VIDYA Niketan

Call Directions Website Contact the school

VIDYA  Niketan WE WANT TO CREATE FUTURE BECAUSE , WE ARE THE FUTURE

To all our wonderful teachers — Thank you for inspiring, guiding and shaping young minds every single day.🌟 Happy Teache...
05/09/2026

To all our wonderful teachers — Thank you for inspiring, guiding and shaping young minds every single day.
🌟 Happy Teachers’ Day! 🌟

10/08/2026

नेहा कुमारी ने MITTSURE ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया |

विद्या निकेतन की प्रतिभाशाली छात्रा नेहा कुमारी ने MITTSURE ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान (2nd Rank) प्राप्त कर पूरे बिहार एवं औरंगाबाद जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से लाखों विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें नेहा कुमारी ने पूरे बिहार में प्रथम रैंक तथा देश में द्वितीय रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
नेहा कुमारी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जयपुर में आयोजित MITTSURE के भव्य सम्मान समारोह में उन्हें सिल्वर मेडल एवं ₹25,000 का कैश प्राइज देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नेहा कुमारी को डॉ. पी. अग्रवाल, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा वर्ष 2020–24 में विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल एवं मेंटर MOM; श्री मनोज मित्तल, अध्यक्ष (चेयरमैन), मिट्स्योर टेक्नोलॉजीज; तथा प्रो. (डॉ.) अनि

03/07/2026

"Starting the day with energy, discipline, and determination. A healthy body nurtures a healthy mind. 💪🏫 FutureReady"

26/01/2026

“ज्ञान, संस्कार और अनुशासन—यही गणतंत्र की सच्ची पहचान है।”

23/01/2026

Where learning meets devotion. 🌼🎓,ज्ञान की आराधना, भविष्य की तैयारी। 🌸📚 🙏🌺🥀🥀❤️

“पटना दर्शन सफल ✅ बच्चों संग ज्ञान और मनोरंजन की यादगार यात्रा!”चिड़िया घर की चहचहाहट, तारामंडल के सितारे, संग्रहालय की ...
17/09/2025

“पटना दर्शन सफल ✅ बच्चों संग ज्ञान और मनोरंजन की

यादगार यात्रा!”
चिड़िया घर की चहचहाहट, तारामंडल के सितारे, संग्रहालय की विरासत, साइंस सेंटर की खोज, गोलघर का इतिहास और मरीन ड्राइव की ठंडी हवा… बच्चों के लिए यह पटना परिभ्रमण अविस्मरणीय बन गया।”

इतिहास, विज्ञान और प्रकृति – सब कुछ एक ही सफर में!

|| शिक्षा से हो सकते हैं सपने साकार |||धूम-धाम से मनाया गया विद्या निकेतन का 44 वां  वार्षिकोत्सव |ओबरा प्रखंड मुख्यालय ...
18/02/2024

|| शिक्षा से हो सकते हैं सपने साकार ||

|धूम-धाम से मनाया गया विद्या निकेतन का 44 वां वार्षिकोत्सव |

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्या निकेतन का 44 वाँ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूम-धाम से आयोजित किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहारी सिंह व रामजी वर्मा एवं मंच संचालक डॉ○ फिरोज अहमद ने किया | मुख्य अतिथि समाजसेवी आलोक कुमार, प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी विकास कुमार, पंचायत समिति सदस्य श्रीकांत यादव व रंजीत भगत, एबीवीपी जिलाध्यक्ष पुष्कर अग्रवाल, पूर्व मुखिया अनिल मालाकार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और द्विप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया | प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा की शिक्षा ही एक मात्र ऐसा साधना है जिससे आप अपने सपनों को साकार करते हुए बुलंदी तक पहुँच सकते हैं | शिक्षा ही हमें समाज मे एक सम्मान पूर्वक जीने का तरीका सिखलाती है | समाजसेवी आलोक कुमार ने कहा की यह विद्यालय लगातार 44 वर्षों से प्रखंड भर मे शिक्षा अलख जगाते हुए एक नई मिशाल कायम की है | इसी विद्यालय के माध्यम से कई होनहार छात्र आज बड़े - बड़े पोस्ट पर विराजमान हैं | मैं विद्यालय व्यवस्थापक के साथ - साथ सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ | अपने बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ बेहतर संस्कार दे रहें हैं | जिसका परिणाम कार्यक्रम के माध्यम से दिख रहा है | कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति व भक्ति और बॉलीवुड के गानों पर शानदार प्रस्तुति दिया | प्रधानाध्यापक कृष्ण प्रसाद सिंह ने उक्त सभी अतिथियों को माला, बुके, अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया | उससे पाश्चात्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति के लिए छात्र - छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया | इस अवसर पर शिक्षक विकास चौधरी, कृष्ण गौरव, रवि कुशवाहा, शुभम चौरसिया ,प्रिया सिंह,
लव कुश कुमार आदि शामिल रहें |

FINAL EXAM में  छात्र, छात्राओं का  बेहतर प्रदर्शन रहा | सभी को प्रधानाध्यापक कृष्ण प्रसाद सिंह  ने  सिल्ड और मेडल देकर ...
04/04/2023

FINAL EXAM में छात्र, छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा | सभी को प्रधानाध्यापक कृष्ण प्रसाद सिंह ने सिल्ड और मेडल देकर सम्मानित किए ||

WE WANT TO CREATE FUTURE, BECAUSE WE ARE THE FUTURE

शैक्षणिक परिभ्रमण-2022
17/10/2022

शैक्षणिक परिभ्रमण-2022

नवोदय विद्यालय में  #मधु  #कुमारी का चयन होने पर  एक छोटा सा कार्यक्रम का आयोजन किया गया | विद्यालय परिवार के की ओर से म...
29/09/2021

नवोदय विद्यालय में #मधु #कुमारी का चयन होने पर एक छोटा सा कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

विद्यालय परिवार के की ओर से मधु कुमारी को ढेर सरी शुभकामनाएं
#मधुकुमारी

Address

Obra

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VIDYA Niketan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to VIDYA Niketan:

Shortcuts

Share

Category