11/03/2021
नुहूं खंड के सभी शिक्षाविदों, अध्यापकों, अभिभावकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम जन मानस को ससम्मान सुचित कियाजाता है कि 5 Aसे 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्वांग बच्चों/विद्यार्थियों हेतु दिन शनिवार दिनांक 13/03/2021को नूहं के पानी की टंकी के साथ वाले सरकारी स्कूल में शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से चिकित्सा आंकलन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नये मेडिकल सर्टिफिकेट बनाए जाएंगे, पुराने रिन्यू किए जाएंगे, बस पास, रेल पास बनाए जाएंगे, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, दृष्टिहीनों हेतु चलन छड़ी, ब्रेल किट, मानसिक विमंद बच्चों हेतु क्रिया-कलाप किट, मानसिक आघात वाले बच्चों को विशेष कुर्सी के लिए नाम लिखे जाएंगे, कान की मशीन, विशेष जूतों, बैसाखी व दिव्यांग बच्चों की अन्य आवश्यकताओं का नाप लिया जाएगा। अतः आप सभी से नम्र निवेदन है कि आपके विद्यालय, परिवार, पड़ोस, गली-महोल्ले, समाज, गांव अथवा शहर में किसी दिव्यांग बच्चे को उक्त सुविधाओं की आवश्यकता है तो उसे निम्नलिखित दस्तावेज लेकर ऊपरलिखित विद्यालय में सुबह 9.30 बजे पहुंचाने का श्रम कर पुन्य अर्जित करने का अवसर प्राप्त करें:
दस्तावेज: (i) बच्चे का आधार कार्ड (मूल व कोपी) (ii) परिवार का रासन कार्ड (मूल व कोपी) (iii) दिव्यांगता का पुराना प्रमाण पत्र, यदि है तो (मूल) (iv) पासपोर्ट आकार के 5 फोटो।
शिविर का नियत समय सुबह 9.30 से सांय 4.00 बजे तक है लेकिन आंकलन सुबह 10 बजे से सांय लगभग 2.00 बजे तक ही किया जाता है। अतः समय पर पहुंचकर बच्चे को सभी उपलब्ध सुविधाओं का लाभ दिलाएं। धन्यवाद!
शिविर में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को उनके विद्यालय/गांव से आने-जाने का बस किराया दिया जाएगा व दोपहर के खाने का प्रबंध किया गया है।
नोट: शिविर में सभी प्रतिभागी मास्क पहनकर आएं।
निवेदक
Sh. Dharmeder Kumar 9466754233
Sh. Rajendra Prasad
9671773227
Smt.Poonam kumari
7404641700
कृते श्री मुकेश कुमार जी, प्रधानाचार्य, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूह