Aaradhya samaji sansthan Hathwans

Aaradhya samaji sansthan Hathwans Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aaradhya samaji sansthan Hathwans, Educational consultant, Pachmarhi.

जैविक खेती अपनाए धरती मैया को उपजाऊ बनाए जय धरती मैया
29/03/2026

जैविक खेती अपनाए धरती मैया को उपजाऊ बनाए
जय धरती मैया

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला नर्मदापुरम द्वारा “युवा दिवस” संपन्न इ...
13/01/2026

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला नर्मदापुरम द्वारा “युवा दिवस” संपन्न

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा जी रहे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा चलाये जा रहे ग्रामोदय से अभ्यूदय अभियान की सराहना करते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के प्रयासों से शासन की योजनाएं का लाभ गरीब व्यक्ति तक पहुंचेगा उन्होंने स्वामी जी के जीवन, विचारों एवं अध्ययन पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आध्यात्मिक दर्शन का मूल सार बताते हुए कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा”—अर्थात प्रत्येक मानव में निहित दिव्यता (आत्मा) को पहचानकर उसकी सेवा करना ही सर्वोच्च धर्म है। यह भाव आत्म-विश्वास, आत्म-ज्ञान एवं एकाग्रता से विकसित होता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के प्रेरक मंत्र “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको नहीं” को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए आध्यात्मिकता को व्यक्तिगत एवं सामाजिक उत्थान से जोड़ा।
कार्यक्रम में साहित्यकार श्री संतोष व्यास ने “ग्रामोदय से अभ्युदय से” की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर सक्रिय सहभागिता से ही स्वच्छ, सशक्त एवं विकसित गांव का निर्माण संभव है। समाजसेवी डॉ. वैभव शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को उस दिशा में आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया, जिसकी कल्पना स्वामी जी ने की थी। मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती शिवरंजनी टागरा जी स्वावलंबन विषय पर मार्गदर्शन दिया, श्रीमती दीप्ति दुबे के द्वारा आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया एवं श्री डी.एस. डांगी जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, संघर्ष एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला। संभाग समन्वयक श्री कौशलेंद्र प्रताप तिवारी ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 तक “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान” के अंतर्गत ग्राम विकास पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिला समन्वयक श्री पवन सहगल ने बताया कि जन अभियान परिषद का उद्देश्य नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से सरकार के विभिन्न विभागों की विगत दो वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों तक पहुँचाना है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक सुनिश्चित रूप से पहुँचे।
इस अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर उत्सव, चौपाल, रैली, सामूहिक श्रमदान एवं परिवार संपर्क जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वदेशी एवं स्वावलंबन, जैविक कृषि एवं गौ-संरक्षण, शिक्षा-संपन्न एवं संस्कारवान समाज का निर्माण, सामाजिक समरसता का संवर्धन, नागरिक सेवा भाव का विकास तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सम्मिलित किया गया है।
युवा दिवस के इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यगण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।साथ ही समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा करने वाले युवाओं कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती चित्रा हरणे एवं सुश्री सोना रैकवार द्वारा किया कार्यक्रम में स्वदेशी की शपथ दिलाई गई एवं तथा आभार प्रदर्शन जिला समन्वयक श्री पवन सहगल ने किया।

Address

Pachmarhi
461775

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aaradhya samaji sansthan Hathwans posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share