22/09/2026
🙏 चौधरी देवीलाल जी की 113वीं जयंती के उपलक्ष्य में 16वाँ अखंड पाठ 🙏
माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान, औढ़ाँ में जननायक चौधरी देवीलाल जी की 113वीं जयंती के पावन अवसर पर 16वें अखंड पाठ का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया।
संस्थान की इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए समस्त संस्थान परिवार ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पावन वाणी का श्रवण किया तथा चौधरी देवीलाल जी के जीवन, आदर्शों एवं जनहित में किए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर संस्थान की प्रबंध निदेशिका डॉ. कुलदीप कौर के साथ प्रबंध समिति सचिव सरदार मंदर सिंह सरां, कोषाध्यक्ष श्री राम कुमार नैन एवं सदस्य सरदार जसबीर सिंह जस्सा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार मनिंदर पाल सिंह बराड़ की माताजी श्रीमती हरप्रीत कौर ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर अखंड पाठ में श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में एसोसिएट डायरेक्टर श्री शशिकांत शर्मा, प्राचार्य डॉ. अभिलाषा शर्मा, डॉ. कृष्ण कांत, डॉ. सुभाष चंद्र सहित समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।
अखंड पाठ के दौरान महाविद्यालय परिसर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा। समापन अवसर पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन तथा संस्थान की निरंतर प्रगति एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अरदास की गई।
🙏 गुरु की देग एवं लंगर का प्रसाद दोनों महाविद्यालयों तथा माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।
🌸 जननायक चौधरी देवीलाल जी को शत-शत नमन। 🌸
ंडPath #अखंडपाठ #जननायकचौधरीदेवीलाल