Devendra Singh KPS Waoli Kuthond Jalaun UP

Devendra Singh KPS Waoli Kuthond Jalaun UP Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Devendra Singh KPS Waoli Kuthond Jalaun UP, Tutor/Teacher, Orai.

26/11/2022

कक्षा एक और दो के बच्चों को गतिविधि के माध्यम से अंग्रेजी की कविता याद कराई गई

कन्या प्राथमिक विद्यालय वावली में मनाया गया निपुण उत्सव,आज दिनांक 03/11/2022 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुस...
04/11/2022

कन्या प्राथमिक विद्यालय वावली में मनाया गया निपुण उत्सव,
आज दिनांक 03/11/2022 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालय में निपुण भारत मिशन के तहत निपुण उत्सव मनाया गया। इस अवसर निपुण बालक खोज प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर 20 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले कक्षा 1,2,और 3 से पांच पांच बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रशांत कश्यप, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रधान पिता श्री दिलीप कुमार , बच्चों के अभिभावक जिसमें माता और पिता आगनवाड़ी कार्यकत्री, विद्यालय स्टाफ से अखिलेश कुमार , विनोद कुमार , भानुप्रताप सिंह , कार्तिक चौहान, आदि उपस्थित रहे। प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र सिंह ने निपुण भारत मिशन के कार्यक्रम और निपुण खोज प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक अध्यापक गिरिंद्र कुमार ने विद्यालय स्तर पर आयोजित परीक्षा में कक्षा 1,2,3 के 5 _5 बच्चों के नाम अभिभावकों के समक्ष रखे उसके बाद बच्चों को एक कॉपी, पेंसिल, रबर, और शार्पनर भेंट किया गया इसके साथ ही बच्चों को निपुण बैज और निपुण आई कार्ड भेंट किए गए। ग्राम प्रधान जी और एसएमसी अध्यक्ष द्वारा बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

11/08/2022

*वावली में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा*
आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अवसर पर आज 11 अगस्त 2022 को कन्या प्राथमिक विद्यालय वावली विकास खंड कुठौंद जालौन, प्राथमिक विद्यालय बावली और बद्री प्रसाद बालिका जूनियर हाई स्कूल बावली की स्कूली बच्चों ने सामूहिक रूप से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गानों और वीर शहीदों के आकाश में गुंजायमान जयकारों के साथ पूरे गांव में रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों ने हाथ में तिरंगा और क्रांतिकारियों की फोटो ले कर गांव में भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा के दौरान गांव में जगह-जगह पर बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। इस
अवसर पर ग्राम प्रधान प्रशांत कश्यप जी एसएमसी अध्यक्ष संतोष कुमार जी भानु प्रताप सिंह, रानू, अंजनी गुप्ता, महेंद्र सिंह, सुनील , सहित 50 से अधिक अभिभावकों और तीनो विद्यालय के 250 से अधिक बच्चों ने रैली में प्रतिभाग किया । कन्या प्राथमिक विद्यालय बावली के प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र सिंह जी तिरंगा यात्रा का संचालन किया जबकि सहायक अध्यापक गिरींद्र कुमार जी ने बच्चों को इसके लिए तैयार किया। इसके साथ ही तीनों विद्यालय के समय स्टाफ से श्रीमती रामा देवी प्र अ, उपासना सिंह, योगेश नारायण, विकास कौशिक, विनोद कुमार , अखिलेश कुमार, रश्मि देवी अजय कुमार सहित समस्त स्टाफ का सहयोग प्राप्त हुआ।

Address

Orai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Devendra Singh KPS Waoli Kuthond Jalaun UP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category