05/08/2026
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक पुलिसकर्मी का पीटते हुए का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल पुलिसकर्मी पर आरोप है कि इन्होंने एक ट्रक ड्राइवर के पैसे छीनकर अपनी जेब में डाल लिए, तो ट्रक ड्राइवर ने आवेश में आकर इसकी पिटाई कर डाली और जब वहां पर भीड़ इकट्ठा हुई तो ट्रक चालक ने जनता के सामने पुलिसकर्मी की कमीज फाड़ दी। पुलिसकर्मी ने कमीज के नीचे ₹10000 छुपा रखे थे और जिन जिन ट्रक ड्राइवर के साथ इन्होंने अवैध वसूली की थी, उन्होंने सबने मिलकर पुलिस अधिकारी की जमकर पिटाई करदी और चोरी का इल्जाम लगा दिया। जब एसपी साहब ने इस वीडियो को देखा तो इस पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग पुलिस डिपार्टमेंट की जमकर आलोचना कर रहे हैं। Sahrukh Kgf