घाट पर होगा।

ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

विगत दिनों गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आदरणीय गुरुजनों के सान्निध्य एवं मार्ग...
07/08/2026

विगत दिनों गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आदरणीय गुरुजनों के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏

विद्यालय शिक्षा, विद्यार्थियों में स्वावलंबन, आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्पष्ट जीवन-लक्ष्य एवं संस्कारों के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अत्यंत प्रेरणादायक चर्चा हुई। यह संवाद मेरे शैक्षिक चिंतन को नई दिशा देने वाला रहा।

इस अवसर पर आदरणीय डॉ. सी. एम. शुक्ला जी का आत्मीय स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही इस यात्रा में मेरे साथ पिपरावर सिवान के ग्राम प्रधान आदरणीय श्री सुरेंद्र कुशवाहा जी भी रहे।

सादर प्रणाम।
जय गुरुदेव। 🌸🙏

05/08/2026

उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन द्वारा आयोजित AI (Artificial Intelligence) विषयक संगोष्ठी में अपने विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

विद्यालय प्रबंधन में AI के प्रभावी उपयोग पर सार्थक चर्चा हुई।

आदरणीय संस्थापक अध्यक्ष जी, समस्त आयोजक मंडल, उपस्थित शिक्षकगण एवं प्रबंधकगण का हृदय से आभार। 🙏

24/07/2026
29/06/2026

🏫 *आप सभी को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि SVN Academy का कार्यालय अब अपने नवीन विद्यालय भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है।* 🎉

📍 *रामबाग रोड, देवरिया बाबू की ओर*
*(पुराने विद्यालय से लगभग 300 मीटर आगे, बाईं ओर)*

*प्रवेश, शुल्क जमा एवं सभी कार्यालय संबंधी कार्य* अब *नए कार्यालय* से ही संपन्न होंगे।

📞 *9839777496 | 8400632419*

हर समय संस्थान एवं मेरे व्यक्तिगत कार्यों में समर्पित, हृदयप्रिय छोटे भाई विनय कुमार पांडेय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकाम...
29/04/2026

हर समय संस्थान एवं मेरे व्यक्तिगत कार्यों में समर्पित, हृदयप्रिय छोटे भाई विनय कुमार पांडेय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। 🎂🎉

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सुख, समृद्धि और सफलता से परिपूर्ण रहे तथा आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों।

महादेव की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। 🙏🔱

भगवान श्री विष्णु के छठवें अवतार, तप एवं पराक्रम के पावन प्रतीक, भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर आप सभी क...
19/04/2026

भगवान श्री विष्णु के छठवें अवतार, तप एवं पराक्रम के पावन प्रतीक, भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

भगवान श्री परशुराम जी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से हम सभी के जीवन में साहस, सद्बुद्धि एवं धर्मनिष्ठा का संचार हो तथा समाज में सत्य, न्याय और धर्म की स्थापना और अधिक सुदृढ़ हो।

🙏 भगवान श्री परशुराम जी का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। 🙏

— ऋषिकेश पाण्डेय
निदेशक, एसवीएन एकेडमी

#अक्षय_तृतीया #परशुराम_जयंती

31/03/2026

🎓 Graduation Day Ceremony 2026
🏆 Awards • Report Card • Celebration
✨ SVN Academy Proud Moments 💐

आज विद्यालय में होली पर्व अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में मनाया गया। बच्चों ने प्राकृतिक गुलाल से तिलक लगाक...
02/03/2026

आज विद्यालय में होली पर्व अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में मनाया गया। बच्चों ने प्राकृतिक गुलाल से तिलक लगाकर प्रेम, भाईचारे एवं संस्कारों का संदेश दिया।
हम विद्यालय में प्रत्येक उत्सव को शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास करते हैं, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Address

Kushinagar
Padrauna
274305

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rishikesh Pandey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category